
खगड़िया में 83 एटीएम कार्ड के साथ पंजाब का युवक गिरफ्तार…
खगड़िया में 83 एटीएम कार्ड के साथ पंजाब का युवक गिरफ्तार...
खगड़िया /कौशी एक्सप्रेस/ नगर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए विभिन्न बैंकों के 83 एटीएम कार्ड के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक प्रक्रिया के तहत माननीय न्यायालय में प्रस्तुत कर दिया गया।
नगर थाना प्रभारी राकेश कुमार गुप्ता ने बताया कि खगड़िया थाना कांड संख्या 117/26 दिनांक 04 जून 2026, धारा 316(2), 318(a), 317(2) एवं 336(3) बीएनएस के तहत दर्ज मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी लक्ष्मण कुमार (26 वर्ष) को गिरफ्तार किया है। वह मिथिलेश पोद्दार का पुत्र तथा ग्राम फगवाड़ा, थाना सतनामपुर, जिला कपूरथला (पंजाब) का निवासी है।
पुलिस के अनुसार आरोपी को पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम के पास से गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान उसके पास से विभिन्न बैंकों के कुल 83 एटीएम कार्ड बरामद किए गए। बरामद एटीएम कार्डों के संबंध में पुलिस गहन जांच कर रही है तथा यह पता लगाया जा रहा है कि इन कार्डों का उपयोग किस उद्देश्य से किया जा रहा था।
नगर थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी से पूछताछ के आधार पर मामले की आगे की जांच जारी है। गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायिक हिरासत के लिए माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
विधिक अस्वीकरण (Disclaimer):
कौशी एक्सप्रेस समाचार पत्र/पोर्टल में प्रकाशित अथवा प्रसारित समाचार, विज्ञप्ति, लेख एवं सूचनाएँ संबंधित संस्थान, संगठन, व्यक्ति अथवा अधिकृत प्रतिनिधि द्वारा उपलब्ध कराई गई प्रेस विज्ञप्ति, दस्तावेज़ अथवा जानकारी के आधार पर प्रकाशित/प्रसारित की जाती हैं। उक्त सामग्री में वर्णित तथ्यों, दावों, कथनों एवं विचारों की सत्यता, वैधता एवं संपूर्ण उत्तरदायित्व संबंधित प्रेषक का होगा। संपादक, प्रकाशक अथवा संस्थान किसी भी प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष कानूनी दायित्व हेतु उत्तरदायी नहीं होंगे। आवश्यकतानुसार संपादक/प्रकाशक को संशोधन, संक्षेपण, निरस्तीकरण अथवा प्रकाशन अस्वीकार करने का पूर्ण अधिकार सुरक्षित रहेगा।
नोट: इस प्रकाशन/प्रसारण से उत्पन्न किसी भी विवाद अथवा कानूनी कार्यवाही हेतु क्षेत्राधिकार केवल खगड़िया व्यवहार न्यायालय तथा पटना उच्च न्यायालय को ही मान्य होगा।
नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*




