खगड़िया जदयू की ओर से सदर विधायक बबलू मंडल ने नए सीएम सम्राट चौधरी व डिप्टी सीएम को दी बधाई… बोले— बिहार विकास की नई ऊंचाइयों को छुएगा..

खगड़िया जदयू की ओर से सदर विधायक बबलू मंडल ने नए सीएम सम्राट चौधरी व डिप्टी सीएम को दी बधाई… बोले— बिहार विकास की नई ऊंचाइयों को छुएगा..

खगड़िया/ कौशी एक्सप्रेस/  सदर विधायक बबलू कुमार मंडल ने नये सीएम और डिप्टी सीएम के शपथग्रहण के बाद पत्रकारों से कहा कि बिहार की राजनीतिक यात्रा में एक ऐतिहासिक और गौरवपूर्ण क्षण,जब भारतीय जनता पार्टी की ओर से हमारे अंग क्षेत्र के सपूत, खगड़िया की धरती के कर्मठ, संघर्षशील और कर्मवीर राजनीतिक योद्धा सम्राट चौधरी मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण किये हैं। यह केवल एक व्यक्ति की उपलब्धि नहीं, बल्कि पूरे बिहार, विशेषकर अंग प्रदेश के स्वाभिमान, परिश्रम और जनआकांक्षाओं की जीत है।
विधायक ने उन्हें बधाई एवं अनंत मंगलकामनाएँ दिया। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा है कि सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बिहार विकास, सामाजिक न्याय और समरसता के नए आयाम स्थापित करेंगे तथा प्रदेश नई ऊँचाइयों को स्पर्श करेगा। नये सीएम को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए तथा उन पर आशा और विश्वास जताते हुए दलित युवा संग्राम मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सह जदयू जिला प्रवक्ता आचार्य राकेश पासवान शास्त्री ने कहा कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का यह कार्यकाल जनसेवा, सुशासन और समर्पण का स्वर्णिम अध्याय सिद्ध हो। वहीं विधायक बबलू मंडल ने डिप्टी सीएम विजेंद्र कुमार यादव तथा विजय कुमार चौधरी को भी बधाई एवं शुभकामनायें दी है। बिहार के नए सीएम तथा डिप्टी सीएम को जदयू नेता उमेश सिंह पटेल, नीलम वर्मा, अनिल जायसवाल, आचार्य राकेश पासवान शास्त्री,संतोष कु. साह रामप्रकाश सिंह, प्रभात शर्मा, मुखिया राजेश कुमार सिंह ,मो. फ़िरदौस आलम ,प्रभाकर कुमार चौधरी, ललित कु. चौधरी , श्री नितेश कुमार सिंह, राजनीति प्रसाद सिंह ,पार्वती देवी, बीना पासवान , कुमारी निर्मला ,अमरेंद्र कुमार ,राजीव कुमार, शिक्षक रविन्द्र कुमार सहित कई ने बधाई दी है।

नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक

 

नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*

 

 

 

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close