
जिंदगी की पारी हार गए अरविंद मोहन..खगड़िया की आंखें नम…चर्चित क्रिकेटर व जदयू के पूर्व जिला प्रवक्ता के निधन से खेल, सामाजिक और राजनीतिक जगत में शोक की लहर
- जिंदगी की पारी हार गए अरविंद मोहन..खगड़िया की आंखें नम…चर्चित क्रिकेटर व जदयू के पूर्व जिला प्रवक्ता के निधन से खेल, सामाजिक और राजनीतिक जगत में शोक की लहर
खगड़िया /कौशी एक्सप्रेस/ खगड़िया जिले के खेल, सामाजिक और राजनीतिक जगत के चर्चित एवं लोकप्रिय व्यक्तित्व, जाने-माने क्रिकेटर तथा जनता दल यूनाइटेड के पूर्व जिला प्रवक्ता अरविंद मोहन का मंगलवार को निधन हो गया। पटना स्थित मेदांता अस्पताल में इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर मिलते ही पूरे जिले में शोक की लहर दौड़ गई। खेल प्रेमियों, राजनीतिक कार्यकर्ताओं और सामाजिक संगठनों में गहरा दुख व्याप्त है।
अरविंद मोहन लंबे समय तक जिले में क्रिकेट गतिविधियों का मजबूत चेहरा रहे। उन्होंने न केवल क्रिकेट के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई, बल्कि सामाजिक सरोकारों और राजनीतिक सक्रियता के माध्यम से भी लोगों के दिलों में विशेष स्थान बनाया। सरल स्वभाव, मृदुभाषी व्यक्तित्व और मिलनसार व्यवहार के कारण वे हर वर्ग में बेहद लोकप्रिय थे। बेलदौर विधायक पन्ना लाल सिंह पटेल, सदर विधायक बबलू कुमार मंडल तथा अलौली विधायक रामचन्द्र सदा, नप सभापति प्रतिनिधि ज्योतिष मिश्रा ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि अरविंद मोहन जिले में क्रिकेट जगत के एक सशक्त हस्ताक्षर थे। खेल के साथ-साथ जदयू के पूर्व जिला प्रवक्ता के रूप में उन्होंने संगठन को मजबूती प्रदान की।
विधायक बबलू मंडल ने भावुक स्वर में कहा कि वे सदैव बड़े भाई की तरह स्नेह, मार्गदर्शन और आशीर्वाद देते रहे, जिसकी स्मृतियां सदैव जीवित रहेंगी। विधायक बबलू ने अरविंद मोहन के पार्थिव शरीर पर पार्टी झंडा और पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
जदयू जिला अध्यक्ष अनुराधा कुमारी कुशवाहा ने उनके निधन को खगड़िया के लिए अपूरणीय क्षति बताते हुए कहा कि अरविंद मोहन ने खेल, राजनीति और सामाजिक जीवन—तीनों क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान दिया। उनका असमय जाना पूरे जिले के लिए अत्यंत दुखद है।
पूर्व विधायक रणवीर यादव, कांग्रेस जिला अध्यक्ष डॉ. चंदन यादव एवं राजद नेता नरेश सहनी सहित कई राजनीतिक और सामाजिक हस्तियां उनकी अंतिम यात्रा में शामिल हुईं। सभी ने नम आंखों से श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की।” जदयू के पूर्व जिला अध्यक्ष एवं प्रदेश महासचिव सुनील कुमार, पूर्व जिला अध्यक्ष एवं महिला आयोग सदस्या साधना देवी सदा, वरिष्ठ नेता अशोक सिंह मुखिया, प्रदेश सचिव सुमित सिंह महतो, पूर्व कार्यकारी जिला अध्यक्ष राजकुमार फोगला तथा जिला प्रवक्ता आचार्य राकेश पासवान शास्त्री ने संयुक्त रूप से शोक व्यक्त करते हुए कहा कि अरविंद मोहन केवल एक कुशल राजनीतिज्ञ ही नहीं, बल्कि समाजसेवा और खेल जगत के भी चर्चित चेहरा थे। उनका व्यक्तित्व अत्यंत सौम्य और प्रेरणादायी था। उनके असामयिक निधन से