भाजपा नेता डॉ. सलील कुमार ने नए सीएम सम्राट चौधरी व डिप्टी सीएम को दी बधाई…बोले— एनडीए के नेतृत्व में बिहार रचेगा विकास का स्वर्णिम इतिहास…
भाजपा नेता डॉ. सलील कुमार ने नए सीएम सम्राट चौधरी व डिप्टी सीएम को दी बधाई…बोले— एनडीए के नेतृत्व में बिहार रचेगा विकास का स्वर्णिम इतिहास…
खगड़िया/ कौशी एक्सप्रेस/भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं मां कात्यायनी पेट्रोल पंप के प्रोपराइटर डॉ. सलील कुमार ने एनडीए सरकार के नव नियुक्त मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी तथा डिप्टी सीएम विजेंद्र कुमार यादव और विजय कुमार चौधरी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

डॉ. सलील कुमार ने कहा कि सम्राट चौधरी का मुख्यमंत्री पद की शपथ लेना बिहार की राजनीति में एक ऐतिहासिक और गौरवपूर्ण क्षण है। एनडीए सरकार के नेतृत्व में बिहार विकास, सुशासन और जनकल्याण के नए आयाम स्थापित करेगा। उन्होंने कहा कि सम्राट चौधरी एक कर्मठ, संघर्षशील और दूरदर्शी नेता हैं, जिनके नेतृत्व में प्रदेश नई ऊंचाइयों को स्पर्श करेगा।
उन्होंने कहा कि नई एनडीए सरकार के गठन से जनता में नई उम्मीद जगी है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और उपमुख्यमंत्री के नेतृत्व में राज्य में रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि और आधारभूत संरचना के क्षेत्र में तेजी से विकास कार्य होंगे।
डॉ. सलील कुमार ने कहा कि बिहार की जनता ने हमेशा विकास और स्थिर सरकार का समर्थन किया है। नई सरकार जनता की अपेक्षाओं पर खरी उतरते हुए राज्य को प्रगति के पथ पर आगे बढ़ाएगी।
अंत में उन्होंने मुख्यमंत्री एवं उपमुख्यमंत्री के सफल कार्यकाल की कामना करते हुए कहा कि एनडीए सरकार बिहार को समृद्ध, सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*