खगड़िया में नशा जागरूकता अभियान को मिली गति…एसपी राकेश कुमार के नेतृत्व में डॉक्टरों ने निभाने का लिया संकल्प…

खगड़िया में नशा जागरूकता अभियान को मिली गति…एसपी राकेश कुमार के नेतृत्व में डॉक्टरों ने निभाने का लिया संकल्प…

खगड़िया/ कौशी एक्सप्रेस/मीडिया प्रवक्ता डॉ. पवन कुमार (ॐ हॉस्पिटल) ने जानकारी देते हुए बताया कि आज 30 जनवरी 2026 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जिले के जाबांज पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार के मार्गदर्शन में “नशे से दूरी है जरूरी” जनजागरूकता अभियान के तहत जिले के IMA एवं IDA से जुड़े चिकित्सकों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। मालूम हो कि समाज को नशे की गिरफ्त से मुक्त करने के उद्देश्य से खगड़िया पुलिस द्वारा संचालित “नशे से दूरी है जरूरी” नशा जागरूकता अभियान जिले में प्रभावशाली ढंग से आगे बढ़ रहा है। इस अभियान को पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार के मार्गदर्शन में प्रशासन, चिकित्सा समुदाय और समाज के सहयोग से व्यापक स्वरूप दिया जा रहा है।
बैठक में IMA खगड़िया के अध्यक्ष डॉ. प्रेमशंकर, सचिव डॉ. शैलेंद्र कुमार, मीडिया प्रवक्ता डॉ. पवन कुमार, डॉ. प्रेम, IDA के नवमनोनीत सचिव डॉ. कुमार देवव्रत, डॉ. नरेंद्र कुमार, डॉ. जैनेंद्र नाहर सहित अनेक प्रबुद्ध चिकित्सक उपस्थित रहे।
बैठक को संबोधित करते हुए पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार ने कहा कि नशा केवल अपराध नहीं, बल्कि यह एक गंभीर सामाजिक और स्वास्थ्यगत आपदा है। इससे लड़ाई में चिकित्सकों की भूमिका निर्णायक है।  उन्होंने बिना वैध प्रिस्क्रिप्शन नशीली दवाओं की बिक्री पर सख्त चेतावनी देते हुए मेडिकल संचालकों से पूरी सतर्कता बरतने की अपील की। विदित हो कि लोगों को नशे का सेवन न करने तथा इसके दुष्प्रभाव को लेकर जागरूक किया जा रहा है। साथ ही बीड़ी, सिगरेट, गुटखा, खैनी, शराब, भांग आदि का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। यह स्वास्थ्य के लिए उचित नहीं है। इन सब के सेवन से अनेकों प्रकार की बीमारी होती है और इंसान की बीमारियों की वजह से मृत्यु हो जाती है. समाज को नशे की प्रवृति से रोकने के लिए हर एक व्यक्ति को आगे आना होगा।
IMA अध्यक्ष डॉ. प्रेमशंकर ने कहा कि डॉक्टर सिर्फ इलाज तक सीमित नहीं हैं, समाज को सही दिशा देना भी हमारी जिम्मेदारी है। नशा उन्मूलन के लिए हम हर स्तर पर सहयोग करेंगे।  IMA सचिव डॉ. शैलेंद्र कुमार ने कहा कि नशे की लत से सबसे ज्यादा युवा वर्ग प्रभावित हो रहा है। समय रहते काउंसलिंग और जागरूकता से इसे रोका जा सकता है। वरीय सर्जन डॉ प्रेम कुमार ने जानकारी देते हुए कहा कि
यह अभियान केवल प्रशासन का नहीं, बल्कि पूरे समाज का आंदोलन है। चिकित्सक अपनी सामाजिक जिम्मेदारी निभाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं।
IDA के नव मनोनीत पदाधिकारी डॉ. कुमार देवव्रत ने कहा मेडिकल समुदाय यदि एकजुट होकर काम करे तो नशामुक्त समाज का सपना जरूर साकार होगा।
मीडिया प्रवक्ता डॉ. पवन कुमार ने कहा नशा सिर्फ व्यक्ति नहीं, पूरे परिवार को तोड़ देता है। चिकित्सकों की भूमिका इसमें मार्गदर्शक की होती है, जिसे हम पूरी निष्ठा से निभाएंगे। डॉ. जैनेंद्र नाहर ने कहा कि नशा एक गंभीर बीमारी का रूप ले चुका है, जिसका प्रभाव केवल व्यक्ति तक सीमित नहीं रहता, बल्कि पूरा परिवार और समाज इसकी चपेट में आ जाता है। नशा विमुक्ति के लिए जागरूकता, समय पर इलाज और सही मार्गदर्शन बेहद आवश्यक है।”
वहीं डॉ. नरेंद्र कुमार ने कहा क नशे की लत व्यक्ति की शारीरिक और मानसिक क्षमता को धीरे-धीरे खत्म कर देती है। यदि समाज, प्रशासन और चिकित्सक मिलकर प्रयास करें, तो नशा मुक्त समाज का निर्माण संभव है। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि अधिक से अधिक लोग नशा विमुक्ति अभियान से जुड़ें और हर प्रकार के नशे से दूरी बनाए रखें। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी तरह का नशा न केवल व्यक्ति विशेष के लिए, बल्कि उसके पूरे परिवार के लिए भी अत्यंत नुकसानदेह होता है। उन्होंने कहा कि पुलिस का मुख्य उद्देश्य यही है कि लोग नशा विमुक्ति अभियान से जुड़ें और नशे से मुक्त जीवन अपनाएं। नशा करने वाला व्यक्ति अपने परिवार के साथ-साथ समाज को भी क्षति पहुंचाता है। नशा केवल व्यक्ति को ही नहीं, बल्कि पूरे समाज को खोखला कर देता है और आने वाली कई पीढ़ियों के भविष्य को भी अंधकार में धकेल देता है।
पुलिस अधीक्षक ने लोगों से अपील की कि वे स्वयं नशा छोड़ें और दूसरों को भी नशा छोड़ने के लिए प्रेरित करें, ताकि एक स्वस्थ, सुरक्षित और सशक्त समाज का निर्माण किया जा सके।
बैठक में उपस्थित अन्य चिकित्सकों ने भी अभियान की सराहना करते हुए नशे के आदी व्यक्तियों को उचित परामर्श, उपचार एवं पुनर्वास की दिशा में हरसंभव सहयोग देने का आश्वासन दिया।
अंत में सभी डॉक्टरों एवं अन्य प्रबुद्ध लोगों ने नशा जागरूकता अभियान को जन-जन तक पहुंचाने, नशे के आदी व्यक्तियों को उपचार एवं पुनर्वास के लिए प्रेरित करने तथा बिना प्रिस्क्रिप्शन दवाओं की बिक्री पर सतर्कता बरतने का संकल्प लिया। सभी ने एक स्वर में नशामुक्त खगड़िया के निर्माण का संकल्प लिया। प्रशासन ने समाज के हर वर्ग से सहयोग की अपील की, ताकि आने वाली पीढ़ी को एक स्वस्थ, सुरक्षित और उज्ज्वल भविष्य दिया जा सके।

नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक

नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*

 

 

 

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close