एम.एस.आर. सैनिक स्कूल में भव्य रूप से मना मातृ-पितृ पूजन दिवस… संस्कार और संस्कृति का दिखा सुंदर संगम…

एम.एस.आर. सैनिक स्कूल में भव्य रूप से मना मातृ-पितृ पूजन दिवस… संस्कार और संस्कृति का दिखा सुंदर संगम...खगड़िया/ कौशी एक्सप्रेस/खगड़िया शहर के राजेन्द्र नगर स्थित एम.एस.आर. सैनिक स्कूल में मातृ-पितृ पूजन दिवस का आयोजन अत्यंत भव्य एवं भावनात्मक माहौल में किया गया। विद्यालय परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में विभिन्न कक्षाओं के विद्यार्थियों के साथ बड़ी संख्या में उनके अभिभावक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने अपने-अपने माता-पिता को तिलक लगाकर, आरती उतारी तथा चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया। इस भावपूर्ण दृश्य ने पूरे वातावरण को संस्कार और श्रद्धा से भर दिया। सांस्कृतिक कार्यक्रम के अंतर्गत बच्चों द्वारा “पापा जल्दी आ जाना”, “हम वक्त बदल देंगे”, “मैया यशोदा ये तेरा कन्हैया”, “बम-बम भोले”, “मुझे इस दुनिया में लाया” जैसे गीतों की मनोहारी प्रस्तुतियां दी गईं, जिन्हें सुनकर उपस्थित अभिभावकों और अतिथियों ने तालियों की गड़गड़ाहट से बच्चों का उत्साहवर्धन किया।
इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती रूभा कुमारी ने बच्चों की सराहना करते हुए कहा कि संस्कारों की पहली पाठशाला माता-पिता ही होते हैं और वही बच्चों के प्रथम गुरु होते हैं। वहीं विद्यालय के सचिव सुबोध कुमार ने बच्चों को संस्कारवान बनने की प्रेरणा देते हुए कहा कि इससे माता-पिता को उन पर गर्व महसूस होता है।
मातृ-पितृ पूजन दिवस के अवसर पर नृत्य प्रस्तुति में आयु, अनुष्का, भाग्यश्री, श्लोका, सुधा, मेहुल, आयशा, स्वस्ति गुप्ता, परिधि, ब्यूटी, परी, राधिका, शानवी, लक्ष्मी एवं वैष्णवी ने अपनी-अपनी शानदार प्रस्तुतियों से दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। कार्यक्रम का सफल संचालन छात्र यशराज एवं प्रियांशु ने किया।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में एन.के. राय सर, राहुल सर, अनुपम सर, चंदन सर, अश्विनी सर, निरंजन सर, नीलू मैम, वंदना मैम, उषा मैम, बबली मैम, नंदनी मिस, खुशी मिस, शकुन्तला मिस तथा मनीषा मिस का विशेष योगदान रहा।
कार्यक्रम के समापन पर विद्यालय के निदेशक सुमन कुमार ने कहा कि विद्यालय में पहली बार आयोजित मातृ-पितृ पूजन दिवस से बच्चों में माता-पिता के प्रति सम्मान, संस्कार और संस्कृति का सुंदर प्रतिबिंब देखने को मिला। उन्होंने शालू मैम द्वारा बच्चों की तैयारी और प्रस्तुति की भी सराहना की।

नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक

 

नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*

 

 

 

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close