उत्कृष्ट सेवा व बिक्री के लिए एचपीसीएल से सम्मानित हुआ ‘मां कात्यायनी पेट्रोल पंप’… खगड़िया के लिए गौरव का क्षण…

उत्कृष्ट सेवा व बिक्री के लिए एचपीसीएल से सम्मानित हुआ ‘मां कात्यायनी पेट्रोल पंप’… खगड़िया के लिए गौरव का क्षण
खगड़िया/ कौशी एक्सप्रेस/ खगड़िया स्थित मां कात्यायनी पेट्रोल पंप को सम्पूर्ण भारतवर्ष में उत्कृष्ट सेवा और बिक्री प्रदर्शन के लिए Hindustan Petroleum Corporation Limited द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया है। यह उपलब्धि न केवल पेट्रोल पंप प्रबंधन, बल्कि पूरे खगड़िया और बिहार के लिए गर्व की बात मानी जा रही है।
मां कात्यायनी पेट्रोल पंप के युवा प्रोपराइटर एवं खगड़िया के लोकप्रिय भाजपा नेता डॉ सलील यादव ने इस सम्मान को खगड़िया वासियों को समर्पित करते हुए कहा कि यह सफलता अकेले उनकी नहीं, बल्कि पंप से जुड़े हर कर्मचारी, ग्राहकों और खगड़िया के अभिभावकों के विश्वास व सहयोग का परिणाम है। उन्होंने कहा कि बाढ़-प्रभावित क्षेत्र होने के बावजूद खगड़िया जैसे छोटे जिले से राष्ट्रीय स्तर पर चयन होना अपने आप में बड़ी उपलब्धि है।
डॉ सलील यादव ने बताया कि इस सम्मान के लिए बिहार, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और झारखंड जैसे चार राज्यों से केवल एकमात्र चयन मां कात्यायनी पेट्रोल पंप का हुआ, जो खगड़िया की कार्यसंस्कृति और सेवा-भाव का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि ग्राहक संतुष्टि, शुद्धता, पारदर्शिता और समयबद्ध सेवा को हमेशा प्राथमिकता दी गई, जिसका परिणाम आज पूरे देश के सामने है।
सम्मान समारोह के दौरान एचपीसीएल के शीर्ष पदाधिकारियों में Chairman & Managing Director विकाश कौशल, Director (Marketing) अमित गर्ग, Director (Finance) रजनीश नरंग तथा Chairman के.एस. शेट्टी की उपस्थिति रही। कंपनी प्रबंधन ने मां कात्यायनी पेट्रोल पंप के सेवा-मानकों और बिक्री प्रदर्शन की सराहना की।
डॉ सलील यादव ने कहा कि यह सम्मान भविष्य में और बेहतर सेवा देने की प्रेरणा है। उन्होंने विश्वास जताया कि खगड़िया वासियों का स्नेह और सहयोग आगे भी इसी तरह मिलता रहेगा और मां कात्यायनी पेट्रोल पंप आने वाले समय में भी गुणवत्ता और भरोसे की मिसाल बना रहेगा।
यह उपलब्धि यह साबित करती है कि समर्पण, ईमानदारी और टीमवर्क के बल पर छोटे जिले भी राष्ट्रीय स्तर पर अपनी अलग पहचान बना सकते हैं।

नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक

 

नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*

 

 

 

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close