
खगड़िया में ठनका बना काल…5 मौतों के बाद प्रशासन का त्वरित एक्शन…10 घंटे में परिजनों को ₹4-4 लाख मुआवजा…
खगड़िया में ठनका बना काल…5 मौतों के बाद प्रशासन का त्वरित एक्शन…10 घंटे में परिजनों को ₹4-4 लाख मुआवजा…
खगड़िया/ कौशी एक्सप्रेस/ जिले में वज्रपात (ठनका) से हुए दर्दनाक हादसे के बाद जिला प्रशासन ने तेज कार्रवाई करते हुए मात्र 10 घंटे के भीतर सभी पांच मृतकों के परिजनों को ₹4-4 लाख की अनुग्रह अनुदान राशि का चेक प्रदान कर दिया। प्रभारी जिला जनसंपर्क पदाधिकारी प्रवीण कुमार ने बताया कि जिला पदाधिकारी नवीन कुमार के निर्देश पर संबंधित अंचल अधिकारियों ने तुरंत आवश्यक प्रक्रिया पूरी की, जिसके बाद गुरुवार की शाम तक सभी प्रभावित परिवारों को राहत राशि उपलब्ध करा दी गई।
यह घटना चौथम और बेलदौर प्रखंड क्षेत्रों के बहियार में मक्का कटाई और चारा ढुलाई के दौरान हुई थी, जहां अचानक गिरे वज्रपात ने पांच लोगों की जान ले ली, जबकि आठ लोग घायल हो गए। मृतकों में कन्हौली यादव टोला निवासी 62 वर्षीय विद्यानंद यादव, 26 वर्षीय आशुतोष यादव और उनके 8 वर्षीय पुत्र अंकेश कुमार, बेलदौर के 18 वर्षीय मणिलाल महतो तथा पसराहा थाना क्षेत्र के ड्योढ़ा गांव निवासी 35 वर्षीय जवाहर शर्मा शामिल हैं।वहीं घायलों में 9 वर्षीय वैष्णवी कुमारी, 8 वर्षीय अंकुश कुमार समेत कुल आठ लोग शामिल हैं। सभी घायलों का इलाज चल रहा है, जिनमें कुछ की स्थिति स्थिर बताई जा रही है।
विधिक अस्वीकरण (Disclaimer):
कौशी एक्सप्रेस समाचार पत्र/पोर्टल में प्रकाशित अथवा प्रसारित समाचार, विज्ञप्ति, लेख एवं सूचनाएँ संबंधित संस्थान, संगठन, व्यक्ति अथवा अधिकृत प्रतिनिधि द्वारा उपलब्ध कराई गई प्रेस विज्ञप्ति, दस्तावेज़ अथवा जानकारी के आधार पर प्रकाशित/प्रसारित की जाती हैं। उक्त सामग्री में वर्णित तथ्यों, दावों, कथनों एवं विचारों की सत्यता, वैधता एवं संपूर्ण उत्तरदायित्व संबंधित प्रेषक का होगा। संपादक, प्रकाशक अथवा संस्थान किसी भी प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष कानूनी दायित्व हेतु उत्तरदायी नहीं होंगे। आवश्यकतानुसार संपादक/प्रकाशक को संशोधन, संक्षेपण, निरस्तीकरण अथवा प्रकाशन अस्वीकार करने का पूर्ण अधिकार सुरक्षित रहेगा।
नोट: इस प्रकाशन/प्रसारण से उत्पन्न किसी भी विवाद अथवा कानूनी कार्यवाही हेतु क्षेत्राधिकार केवल खगड़िया व्यवहार न्यायालय तथा पटना उच्च न्यायालय को ही मान्य होगा।
नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*




