बलुआही ठाकुरबाड़ी में राशनकार्ड केवाईसी को लेकर दो दिवसीय शिविर आयोजित

बलुआही ठाकुरबाड़ी में राशनकार्ड केवाईसी को लेकर दो दिवसीय शिविर आयोजित…

खगड़िया कौशी एक्सप्रेस/ आज दिनांक 23 दिसम्बर 2025 को बलुआही ठाकुरबाड़ी में पूर्व वार्ड पार्षद रणवीर कुमार के पहल पर जन वितरण प्रणाली विक्रेता नवीन कुमार सिन्हा द्वारा वार्ड संख्या 30 के उन राशन कार्डधारियों का आधार से केवाईसी किया गया, जिनके परिवार के सदस्यों का केवाईसी अब तक पूरा नहीं हो पाया था। यह प्रक्रिया पीओएस मशीन के माध्यम से संपन्न कराई जा रही है।
इस अवसर पर पूर्व वार्ड पार्षद रणवीर कुमार ने बताया कि सरकार के निर्देशानुसार 31 दिसंबर 2025 तक सभी राशनकार्डधारी परिवारों के शेष सदस्यों का केवाईसी अनिवार्य रूप से पूरा किया जाना है। इसी क्रम में जन वितरण प्रणाली विक्रेताओं को पीओएस मशीन के माध्यम से केवाईसी करने का निर्देश दिया गया है।
उन्होंने बताया कि वार्ड संख्या 30, बापू नगर बलुआही में दिनांक 22 दिसम्बर 2025 को बलुआही बजरंगवली स्थान पर शिविर लगाकर केवाईसी कराई गई थी, जबकि आज दूसरे दिन बलुआही ठाकुरबाड़ी में पुनः शिविर लगाकर राशन कार्डधारियों की केवाईसी कराई गई।
साथ ही उन्होंने जानकारी दी कि जिन परिवारों के सदस्यों का नाम अभी राशनकार्ड में दर्ज नहीं है, वे जाति, आवासीय एवं आय प्रमाण पत्र, बैंक पासबुक, आधार कार्ड तथा परिवार का संयुक्त फोटो के साथ ऑनलाइन आवेदन कर अपना नाम राशनकार्ड में जुड़वा सकते हैं। इसके अलावा नया राशनकार्ड बनवाने की भी सुविधा उपलब्ध है।
शिविर में गगन सिन्हा, भीम सिंह, नंदन यादव, बलुआही ठाकुरबाड़ी के सचिव वेदो यादव सहित सैकड़ों राशनकार्डधारी केवाईसी कराने के लिए उपस्थित रहे।

 

नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*

 

 

 

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close