
अलौली में खेल उत्सव: नगर सभापति अर्चना कुमारी की गरिमामयी उपस्थिति में फाइनल संपन्न…ज्योतिष मिश्रा ने बैटिंग कर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया …
अलौली में खेल उत्सव: नगर सभापति अर्चना कुमारी की गरिमामयी उपस्थिति में फाइनल संपन्न…ज्योतिष मिश्रा ने बैटिंग कर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया …
खगड़िया/अलौली कौशी एक्सप्रेस/ बुधवार को अलौली विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्रीन पार्क, मेघोना में आयोजित स्वतंत्रता सेनानी कप 2026 का फाइनल मुकाबला ऐतिहासिक और रोमांचक वातावरण में संपन्न हुआ। हजारों दर्शकों की उपस्थिति, युवाओं का उत्साह और खेल भावना से भरा माहौल इस बात का प्रमाण था कि ग्रामीण अंचल में खेल के प्रति जागरूकता और जुनून निरंतर बढ़ रहा है। फाइनल मैच के उद्घाटन समारोह में नगर परिषद खगड़िया की नगर सभापति अर्चना कुमारी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं और उन्होंने विधिवत फाइनल मैच का उद्घाटन किया। जिला परिषद सदस्य रजनीकांत कुमार विशेष अतिथि के रूप में समारोह में शामिल हुए। दोनों जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति से आयोजन को विशेष प्रतिष्ठा प्राप्त हुई। कार्यक्रम की शुरुआत में MCC मेघोना के अध्यक्ष प्रवीण कुमार यादव, सचिव राजेश पासवान सहित कमेटी के सदस्यों ने नगर सभापति अर्चना कुमारी एवं जिला परिषद सदस्य रजनीकांत कुमार का फूलों की माला पहनाकर भव्य स्वागत किया। आयोजन समिति ने अपने संबोधन में कहा कि “फाइनल मैच के उद्घाटन अवसर पर माननीय अतिथियों की उपस्थिति से हमारा आयोजन गौरवान्वित हुआ है। उनका सहयोग और मार्गदर्शन हमें आगे भी ऐसे आयोजन करने के लिए प्रेरित करता रहेगा। फाइनल मुकाबला अलौली और चेरिया बरियारपुर की टीमों के बीच खेला गया। टॉस जीतकर अलौली की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवरों में शानदार प्रदर्शन कर 236 रन का मजबूत लक्ष्य खड़ा किया।
बल्लेबाजों ने आक्रामक पारी खेलते हुए दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। जवाब में उतरी चेरिया बरियारपुर की टीम ने संयमित और रणनीतिक खेल दिखाते हुए लक्ष्य का पीछा किया। मैच अंतिम ओवर तक रोमांचक बना रहा और अंततः चेरिया बरियारपुर ने 237 रन बनाकर 4 विकेट से ऐतिहासिक जीत दर्ज की। अंतिम क्षणों में पूरे मैदान में रोमांच अपने चरम पर था और जीत के साथ ही दर्शकों ने तालियों और नारों से खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। उद्घाटन अवसर पर नगर सभापति अर्चना कुमारी ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानी कप जैसे आयोजन युवाओं में अनुशासन, टीम भावना और सकारात्मक ऊर्जा का विकास करते हैं। खेल समाज को जोड़ने का माध्यम है और ग्रामीण प्रतिभाओं को मंच देने के लिए ऐसे टूर्नामेंट अत्यंत आवश्यक हैं। नगर परिषद भविष्य में भी खेल गतिविधियों को प्रोत्साहन देती रहेगी। जिला परिषद सदस्य रजनीकांत कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि “236 रनों के लक्ष्य का पीछा कर अंतिम ओवर में जीत दर्ज करना खिलाड़ियों की मेहनत और आत्मविश्वास का प्रतीक है। हार और जीत खेल का हिस्सा है, लेकिन खेल भावना और अनुशासन सबसे बड़ी उपलब्धि है।” कार्यक्रम में राजकिशोर चौरसिया, सुमित कुमार, राहुल कुमार, मनीष कुमार अजगर, गुलशन कुमार, पप्पू यादव, विराट कुमार सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी और गणमान्य लोग उपस्थित रहे। समापन अवसर पर नगर सभापति अर्चना कुमारी एवं जिला परिषद सदस्य रजनीकांत कुमार ने MCC मेघोना कमेटी को सफल आयोजन के लिए बधाई दी तथा भविष्य में हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। स्वतंत्रता सेनानी कप 2026 का यह फाइनल मुकाबला न केवल खेल प्रतियोगिता रहा, बल्कि सामाजिक एकता, युवा ऊर्जा और सकारात्मक सोच का प्रेरक उदाहरण बनकर सामने आया।
नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*




