
खगड़िया के युवाओं ने रचा सफलता का इतिहास.. सेना-पुलिस में चयन पर भव्य सम्मान समारोह…
खगड़िया के युवाओं ने रचा सफलता का इतिहास.. सेना-पुलिस में चयन पर भव्य सम्मान समारोह…
खगड़िया / कौशी एक्सप्रेस/ शहर से सटे खगड़िया-अलौली पथ स्थित बछौता के रॉयल पैलेस में मथुरापुर फिजिकल एकेडमी द्वारा आर्मी, बिहार पुलिस एवं होमगार्ड पद पर नव चयनित अभ्यर्थियों के सम्मान में भव्य समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पहले प्रयास में चयनित 90 प्रतिशत अभ्यर्थियों को कैप, मेडल, मोमेंटो एवं माला पहनाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एकेडमी के निदेशक एवं प्रशिक्षक आनंद कुमार ने की।

कार्यक्रम का उद्घाटन नगर सभापति अर्चना कुमारी एवं जदयू के वरिष्ठ नेता अशोक सिंह मुखिया ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मंच संचालन प्रशिक्षक कुन्दन कुमार ने किया। आयोजन समिति की ओर से अतिथियों का अंगवस्त्र एवं माला पहनाकर स्वागत किया गया।
नगर सभापति अर्चना कुमारी ने चयनित अभ्यर्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता कठिन परिश्रम, अनुशासन और दृढ़ संकल्प का परिणाम है। उन्होंने कहा कि युवा आत्मनिर्भर बनकर देश सेवा के साथ उच्च पदों की तैयारी कर और बड़ी उपलब्धियां हासिल कर सकते हैं। साथ ही मथुरापुर फिजिकल एकेडमी के प्रयासों की सराहना की।
मुख्य अतिथि अशोक सिंह मुखिया ने कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए चयनित अभ्यर्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा मथुरापुर खेल मैदान को स्टेडियम के रूप में विकसित करने के लिए सरकार को प्रस्ताव भेजने की मांग उठाई।
जदयू के बेगूसराय विधानसभा प्रभारी उमेश सिंह पटेल ने भी अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं दीं। वहीं जदयू जिला प्रवक्ता आचार्य राकेश पासवान शास्त्री ने कहा कि यह समारोह युवाओं के संघर्ष, समर्पण और सफलता का उत्सव है तथा यह पूरे जिले के लिए गौरव की बात है।
मौके पर कोबरा फिजिकल एकेडमी के निदेशक एवं सेवानिवृत्त आर्मी प्रिंस कुमार, पवन कुमार, डॉ. ऊर्जेश कुमार, शशिकांत कुमार, अभिषेक कुमार समेत बड़ी संख्या में अभिभावक एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने मथुरापुर फिजिकल एकेडमी के निदेशक आनंद कुमार के इस प्रयास की सराहना की।
विधिक अस्वीकरण (Disclaimer):
कौशी एक्सप्रेस समाचार पत्र/पोर्टल में प्रकाशित अथवा प्रसारित समाचार, विज्ञप्ति, लेख एवं सूचनाएँ संबंधित संस्थान, संगठन, व्यक्ति अथवा अधिकृत प्रतिनिधि द्वारा उपलब्ध कराई गई प्रेस विज्ञप्ति, दस्तावेज़ अथवा जानकारी के आधार पर प्रकाशित/प्रसारित की जाती हैं। उक्त सामग्री में वर्णित तथ्यों, दावों, कथनों एवं विचारों की सत्यता, वैधता एवं संपूर्ण उत्तरदायित्व संबंधित प्रेषक का होगा। संपादक, प्रकाशक अथवा संस्थान किसी भी प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष कानूनी दायित्व हेतु उत्तरदायी नहीं होंगे। आवश्यकतानुसार संपादक/प्रकाशक को संशोधन, संक्षेपण, निरस्तीकरण अथवा प्रकाशन अस्वीकार करने का पूर्ण अधिकार सुरक्षित रहेगा।
नोट: इस प्रकाशन/प्रसारण से उत्पन्न किसी भी विवाद अथवा कानूनी कार्यवाही हेतु क्षेत्राधिकार केवल खगड़िया व्यवहार न्यायालय तथा पटना उच्च न्यायालय को ही मान्य होगा।
नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*