खगड़िया ने एक ऐसे जनप्रिय व्यक्तित्व को खो दिया है, जिसकी भरपाई निकट भविष्य में संभव नहीं है। अरविंद मोहन के निधन पर शोक व्यक्त करने वालों में जदयू के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं में दीपक सिन्हा, नीलम वर्मा,पंकज कुमार पटेल, अरूण कुमार यादव, उमेश सिंह पटेल, सुशांत यादव, सुबोध यादव,शम्भू झा, नूतन सिंह पटेल, कैप्टन योगेन्द्र सिंह, अशोक कुमार सिंह, मनोज कुमार सिंह, चन्दन कश्यप, केदार प्रसाद सिंह, अनिल जयसवाल, राजेश कुमार सिंह, पुरुषोत्तम अग्रवाल, रामविलास महतो, शहाब उद्दीन, संदीप केडिया, प्रमोद केडिया,प्रभाकर चौधरी मन्टून, सावन कुमार बंटी, डॉ. नीतीश पटेल, कुलदीप सिंह पटेल, प्रवीण चौरसिया, ललित चौधरी, सिद्धांत सिंह छोटू, रूस्तम अली, अविनाश पासवान, राजीव रंजन, उदय प्रसाद सिंह, फिरदोस आलम, पंकज चौधरी, अनुज शर्मा, धीरेंद्र कुमार, सुनित चौधरी, धर्मेंद्र महतो, राजेश सिंह मुखिया, पंकज कुमार उर्फ पिंकू सिंह मुखिया, लोहा सिंह, सुनील कुमार सिंह, दिलीप पोद्दार, डॉ. विद्यानंद दास, डॉ. धीरेंद्र कुमार, अमरेन्द्र सिंह, निर्मला कुमारी, वीणा पासवान, ममता जायसवाल, पूनम जायसवाल, वन्दना भारती, मुन्नी जायसवाल, पार्वती देवी, रामप्रकाश सिंह, राजनीति प्रसाद सिंह, संजय सिंह कुशवाहा, अशोक राय, मायाराम मंडल, सुबोध साह, प्रभात शर्मा, इम्तियाज अली, नन्दलाल मंडल, श्रीकांत सिंह कुशवाहा, नासिर इकबाल, संजय सिंह उर्फ पप्पू देव,राजेश मेहता, राजू गुप्ता, पारस गुप्ता, चन्दन फोगला, डॉ. रवि कुमार, मुक्ति यादव, धनिक लाल दास, नीतीश सिंह पटेल, विनय सिंह रोशन, चन्देश्वरी राम, संजय पोद्दार, गणेश पटेल, कमल कुमार पटेल, गुरूदेव सिंह, संतोष कुमार साह,सुमित कुमार, शनिचर सदा, जयजयराम कुमार, अंगद कुमार, कमल किशोर पटेल, गुड्डू यादव, रंजन कुमार, आदित्य पटेल, पम्पी मिश्रा सहित बड़ी संख्या में लोगों ने गहरी शोक संवेदना प्रकट की।
नेताओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिवार को इस कठिन घड़ी में धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की।
विधिक अस्वीकरण (Disclaimer):
कौशी एक्सप्रेस समाचार पत्र/पोर्टल में प्रकाशित अथवा प्रसारित समाचार, विज्ञप्ति, लेख एवं सूचनाएँ संबंधित संस्थान, संगठन, व्यक्ति अथवा अधिकृत प्रतिनिधि द्वारा उपलब्ध कराई गई प्रेस विज्ञप्ति, दस्तावेज़ अथवा जानकारी के आधार पर प्रकाशित/प्रसारित की जाती हैं। उक्त सामग्री में वर्णित तथ्यों, दावों, कथनों एवं विचारों की सत्यता, वैधता एवं संपूर्ण उत्तरदायित्व संबंधित प्रेषक का होगा। संपादक, प्रकाशक अथवा संस्थान किसी भी प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष कानूनी दायित्व हेतु उत्तरदायी नहीं होंगे। आवश्यकतानुसार संपादक/प्रकाशक को संशोधन, संक्षेपण, निरस्तीकरण अथवा प्रकाशन अस्वीकार करने का पूर्ण अधिकार सुरक्षित रहेगा।
नोट: इस प्रकाशन/प्रसारण से उत्पन्न किसी भी विवाद अथवा कानूनी कार्यवाही हेतु क्षेत्राधिकार केवल खगड़िया व्यवहार न्यायालय तथा पटना उच्च न्यायालय को ही मान्य होगा।
नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*




