
समस्तीपुर: मुसरीघरारी के मिथिला आंख हॉस्पिटल पहुंचे केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. राज भूषण चौधरी… आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं की ली जानकारी
समस्तीपुर: मुसरीघरारी के मिथिला आंख हॉस्पिटल पहुंचे केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. राज भूषण चौधरी… आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं की ली जानकारी
समस्तीपुर/ कौशी एक्सप्रेस/ प्राप्त सूचनानुसार जिले के मुसरीघरारी स्थित मिथिला आंख हॉस्पिटल में बीते 9 मई को केंद्रीय जल शक्ति राज्य मंत्री एवं मुजफ्फरपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद डॉ. राज भूषण चौधरी का आगमन हुआ। इस अवसर पर अस्पताल के संचालक विकास कुमार ने उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। इस अवसर पर अस्पताल में उपलब्ध आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं की जानकारी मंत्री को दी गई।
संचालक विकास कुमार ने बताया कि मिथिला आंख हॉस्पिटल बिहार एवं झारखंड का सुप्रसिद्ध आंख अस्पताल है, जहां आंखों से संबंधित सभी प्रकार के रोगों का उपचार आधुनिक तकनीक एवं अनुभवी चिकित्सकों की देखरेख में किया जाता है। अस्पताल में मोतियाबिंद, काला मोतिया, नासूर एवं बाबजूद जैसी आंख संबंधी बीमारियों का उचित इलाज उपलब्ध है। साथ ही फेको मशीन एवं लेजर विधि द्वारा बिना सूई, बिना चीरा एवं दर्दरहित मोतियाबिंद ऑपरेशन की सुविधा भी मरीजों को प्रदान की जाती है। अस्पताल में आयुष्मान भारत कार्ड के माध्यम से निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन की सुविधा उपलब्ध होने की जानकारी भी दी गई। अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि यहां विश्वस्तरीय तकनीक एवं बेहतर सुविधाओं के साथ कम समय में मरीजों का सफल इलाज किया जाता है। इस दौरान मंत्री डॉ. चौधरी ने अस्पताल की व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए बेहतर स्वास्थ्य सेवा के लिए शुभकामनाएं दीं। मौके पर अस्पताल के चिकित्सक एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
विधिक अस्वीकरण (Disclaimer):
कौशी एक्सप्रेस समाचार पत्र/पोर्टल में प्रकाशित अथवा प्रसारित समाचार, विज्ञप्ति, लेख एवं सूचनाएँ संबंधित संस्थान, संगठन, व्यक्ति अथवा अधिकृत प्रतिनिधि द्वारा उपलब्ध कराई गई प्रेस विज्ञप्ति, दस्तावेज़ अथवा जानकारी के आधार पर प्रकाशित/प्रसारित की जाती हैं। उक्त सामग्री में वर्णित तथ्यों, दावों, कथनों एवं विचारों की सत्यता, वैधता एवं संपूर्ण उत्तरदायित्व संबंधित प्रेषक का होगा। संपादक, प्रकाशक अथवा संस्थान किसी भी प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष कानूनी दायित्व हेतु उत्तरदायी नहीं होंगे। आवश्यकतानुसार संपादक/प्रकाशक को संशोधन, संक्षेपण, निरस्तीकरण अथवा प्रकाशन अस्वीकार करने का पूर्ण अधिकार सुरक्षित रहेगा।
नोट: इस प्रकाशन/प्रसारण से उत्पन्न किसी भी विवाद अथवा कानूनी कार्यवाही हेतु क्षेत्राधिकार केवल खगड़िया व्यवहार न्यायालय तथा पटना उच्च न्यायालय को ही मान्य होगा।
नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*




