
खगड़िया की धरती पर NDA कार्यकर्ता सम्मेलन बना ऐतिहासिक शक्ति प्रदर्शन… नीतीश–मोदी की डबल इंजन सरकार में बिहार कर रहा स्वर्णिम विकास” : रामनाथ ठाकुर
खगड़िया की धरती पर NDA कार्यकर्ता सम्मेलन बना ऐतिहासिक शक्ति प्रदर्शन… नीतीश–मोदी की डबल इंजन सरकार में बिहार कर रहा स्वर्णिम विकास” : केंद्रीय मंत्री रामनाथ ठाकुर
खगड़िया/ कौशी एक्सप्रेस/ आज पूर्व निर्धारित कार्यक्रम तहत शहर से सटे मथुरापुर खेल मैदान, राजनीतिक ऊर्जा और जनसैलाब का जीवंत साक्षी बना। खगड़िया सदर विधानसभा स्तरीय एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन ऐतिहासिक रूप से सफल रहा। सम्मेलन की अध्यक्षता जदयू जिलाध्यक्ष बबलू कुमार मंडल ने की, जबकि संचालन भाजपा जिलाध्यक्ष शत्रुघ्न भगत ने किया। दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ और अतिथियों का भव्य अभिनंदन अंगवस्त्र, बुके तथा बड़ी–छोटी मालाओं से किया गया। जनसैलाब के बीच मंच पर पहुंचे भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर के सुपुत्र व केंद्रीय मंत्री रामनाथ ठाकुर ने महाभारत प्रसंग का उल्लेख करते हुए एनडीए के पांच घटक दलों की एकजुटता को पाण्डवों की शक्ति से जोड़ा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की डबल इंजन सरकार में बिहार स्वर्णिम विकास की ओर अग्रसर है। विधानसभा चुनाव का शंखनाद हो चुका है, अतः हर कार्यकर्ता अपने बूथ की जीत सुनिश्चित करे। जदयू के प्रदेश कोषाध्यक्ष एवं विधान परिषद के उपनेता ललन शर्राफ ने अपने व्यंग्यात्मक अंदाज़ में विपक्ष पर प्रचंड प्रहार किया। उन्होंने माय–बहिन योजना को तेजस्वी यादव के परिवार विशेष की योजना करार देते हुए कहा कि लालू प्रसाद यादव ने चरवाहा विद्यालय खोला, और उसी से क्रिकेटरों को पानी पिलाने वाले तेजस्वी यादव नौवीं फेल की डिग्री लेकर मुख्यमंत्री बनने का सपना देख रहे हैं। इस पर कार्यकर्ताओं की भीड़ ठहाकों से गूंज उठी।
उन्होंने कहा कि विपक्ष बिहार का अपमान करने राहुल गांधी को बुलाता है, जो प्रधानमंत्री मोदी की माता तक को नहीं बख्शते। इसके विपरीत डबल इंजन की सरकार ने 49 लाख युवाओं को रोजगार, 12 लाख को सरकारी नौकरी, आगे एक करोड़ युवाओं को नौकरी–रोजगार, 1 करोड़ 67 लाख परिवारों को 125 यूनिट मुफ्त बिजली और बजट में 60 हजार करोड़ की सौगात देकर बिहार की तस्वीर बदल दी है।पूर्व मंत्री डॉ. अशोक कुमार राम ने आगामी विधानसभा चुनाव में “225 फिर नीतीश संकल्प” को साकार करने की अपील की।
विधायक लखेन्द्र पासवान ने एनडीए सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने और नेतृत्व को मजबूत करने का आह्वान किया। रालोमो की राष्ट्रीय महासचिव श्रीमती रेखा गुप्ता ने महिला सशक्तिकरण को नीतीश सरकार की सबसे बड़ी देन बताते हुए कहा कि महिला रोजगार योजना के तहत 10 हजार रुपये सहयोग ने महिलाओं को आत्मनिर्भरता की नई राह दी है।
