
खगड़िया: 15 वर्षों से सेवा और विश्वास की मिसाल बना मीनू नर्सिंग होम…18 मई को मनाएगा स्थापना दिवस समारोह
खगड़िया: 15 वर्षों से सेवा और विश्वास की मिसाल बना मीनू नर्सिंग होम…18 मई को मनाएगा स्थापना दिवस समारोह

खगड़िया/ कौशी एक्सप्रेस/ शहर के गोशाला रोड स्थित मीनू नर्सिंग होम अपने सेवा, समर्पण और विश्वास के 15 सफल वर्ष पूरे करने जा रहा है। इस अवसर पर 18 मई 2026 (सोमवार) को भव्य 15वीं वर्षगांठ समारोह का आयोजन किया जाएगा। समारोह को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं।
मालूम हो कि इस शुभ अवसर पर श्री सत्यनारायण भगवान पूजा का आयोजन किया जाएगा, जो सुबह 10:00 बजे से प्रारंभ होगा। पूजा के बाद प्रसाद वितरण एवं अल्पाहार की व्यवस्था भी की गई है। कार्यक्रम में शहर के गणमान्य लोग, चिकित्सक, मरीज एवं स्थानीय नागरिक शामिल होंगे।
संस्थान के संस्थापक स्वर्गीय संदीप कुमार की पत्नी अनीता कुमारी ने कहा कि मीनू नर्सिंग होम पिछले 15 वर्षों से लोगों की सेवा के लिए समर्पित रहा है। उन्होंने कहा कि संस्थान का उद्देश्य हमेशा बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराना रहा है और आगे भी यह सेवा भाव जारी रहेगा। उन्होंने सभी लोगों से कार्यक्रम में शामिल होकर अपना आशीर्वाद एवं सहयोग देने की अपील की।
वहीं आर्थो सर्जन डॉ. विक्रम कुमार एवं डॉ मीनू सिंह ने संयुक्त रूप से कहा कि मरीजों का विश्वास ही संस्थान की सबसे बड़ी पूंजी है। वर्षों से लोगों के भरोसे और सहयोग से मीनू नर्सिंग होम लगातार आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में भी आधुनिक एवं बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने का प्रयास जारी रहेगा। कार्यक्रम में डॉ. एम. के. झा, डॉ. निरंजन प्रसाद केशरी, डॉ. ए.के. ठाकुर, डॉ. विक्रम कुमार एवं डॉ. मयंक कुमार, डॉ सौरभ सुमन सहित अन्य चिकित्सक एवं कर्मी मौजूद रहेंगे।

विधिक अस्वीकरण (Disclaimer):
कौशी एक्सप्रेस समाचार पत्र/पोर्टल में प्रकाशित अथवा प्रसारित समाचार, विज्ञप्ति, लेख एवं सूचनाएँ संबंधित संस्थान, संगठन, व्यक्ति अथवा अधिकृत प्रतिनिधि द्वारा उपलब्ध कराई गई प्रेस विज्ञप्ति, दस्तावेज़ अथवा जानकारी के आधार पर प्रकाशित/प्रसारित की जाती हैं। उक्त सामग्री में वर्णित तथ्यों, दावों, कथनों एवं विचारों की सत्यता, वैधता एवं संपूर्ण उत्तरदायित्व संबंधित प्रेषक का होगा। संपादक, प्रकाशक अथवा संस्थान किसी भी प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष कानूनी दायित्व हेतु उत्तरदायी नहीं होंगे। आवश्यकतानुसार संपादक/प्रकाशक को संशोधन, संक्षेपण, निरस्तीकरण अथवा प्रकाशन अस्वीकार करने का पूर्ण अधिकार सुरक्षित रहेगा।
नोट: इस प्रकाशन/प्रसारण से उत्पन्न किसी भी विवाद अथवा कानूनी कार्यवाही हेतु क्षेत्राधिकार केवल खगड़िया व्यवहार न्यायालय तथा पटना उच्च न्यायालय को ही मान्य होगा।
नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*




