
अनुराधा कुमारी कुशवाहा ने नए सीएम सम्राट चौधरी को दी शुभकामनाएं… बोलीं— नीतीश कुमार के मार्गदर्शन में बिहार लिखेगा विकास का नया अध्याय…
अनुराधा कुमारी कुशवाहा ने नए सीएम सम्राट चौधरी को दी शुभकामनाएं… बोलीं— नीतीश कुमार के मार्गदर्शन में बिहार लिखेगा विकास का नया अध्याय...
खगड़िया/ कौशी एक्सप्रेस/ जदयू जिलाध्यक्ष अनुराधा कुमारी कुशवाहा ने जिलेवासियों की ओर से बिहार के नव नियुक्त मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी एवं डिप्टी सीएम विजेंद्र कुमार यादव तथा विजय कुमार चौधरी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का शपथ ग्रहण बिहार की राजनीति में एक नए अध्याय की शुरुआत है। यह सब मुख्यमंत्री पद छोड़ने वाले वरिष्ठ नेता नीतीश कुमार के मार्गदर्शन, दूरदर्शी सोच और विकासवादी राजनीति का ही परिणाम है।
उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने वर्षों तक बिहार को विकास, सुशासन और सामाजिक न्याय की नई पहचान दी है। उनके नेतृत्व और अनुभव का लाभ नई सरकार को मिलता रहेगा। सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बिहार विकास के नए आयाम स्थापित करेगा तथा प्रदेश नई ऊंचाइयों को स्पर्श करेगा।
जिलाध्यक्ष ने विश्वास जताया कि नई सरकार जनता की अपेक्षाओं पर खरी उतरते हुए राज्य में समरसता, रोजगार, शिक्षा और आधारभूत संरचना के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करेगी। वहीं हर्षवर्धन कुशवाहा और राजवर्धन कुशवाहा ने संयुक्त रूप से नए सीएम सम्राट चौधरी एवं डिप्टी सीएम को बधाई देते हुए कहा कि नई सरकार के नेतृत्व में बिहार विकास, रोजगार और सुशासन के नए कीर्तिमान स्थापित करेगा।
नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*




