सुल्तानगंज नगर परिषद कार्यालय में गोलीबारी…कार्यपालक पदाधिकारी (ईओ) की मौत…सभापति घायल…जांच में जुटी पुलिस..

सुल्तानगंज नगर परिषद कार्यालय में गोलीबारी…कार्यपालक पदाधिकारी (ईओ) की मौत…सभापति घायल…जांच में जुटी पुलिस..

भागलपुर/सुल्तानगंज कौशी एक्सप्रेस/ प्राप्त सूचनानुसार भागलपुर जिले के सुल्तानगंज मेंआज  मंगलवार को दिनदहाड़े बड़ी आपराधिक वारदात सामने आई। बाइक सवार अपराधियों ने सुल्तानगंज नगर परिषद कार्यालय में घुसकर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। घटना में कार्यपालक पदाधिकारी (ईओ) कृष्ण भूषण कुमार की मौत हो गई, जबकि नगर परिषद सभापति राजकुमार गुड्डू गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जानकारी के अनुसार, अपराधी दोपहर के समय नगर परिषद कार्यालय पहुंचे और अचानक गोलीबारी शुरू कर दी। फायरिंग में ईओ कृष्ण भूषण कुमार और सभापति राजकुमार गुड्डू को सिर में गोली लगी। दोनों को आनन-फानन में सुल्तानगंज रेफरल अस्पताल ले जाया गया, जहां से बेहतर इलाज के लिए मायागंज अस्पताल रेफर किया गया। रास्ते में ईओ कृष्ण भूषण कुमार ने दम तोड़ दिया। घटना के बाद प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस ने नगर परिषद कार्यालय को सील कर दिया है और इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। बिहार पुलिस के कई वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गए हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक बाइक पर सवार तीन अपराधी वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। घटनास्थल से खोखा बरामद किया गया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और अपराधियों की पहचान में जुटी है। सूत्रों के मुताबिक, कार्यालय परिसर में आठ से अधिक राउंड फायरिंग हुई। फिलहाल हत्या के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।

विधिक अस्वीकरण (Disclaimer):
कौशी एक्सप्रेस समाचार पत्र/पोर्टल में प्रकाशित अथवा प्रसारित समाचार, विज्ञप्ति, लेख एवं सूचनाएँ संबंधित संस्थान, संगठन, व्यक्ति अथवा अधिकृत प्रतिनिधि द्वारा उपलब्ध कराई गई प्रेस विज्ञप्ति, दस्तावेज़ अथवा जानकारी के आधार पर प्रकाशित/प्रसारित की जाती हैं। उक्त सामग्री में वर्णित तथ्यों, दावों, कथनों एवं विचारों की सत्यता, वैधता एवं संपूर्ण उत्तरदायित्व संबंधित प्रेषक का होगा। संपादक, प्रकाशक अथवा संस्थान किसी भी प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष कानूनी दायित्व हेतु उत्तरदायी नहीं होंगे। आवश्यकतानुसार संपादक/प्रकाशक को संशोधन, संक्षेपण, निरस्तीकरण अथवा प्रकाशन अस्वीकार करने का पूर्ण अधिकार सुरक्षित रहेगा।
नोट: इस प्रकाशन/प्रसारण से उत्पन्न किसी भी विवाद अथवा कानूनी कार्यवाही हेतु क्षेत्राधिकार केवल खगड़िया व्यवहार न्यायालय तथा पटना उच्च न्यायालय को ही मान्य होगा।

नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*

 

 

 

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close