पूर्व विधायक पूनम देवी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की उपलब्धियों को गिनाते हुए खगड़िया की चारों विधानसभा सीटों पर एनडीए की जीत निश्चित बताई। इस अवसर पर विधायक अनिल शर्मा, जदयू के प्रदेश प्रवक्ता परिमल कुमार, राज्य महादलित आयोग के अध्यक्ष मनोज ऋषिदेव, भाजपा की प्रदेश प्रवक्ता डॉ. सुहैली मेहता, भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष संजय खंडेलिया, जदयू वरिष्ठ नेता अशोक सिंह मुखिया, जदयू मीडिया सेल के प्रदेश अध्यक्ष मनीष मंडल, जदयू प्रदेश सचिव सुमित कुमार सिंह, लोजपा (रामविलास) के जिला अध्यक्ष मनीष कुमार, रालोमो जिला अध्यक्ष कृष्ण कुमार सिंह, हम सेक्युलर जिला अध्यक्ष रामबली राम, पूर्व विधायक चन्द्रमुखी देवी, पूर्व विधायक रामचंद्र सदा, चन्दन राम, जदयू नेता अरुण कुमार यादव, दीपक कुमार सिन्हा, सुशांत यादव, आचार्य राकेश पासवान शास्त्री, पंकज कुमार पटेल, उमेश सिंह पटेल, नीलम वर्मा, जदयू राजनैतिक सलाहकार समिति सदस्य अनुराधा कुमारी कुशवाहा, साधना देवी सदा, निर्मला कुमारी, वीणा पासवान, पूर्व मुख्यमंत्री सतीश प्रसाद के ज्येष्ठ पुत्र सुनील कुमार सिंह, प्रमोद कुमार सिंह, संदीप केडिया, पुरुषोत्तम अग्रवाल, अनिल जयसवाल, चन्दन कश्यप, सुबोध पटेल, अजय मंडल, अशोक कुमार सिंह, मनोज कुमार सिंह, केदार प्रसाद सिंह, जीयाउल हक, मो शहावउद्दीन, जिला महासचिव राजीव रंजन, सावन कुमार बंटी, अनुज कुमार शर्मा, राजनीति प्रसाद सिंह, रामप्रकाश सिंह, अविनाश पासवान, रामविलास महतो, फिरदोस आलम, चन्देश्वरी राम, डॉ. रवि कुमार, पंकज चौधरी, धर्मेंद्र महतो, दिलीप पोद्दार, नीतीश सिंह पटेल, पंकज कुमार सिंह, अंगद कुमार, कमल किशोर पटेल, रविन्द्र सिंह, जयजयराम कुमार, भाजपा जिला प्रभारी राजकिशोर सिंह, क्षेत्रीय प्रभारी रविन्द्र रंजन, ओबीसी मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता योगेंद्र सिंह, अतिपिछड़ा मंच के प्रदेश प्रवक्ता सुनील कुमार मेहता, डॉ. इन्दू भूषण कुशवाहा, नन्दू साह, मुख्य प्रवक्ता मनीष कुमार राय, कृष्ण कुमार यादव उर्फ मुन्ना भाई, डॉ. सलील यादव, सुनील चौधरी, अक्षय सुरी, लक्ष्मी देवी, सरला देवी, वन्दना कुमारी पटेल, लोजपा (रामविलास) पार्टी के रामविलास पासवान, रालोमो के कैलाश वर्मा, रविश अन्ना, मुकेश कुमार कुशवाहा, रविन्द्र कुमार आदि गणमान्य उपस्थित रहे। जनसैलाब, गूंजते नारों और मंच से उमड़े आत्मविश्वास ने यह स्पष्ट कर दिया कि खगड़िया की धरती से एनडीए का विजय रथ 2025 विधानसभा चुनाव में एक बार फिर शिखर पर पहुंचेगा।
नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*