
खगड़िया में जिप अध्यक्ष कृष्णा कुमारी यादव व पूर्व विधायक रणवीर यादव के नेतृत्व में हुए भव्य स्वागत से मंत्री दीपक प्रकाश हुए भाव-विभोर…अनेक गणमान्य लोगों ने किया अभिनंदन…
खगड़िया में जिप अध्यक्ष कृष्णा कुमारी यादव व पूर्व विधायक रणवीर यादव के नेतृत्व में हुए भव्य स्वागत से मंत्री दीपक प्रकाश हुए भाव-विभोर…अनेक गणमान्य लोगों ने किया अभिनंदन…
खगड़िया / कौशी एक्सप्रेस / पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत आज खगड़िया में पंचायती राज विभाग, बिहार सरकार के माननीय मंत्री दीपक प्रकाश के आगमन पर भव्य स्वागत-सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम जिला परिषद अध्यक्ष आवास, गोशाला रोड पर आयोजित हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
मालूम हो कि कार्यक्रम की अगुवाई जिप अध्यक्ष कृष्णा कुमारी यादव और पूर्व विधायक रणवीर यादव ने की। मंत्री के पहुंचते ही उन्हें पारंपरिक तरीके से फूल-मालाओं और बुके देकर जोरदार स्वागत किया गया। मंत्री दीपक प्रकाश स्वागत पाकर प्रसन्न दिखाई दिए और पूरे परिसर में उत्साह का माहौल रहा। उपस्थित लोगों ने तालियों के साथ उनका अभिनंदन किया।
मंत्री ने जिप अध्यक्ष आवास समीप बन रहे जिला पंचायत संसाधन केंद्र भवन का निरीक्षण किया और संबंधित विभाग के अधिकारियों को कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। समारोह में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए जिला परिषद सदस्य, प्रमुख, मुखिया, सरपंच, पंचायत समिति सदस्य और राजनीतिक एवं सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
इस अवसर पर मंत्री दीपक प्रकाश का सम्मान अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह देकर किया गया। अपने संबोधन में मंत्री दीपक प्रकाश ने कहा कि सरकार पंचायती राज व्यवस्था को मजबूत करने और ग्रामीण विकास को प्राथमिकता देने के लिए लगातार कार्य कर रही है।
जनप्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों की भागीदारी
कार्यक्रम के दौरान जनप्रतिनिधियों ने मंत्री दीपक प्रकाश को जिप अध्यक्ष कृष्णा कुमारी यादव एवं पूर्व विधायक रणवीर यादव के जिले में किए गए विकास कार्यों और समाजहित के प्रयासों के बारे में अवगत कराया।
स्थानीय लोगों ने कहा कि पूर्व विधायक रणवीर यादव जी हमेशा पीड़ित और जरूरतमंद लोगों के लिए तन, मन और धन से काम करते हैं। चाहे वह सामाजिक कल्याण के कार्यक्रम हों, गरीबों और किसानों के हित में उठाए गए कदम हों, या आपदा और आपात परिस्थितियों में मदद, रणवीर यादव हर स्थिति में जनता के साथ खड़े रहते हैं।
रणवीर यादव ने कहा कि मंत्री दीपक प्रकाश के आगमन से जिले के विकास कार्यों को नई गति मिलेगी। हम सभी जनप्रतिनिधि और समाजजन उनके साथ मिलकर जनता की भलाई और पंचायत स्तर पर जनहित के कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाएंगे।
जिप अध्यक्ष कृष्णा कुमारी यादव ने मंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके आगमन से जिले के विकास कार्यों को नई गति मिलेगी और पंचायत स्तर पर जनहित के कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए बेहतर समन्वय की आवश्यकता है। वहीं कृष्णा कुमारी यादव ने पंचायत प्रतिनिधियों की आवाज बनकर उनके महत्वपूर्ण मुद्दों को मंत्री के समक्ष रखा, जिनमें योजनाओं में तेजी, पंचायत चुनाव में नया परिसीमन, जनप्रतिनिधियों की सुरक्षा, पेंशन बहाली, पहचान पत्र की व्यवस्था सहित अन्य मांग शामिल थे।
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न जनप्रतिनिधियों ने अपने विचार साझा किए और क्षेत्रीय समस्याओं को मंत्री के समक्ष रखा।
इस अवसर पर माननीय मंत्री दीपक प्रकाश ने सभी मुद्दों पर सकारात्मक पहल का भरोसा दिलाते हुए क्षेत्र के समग्र विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने कहा कि जब नेतृत्व मजबूत हो और सोच साफ हो, तब विकास तय होता है। समारोह के अंत में सामूहिक भोज का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। मंत्री दीपक प्रकाश ने जिप अध्यक्ष कृष्णा कुमारी यादव सहित अन्य गणमान्य लोगों के साथ भोजन भी किया।
समारोह शांतिपूर्ण और सफल माहौल में संपन्न हुआ। जिसमें जिले भर के लोगों की सक्रिय भागीदारी देखी गई। स्वागत कार्यक्रम में चौथम प्रमुख शोभा देवी, जिप सदस्य मिथिलेश यादव , चंदन कश्यप, चौथम प्रमुख प्रतिनिधि चंदन सिंह , प्रिंस कुमार, नंदू जी, नीरज चौरसिया, अमीश अमोल, मुखिया नंदकिशोर सहित अन्य लोग भी उपस्थित रहे।
नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*




