खगड़िया: 17 एवं 18 जून को जिले के सभी प्रखंडों में आयोजित होगा प्रखंड सहयोग-सह-जन कल्याण शिविर…योजनाओं का लाभ लेने शिविर में जरूर आएं- डीएम 

खगड़िया: 17 एवं 18 जून को जिले के सभी प्रखंडों में आयोजित होगा प्रखंड सहयोग-सह-जन कल्याण शिविर…योजनाओं का लाभ लेने शिविर में जरूर आएं- डीएम

खगड़िया/ कौशी एक्सप्रेस/ माननीय मुख्यमंत्री, बिहार सरकार के निर्देशानुसार जिले के सभी प्रखंडों में दिनांक 17 एवं 18 जून 2026 को “प्रखंड सहयोग-सह-जन कल्याण शिविर” का आयोजन किया जाएगा। शिविर का उद्देश्य केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लाभुकों तक पहुंचाना तथा आमजन की समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना है। जिलाधिकारी नवीन कुमार ने जिलेवासियों से अपील की है कि वे अपने निकटवर्ती प्रखंड मुख्यालय में आयोजित शिविर में अधिक से अधिक संख्या में भाग लें तथा विभिन्न योजनाओं से संबंधित आवेदन, निबंधन, सत्यापन, केवाईसी, शिकायत निवारण एवं लाभ वितरण जैसी सेवाओं का लाभ प्राप्त करें। शिविर में आयुष्मान भारत योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, पीएम स्वनिधि योजना, स्वयं सहायता समूह से संबंधित योजनाएं, दिव्यांगजन कल्याण योजनाएं, मुख्यमंत्री उद्यमी योजना, बिहार भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड सहित विभिन्न विभागों की जनोपयोगी सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जाएंगी। जिला प्रशासन द्वारा आमजन से अनुरोध किया गया है कि शिविर में भाग लेने के दौरान आधार कार्ड, राशन कार्ड, बैंक पासबुक, मोबाइल नंबर तथा संबंधित योजनाओं से जुड़े आवश्यक दस्तावेज अपने साथ अवश्य लाएं, ताकि उनके आवेदनों एवं समस्याओं का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित किया जा सके। जिला प्रशासन ने सभी नागरिकों से इस जनहितकारी पहल में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने तथा पात्र लाभुकों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने में सहयोग करने की अपील की है।

विधिक अस्वीकरण (Disclaimer):
कौशी एक्सप्रेस समाचार पत्र/पोर्टल में प्रकाशित अथवा प्रसारित समाचार, विज्ञप्ति, लेख एवं सूचनाएँ संबंधित संस्थान, संगठन, व्यक्ति अथवा अधिकृत प्रतिनिधि द्वारा उपलब्ध कराई गई प्रेस विज्ञप्ति, दस्तावेज़ अथवा जानकारी के आधार पर प्रकाशित/प्रसारित की जाती हैं। उक्त सामग्री में वर्णित तथ्यों, दावों, कथनों एवं विचारों की सत्यता, वैधता एवं संपूर्ण उत्तरदायित्व संबंधित प्रेषक का होगा। संपादक, प्रकाशक अथवा संस्थान किसी भी प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष कानूनी दायित्व हेतु उत्तरदायी नहीं होंगे। आवश्यकतानुसार संपादक/प्रकाशक को संशोधन, संक्षेपण, निरस्तीकरण अथवा प्रकाशन अस्वीकार करने का पूर्ण अधिकार सुरक्षित रहेगा।
नोट: इस प्रकाशन/प्रसारण से उत्पन्न किसी भी विवाद अथवा कानूनी कार्यवाही हेतु क्षेत्राधिकार केवल खगड़िया व्यवहार न्यायालय तथा पटना उच्च न्यायालय को ही मान्य होगा।

नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*

 

 

 

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close