
दो दिवसीय कुश्ती प्रतियोगिता समापन: खगड़िया राजद जिलाध्यक्ष मनोहर यादव ने पहलवानों को किया सम्मानित…
दो दिवसीय कुश्ती प्रतियोगिता समापन: खगड़िया राजद जिलाध्यक्ष मनोहर यादव ने पहलवानों को किया सम्मानित…
खगड़िया/ कौशी एक्सप्रेस/ शनिवार 09 अगस्त 2025 को पूर्व एमएलसी प्रत्याशी सह राजद जिलाध्यक्ष मनोहर कुमार यादव ने बलुआही ठाकुरबाड़ी में चल रहे पाँच दिवसीय झूलन महोत्सव में आयोजित कुश्ती (दंगल) प्रतियोगिता का उदघाटन पहलवानों से परिचय कर किया।
पूर्व एमएलसी प्रत्याशी सह राजद जिलाध्यक्ष मनोहर कुमार यादव ने कहा कि बलुआही ठाकुरबाड़ी में झूलन महोत्सव के अवसर पर इस वर्ष दो दिन कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है।कुश्ती प्रतियोगिता में खगड़िया जिला का नाम रौशन करने वाले रोहियार के दीपक पहलवान भी आज कुश्ती लड़ रहे हैं। दीपक पहलवान राष्ट्रीय कुश्ती में भी भाग लिए हैं।
कुश्ती एक प्राचीन खेल है जो शारीरिक और मानसिक दोनों तरह से लाभ पहुंचाता है। यह ताकत, सहनशक्ति, लचीलापन और संतुलन में सुधार करता है। इसके अतिरिक्त, कुश्ती आत्म-अनुशासन, आत्मविश्वास और मानसिक दृढ़ता जैसे महत्वपूर्ण गुणों को विकसित करने में मदद करती है। कुश्ती आत्मरक्षा के लिए एक प्रभावी कौशल है। यह आपको खुद को बचाने और दूसरों का सामना करने के लिए आवश्यक शारीरिक और मानसिक कौशल प्रदान करती है।कुश्ती टीम वर्क और सहयोग की भावना को बढ़ावा देती है।
आज के इस चकाचौंध में कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन नहीं होने से युवाओं में भटकाव आ गया है। नाश का आदि हो रहे हैं इसलिए कुश्ती ,कबड्डी जैसे खेलों को बढ़ावा देने की जरूरत है।
इस कुश्ती प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश के गाजीपुर, बनारस, हरियाणा, खगड़िया, बेगूसराय ,पटना से भी महिला पहलवान कुश्ती लड़ने आये हैं।
बलुआही ठाकुरबाड़ी में हो रहे दो दिवसीय कुश्ती प्रतियोगिता में पूर्व एमएलसी प्रत्याशी सह राजद जिलाध्यक्ष मनोहर कुमार यादव ने प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले रोहियार खगड़िया के दीपक पहलवान को शील्ड दिया। दूसरे स्थान पर खगड़िया रसौंक के जावेद पहलवान और तीसरे स्थान पर गाजीपुर उतर प्रदेश के लालू पहलवान रहे।
मौके पर पूर्व वार्ड पार्षद सह राजद जिला मीडिया प्रभारी रणवीर कुमार,बलुआही ठाकुरबाड़ी के सचिव वेदो यादव,सदस्य सह बार कौंसिल खगड़िया के पूर्व अध्यक्ष नागेस्वर प्रसाद सिंह,नंदन यादव, गौतम यादव,जिला प्रवक्ता अजीत सरकार ,पंचायतीराज प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष राजकिशोर राज, खगड़िया राजद नागर अध्यक्ष चंद्रशेखर कुमार मानसी राजद नगर अध्यक्ष रविश यादव ,पुजारी गोपाल झा, विक्रम झा सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।
नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*