
खगड़िया: मां-बच्चों की मुस्कान से गुलजार हुआ बचपन प्ले स्कूल…मनाया गया मातृ दिवस…
खगड़िया: मां-बच्चों की मुस्कान से गुलजार हुआ बचपन प्ले स्कूल…मनाया गया मातृ दिवस…
खगड़िया /कौशी एक्सप्रेस / रविवार को बचपन प्ले स्कूल में मदर्स डे बड़े ही हर्षोल्लास, उत्साह एवं भावनात्मक माहौल में मनाया गया। विद्यालय परिसर को शिक्षिकाओं द्वारा आकर्षक ढंग से सजाया गया था, जिससे पूरा कैंपस बेहद सुंदर एवं मनमोहक दिखाई दे रहा था। अभिभावकों के लिए विशेष सेल्फी पॉइंट बनाए गए थे, जहाँ माताओं एवं बच्चों ने यादगार तस्वीरें खिंचवाईं।
विद्यालय की मैनेजिंग डायरेक्टर पुष्पा कुमारी ने कहा कि 2 से 5 वर्ष बच्चों के जीवन की सबसे महत्वपूर्ण उम्र होती है। इसी समय उनकी आदतें, व्यवहार, भाषा और आत्मविश्वास विकसित होता है।
कार्यक्रम के दौरान माताओं को माइक देकर अपने अनुभव, बच्चों के प्रति प्रेम एवं मदर्स डे के महत्व पर विचार साझा करने का अवसर दिया गया। अभिभावकों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लेते हुए अपने बच्चों को लेकर भावुक एवं प्रेरणादायक बातें साझा कीं।
इस अवसर पर माँ और बच्चों की शानदार रैंप वॉक आयोजित की गई, जिसने कार्यक्रम में विशेष आकर्षण जोड़ा। इसके बाद पेपर डांस प्रतियोगिता हुई, जिसमें धीरे-धीरे छोटे होते पेपर पर माँ और बच्चे ने साथ मिलकर डांस किया। इस रोचक प्रतियोगिता ने सभी का खूब मनोरंजन किया और कार्यक्रम में उत्साह भर दिया।
कार्यक्रम के अंत में मदर्स डे केक काटकर इस विशेष दिन को यादगार बनाया गया। इस दौरान खगड़िया की माननीय समाहर्ता श्रुति कुमारी भी अपने बच्चों के साथ उपस्थित रहीं और कार्यक्रम का आनंद लिया। उनकी उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा को और बढ़ा दिया।
विद्यालय के डायरेक्टर प्रद्युम्न कुमार ने सभी माताओं को मातृ दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए कहा, “एक माँ बच्चे की पहली शिक्षक होती है। आपका प्यार, धैर्य और सही मार्गदर्शन ही बच्चे के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव है।”
कार्यक्रम में उपस्थित अभिभावकों ने इसकी सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन बच्चों और अभिभावकों के बीच भावनात्मक जुड़ाव को और मजबूत करते हैं। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के शिक्षकों एवं स्टाफ की भूमिका भी सराहनीय रही।
विधिक अस्वीकरण (Disclaimer):
कौशी एक्सप्रेस समाचार पत्र/पोर्टल में प्रकाशित अथवा प्रसारित समाचार, विज्ञप्ति, लेख एवं सूचनाएँ संबंधित संस्थान, संगठन, व्यक्ति अथवा अधिकृत प्रतिनिधि द्वारा उपलब्ध कराई गई प्रेस विज्ञप्ति, दस्तावेज़ अथवा जानकारी के आधार पर प्रकाशित/प्रसारित की जाती हैं। उक्त सामग्री में वर्णित तथ्यों, दावों, कथनों एवं विचारों की सत्यता, वैधता एवं संपूर्ण उत्तरदायित्व संबंधित प्रेषक का होगा। संपादक, प्रकाशक अथवा संस्थान किसी भी प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष कानूनी दायित्व हेतु उत्तरदायी नहीं होंगे। आवश्यकतानुसार संपादक/प्रकाशक को संशोधन, संक्षेपण, निरस्तीकरण अथवा प्रकाशन अस्वीकार करने का पूर्ण अधिकार सुरक्षित रहेगा।
नोट: इस प्रकाशन/प्रसारण से उत्पन्न किसी भी विवाद अथवा कानूनी कार्यवाही हेतु क्षेत्राधिकार केवल खगड़िया व्यवहार न्यायालय तथा पटना उच्च न्यायालय को ही मान्य होगा।
नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*




