
खगड़िया जिला स्थापना दिवस पर ह्यूमैनिटी टीम ने किया रक्तदान…11 रक्तवीरों ने निभाई मानवता की मिसाल…
खगड़िया जिला स्थापना दिवस पर ह्यूमैनिटी टीम ने किया रक्तदान…11 रक्तवीरों ने निभाई मानवता की मिसाल…
खगड़िया/कौशी एक्सप्रेस/ आज 10 मई को खगड़िया जिला स्थापना दिवस के अवसर पर जिले की अग्रणी रक्तसेवी संस्था ह्यूमैनिटी ब्लड डोनर्स टीम ने सदर अस्पताल पहुंचकर रक्तदान शिविर आयोजित किया और मानवता, सेवा तथा सामाजिक दायित्व का प्रेरणादायी संदेश दिया। जिला स्थापना दिवस जैसे ऐतिहासिक अवसर को समाज सेवा से जोड़ते हुए संस्था के सदस्यों ने जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्तदान कर एक सराहनीय पहल की। रक्तदान कार्यक्रम में संस्था के कुल 11 रक्तवीरों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। रक्तदान करने वालों में संस्था के अध्यक्ष डॉ. जैनेन्द्र नाहर, सचिव नवीन गोयनका, डॉ. रैबत रमन, आर्किटेक्ट शुभम, मनोज साह, पिंटू कुमार, चंदन कुमार, सुमित कुमार, यशराज, राहुल एवं विष्णु शामिल रहे।
सभी रक्तदाताओं ने लोगों से नियमित रूप से रक्तदान करने की अपील करते हुए कहा कि एक यूनिट रक्त कई जरूरतमंद मरीजों के लिए जीवनदान साबित हो सकता है। कार्यक्रम के दौरान सदर अस्पताल परिसर में सामाजिक सेवा और मानवता का अनूठा माहौल देखने को मिला। रक्तदान करने पहुंचे युवाओं का अस्पताल प्रशासन एवं उपस्थित लोगों ने उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर सिविल सर्जन रमेंद्र कुमार एवं अस्पताल प्रबंधक व ह्यूमैनिटी के उपाध्यक्ष प्रणव प्रभात, डॉ प्रेम कुमार, अमित बजाज ने ह्यूमैनिटी टीम की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि जिले में रक्त की कमी को दूर करने में ऐसी सामाजिक संस्थाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि रक्तदान न केवल एक महान दान है, बल्कि यह किसी जरूरतमंद व्यक्ति को नया जीवन देने का माध्यम भी है। संस्था के पदाधिकारियों ने बताया कि ह्यूमैनिटी ब्लड डोनर्स टीम पिछले कई वर्षों से जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने के लिए लगातार कार्य कर रही है। टीम के सदस्य दिन-रात जरूरत पड़ने पर रक्तदाताओं को उपलब्ध कराकर मानव सेवा का कार्य करते हैं। जिला स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित यह रक्तदान कार्यक्रम भी उसी सेवा भावना का हिस्सा था। मौके पर संस्था के उपाध्यक्ष प्रणव प्रभात एवं अमित बजाज सहित कई सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने रक्तदाताओं का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि युवाओं को आगे आकर रक्तदान जैसे पुण्य कार्य में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए, ताकि किसी भी मरीज को रक्त के अभाव में परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। कार्यक्रम के अंत में ह्यूमैनिटी टीम ने खगड़िया जिला स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए जिले के लोगों से सामाजिक कार्यों में सहभागिता बढ़ाने और मानवता की सेवा के लिए सदैव आगे आने की अपील की।
विधिक अस्वीकरण (Disclaimer):
कौशी एक्सप्रेस समाचार पत्र/पोर्टल में प्रकाशित अथवा प्रसारित समाचार, विज्ञप्ति, लेख एवं सूचनाएँ संबंधित संस्थान, संगठन, व्यक्ति अथवा अधिकृत प्रतिनिधि द्वारा उपलब्ध कराई गई प्रेस विज्ञप्ति, दस्तावेज़ अथवा जानकारी के आधार पर प्रकाशित/प्रसारित की जाती हैं। उक्त सामग्री में वर्णित तथ्यों, दावों, कथनों एवं विचारों की सत्यता, वैधता एवं संपूर्ण उत्तरदायित्व संबंधित प्रेषक का होगा। संपादक, प्रकाशक अथवा संस्थान किसी भी प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष कानूनी दायित्व हेतु उत्तरदायी नहीं होंगे। आवश्यकतानुसार संपादक/प्रकाशक को संशोधन, संक्षेपण, निरस्तीकरण अथवा प्रकाशन अस्वीकार करने का पूर्ण अधिकार सुरक्षित रहेगा।
नोट: इस प्रकाशन/प्रसारण से उत्पन्न किसी भी विवाद अथवा कानूनी कार्यवाही हेतु क्षेत्राधिकार केवल खगड़िया व्यवहार न्यायालय तथा पटना उच्च न्यायालय को ही मान्य होगा।
नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*




