खगड़िया के विकास को लेकर जदयू जिलाध्यक्ष अनुराधा कुमारी कुशवाहा ने सीएम सम्राट चौधरी से की अहम मुलाकात… सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार को लेकर रखीं प्रमुख मांगें

खगड़िया के विकास को लेकर जदयू जिलाध्यक्ष अनुराधा कुमारी कुशवाहा ने सीएम सम्राट चौधरी से की अहम मुलाकात… सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार को लेकर रखीं प्रमुख मांगें…

पटना/खगड़िया/  कौशी एक्सप्रेस/खगड़िया जिले के सर्वांगीण विकास एवं वित्तीय मजबूती को लेकर जदयू जिलाध्यक्ष श्रीमती अनुराधा कुशवाहा ने पटना में माननीय मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात की। मुलाकात के दौरान जिले के वित्तीय विकास, आधारभूत संरचना, रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य तथा जनकल्याण से जुड़े कई अहम मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।
जदयू जिलाध्यक्ष अनुराधा कुशवाहा ने मुख्यमंत्री के समक्ष खगड़िया जिले में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के क्षेत्र में विकास कार्यों को और तेज गति देने की मांग रखी। उन्होंने जिले में व्यापार, उद्योग एवं कृषि आधारित योजनाओं को प्रोत्साहन देने के लिए विशेष आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने का आग्रह भी किया, ताकि स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ें और आर्थिक गतिविधियों को मजबूती मिल सके।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने खगड़िया जिले के समग्र विकास के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता दोहराते हुए संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए सकारात्मक पहल का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार विकास कार्यों को प्राथमिकता देते हुए जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिए लगातार प्रयासरत है।
इस महत्वपूर्ण मुलाकात को खगड़िया जिले के विकास की दिशा में एक सकारात्मक एवं अहम पहल माना जा रहा है। जदयू कार्यकर्ताओं एवं जिलेवासियों ने अनुराधा कुशवाहा की इस पहल की सराहना करते हुए उम्मीद जताई है कि आने वाले दिनों में खगड़िया में विकास परियोजनाओं को नई गति मिलेगी और जिले के आर्थिक व सामाजिक विकास को मजबूती मिलेगी। इस दौरान उन्होंने विशेष रूप से मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत मोरकाही रहीमपुर से पसराहा जॉन (एनएच-31) के बीच लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं का मुद्दा गंभीरता से उठाया। उन्होंने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि घनी आबादी वाले इस क्षेत्र में तेज रफ्तार वाहनों के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं, जिससे लोगों की जान जा रही है। उन्होंने वाहन गति सीमा निर्धारित करने सहित आवश्यक सुरक्षा उपाय लागू करने का आग्रह किया।
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इस पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि उक्त क्षेत्र में लगातार हो रही दुर्घटनाएं अत्यंत दुखद हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि केंद्र सरकार से तकनीकी प्रक्रिया पूर्ण होते ही वहां फोरलेन सड़क निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा तथा आवश्यकतानुसार गति सीमा निर्धारण सहित अन्य सुरक्षा उपाय भी लागू किए जाएंगे।
मुख्यमंत्री ने खगड़िया जिले के समग्र विकास के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता दोहराते हुए संबंधित समस्याओं के समाधान हेतु सकारात्मक पहल का आश्वासन दिया।
इस मुलाकात को जिले के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण और सकारात्मक कदम माना जा रहा है। जदयू प्रदेश नेत्री नीलम वर्मा,जिला उपाध्यक्ष नूतन सिंह पटेल, जदयू जिला प्रवक्ता आचार्य राकेश पासवान शास्त्री, जदयू अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज कुमार पटेल,दीपक सिन्हा, प्रमोद कुमार सिंह, निर्मला कुमारी, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष शहाब उद्दीन, किसान प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष ललित चौधरी, अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष चन्देश्वरी राम,सदर प्रखंड अध्यक्ष रामप्रकाश सिंह, बेलदौर अध्यक्ष संजय सिंह कुशवाहा, चौथम प्रखंड अध्यक्ष अशोक राय,नगर परिषद अध्यक्ष प्रभात शर्मा, जिला महासचिव फिरदोस आलम एवं अनुज कुमार शर्मा आदि कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों ने जिलाध्यक्ष अनुराधा कुमारी कुशवाहा की पहल की सराहना करते हुए उन्हें साधुवाद दिया।साथ ही उम्मीद जताई कि आने वाले समय में खगड़िया में विकास कार्यों को नई गति मिलेगी तथा जनसमस्याओं का प्रभावी समाधान संभव हो सकेगा।

विधिक अस्वीकरण (Disclaimer):
कौशी एक्सप्रेस समाचार पत्र/पोर्टल में प्रकाशित अथवा प्रसारित समाचार, विज्ञप्ति, लेख एवं सूचनाएँ संबंधित संस्थान, संगठन, व्यक्ति अथवा अधिकृत प्रतिनिधि द्वारा उपलब्ध कराई गई प्रेस विज्ञप्ति, दस्तावेज़ अथवा जानकारी के आधार पर प्रकाशित/प्रसारित की जाती हैं। उक्त सामग्री में वर्णित तथ्यों, दावों, कथनों एवं विचारों की सत्यता, वैधता एवं संपूर्ण उत्तरदायित्व संबंधित प्रेषक का होगा। संपादक, प्रकाशक अथवा संस्थान किसी भी प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष कानूनी दायित्व हेतु उत्तरदायी नहीं होंगे। आवश्यकतानुसार संपादक/प्रकाशक को संशोधन, संक्षेपण, निरस्तीकरण अथवा प्रकाशन अस्वीकार करने का पूर्ण अधिकार सुरक्षित रहेगा।
नोट: इस प्रकाशन/प्रसारण से उत्पन्न किसी भी विवाद अथवा कानूनी कार्यवाही हेतु क्षेत्राधिकार केवल खगड़िया व्यवहार न्यायालय तथा पटना उच्च न्यायालय को ही मान्य होगा।

नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*

 

 

 

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close