
पहल: नगर सभापति प्रतिनिधि ज्योतिष मिश्रा ने उठाई खगड़िया की पेयजल समस्याएं…सांसद राजेश वर्मा ने मंत्री से की उच्चस्तरीय वार्ता
पहल : नगर सभापति प्रतिनिधि ज्योतिष मिश्रा ने उठाई खगड़िया की पेयजल समस्याएं…सांसद राजेश वर्मा ने मंत्री से की उच्चस्तरीय वार्ता…
खगड़िया / कौशी एक्सप्रेस/ खगड़िया नगर परिषद क्षेत्र में नल-जल योजना एवं पेयजल व्यवस्था से जुड़ी समस्याओं को लेकर खगड़िया के लोकप्रिय एवं तेजतर्रार सांसद राजेश वर्मा ने बिहार सरकार के माननीय पीएचडी मंत्री संजय सिंह से महत्वपूर्ण मुलाकात कर नगर क्षेत्र की समस्याओं को गंभीरता से उठाया। इस दौरान सभापति प्रतिनिधि ज्योतिष मिश्रा ने नगर परिषद क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में व्याप्त जमीनी समस्याओं से मंत्री को विस्तारपूर्वक अवगत कराया। बताया जाता है कि नगर परिषद खगड़िया क्षेत्र के कई वार्डों में लंबे समय से नल-जल योजना का संचालन प्रभावित है। कहीं नियमित जलापूर्ति नहीं हो रही है तो कहीं पाइपलाइन, मोटर एवं तकनीकी खराबी के कारण लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। गर्मी के मौसम में स्थिति और गंभीर हो जाती है, जिससे आम लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। इन्हीं समस्याओं को लेकर सांसद राजेश वर्मा ने मंत्री स्तर पर पहल करते हुए पीएचडी मंत्री संजय सिंह से मुलाकात की। बैठक के दौरान नगर क्षेत्र में पेयजल संकट, नल-जल योजना के रखरखाव, तकनीकी समस्याओं, पाइपलाइन विस्तार एवं जलापूर्ति व्यवस्था को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।
सभापति प्रतिनिधि ज्योतिष मिश्रा ने मंत्री को बताया कि नगर परिषद क्षेत्र के कई वार्डों में लोगों को नियमित पेयजल नहीं मिल पा रहा है, जिससे आम नागरिकों में नाराजगी है। उन्होंने कहा कि नगर क्षेत्र की आबादी लगातार बढ़ रही है, ऐसे में जलापूर्ति व्यवस्था को और मजबूत करने की आवश्यकता है। उन्होंने यह भी कहा कि कई स्थानों पर तकनीकी खराबी एवं रखरखाव की कमी के कारण नल-जल योजना का लाभ लोगों तक सही तरीके से नहीं पहुंच पा रहा है। इसलिए स्थायी समाधान के लिए विभागीय स्तर पर ठोस पहल जरूरी है। बैठक के दौरान सांसद राजेश वर्मा ने मंत्री से आग्रह किया कि खगड़िया नगर क्षेत्र की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर समाधान कराया जाए, ताकि आम लोगों को राहत मिल सके। उन्होंने कहा कि पेयजल जैसी मूलभूत सुविधा को लेकर किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। माननीय मंत्री संजय सिंह ने समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने एवं नगर क्षेत्र की पेयजल व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में सकारात्मक पहल का भरोसा दिया। इस अवसर पर सांसद के निजी सचिव विकास सिंह भी मौजूद रहे। बैठक के बाद नगर क्षेत्र के लोगों में उम्मीद जगी है कि अब नल-जल योजना एवं पेयजल आपूर्ति से जुड़ी समस्याओं के समाधान की दिशा में ठोस कार्रवाई देखने को मिलेगी। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि नगर क्षेत्र में जलापूर्ति व्यवस्था मजबूत होती है तो हजारों परिवारों को राहत मिलेगी और लोगों को रोजमर्रा की परेशानियों से निजात मिल सकेगी। लोगों ने सांसद राजेश वर्मा द्वारा मंत्री स्तर पर मुद्दा उठाए जाने को सकारात्मक पहल बताया है। कुल मिलाकर, खगड़िया नगर क्षेत्र की पेयजल समस्याओं को लेकर सांसद राजेश वर्मा एवं सभापति प्रतिनिधि ज्योतिष मिश्रा की यह पहल नगरवासियों के लिए काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। अब लोगों की नजर विभागीय कार्रवाई एवं समस्याओं के समाधान पर टिकी हुई है।
विधिक अस्वीकरण (Disclaimer):
कौशी एक्सप्रेस समाचार पत्र/पोर्टल में प्रकाशित अथवा प्रसारित समाचार, विज्ञप्ति, लेख एवं सूचनाएँ संबंधित संस्थान, संगठन, व्यक्ति अथवा अधिकृत प्रतिनिधि द्वारा उपलब्ध कराई गई प्रेस विज्ञप्ति, दस्तावेज़ अथवा जानकारी के आधार पर प्रकाशित/प्रसारित की जाती हैं। उक्त सामग्री में वर्णित तथ्यों, दावों, कथनों एवं विचारों की सत्यता, वैधता एवं संपूर्ण उत्तरदायित्व संबंधित प्रेषक का होगा। संपादक, प्रकाशक अथवा संस्थान किसी भी प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष कानूनी दायित्व हेतु उत्तरदायी नहीं होंगे। आवश्यकतानुसार संपादक/प्रकाशक को संशोधन, संक्षेपण, निरस्तीकरण अथवा प्रकाशन अस्वीकार करने का पूर्ण अधिकार सुरक्षित रहेगा।
नोट: इस प्रकाशन/प्रसारण से उत्पन्न किसी भी विवाद अथवा कानूनी कार्यवाही हेतु क्षेत्राधिकार केवल खगड़िया व्यवहार न्यायालय तथा पटना उच्च न्यायालय को ही मान्य होगा।
नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*




