
सीएम की प्रगति यात्रा खगड़िया के लिए होगा स्वर्णिम काल : बबलू मंडल
सीएम की प्रगति यात्रा खगड़िया के लिए होगा स्वर्णिम काल : बबलू मंडल 
खगड़िया/ कौशी एक्सप्रेस/ कचहरी रोड स्थित जदयू कार्यालय के कर्पूरी सभागार में शुक्रवार को जदयू जिला अध्यक्ष बबलू कुमार मंडल ने पार्टी के प्रमुख साथियों की उपस्थिति में पत्रकारों को संबोधित करते हुए बताया कि आगामी 16 जनवरी को खगड़िया में जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार के लोकप्रिय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी की प्रगति यात्रा कार्यक्रम सुनिश्चित है। इस कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री जी के द्वारा महेशखूंट स्थित पशु आहार फैक्ट्री, रहीमपुर मध्य के मोरकाही स्थित जननायक कर्पूरी ठाकुर छात्रावास, पनसलवा के मेडिकल छात्राओं के लिए निर्मित महिला छात्रावास, खगड़िया नगर बाईपास पथ एवं अलौली रामपुर गढ़ घाट स्थित बागमती नदी पर पुल निर्माण कार्य सहित दर्जनों जिले भर के प्रमुख योजनाएं जो योजना पूर्ण हो गए हैं उसका उद्घाटन, जो योजना का शुभारंभ होगा उस कार्य का स्थलीय निरीक्षण एवं जो कार्य योजना तकनीकी प्रक्रिया से पूर्ण हो चुके हैं उसका शिलान्यास किया जाना है।साथ ही महिला सशक्तिकरण की दिशा में जीविका दीदी की प्रगति एवं अन्य सभी जिले भर में चल रहे विभिन्न योजनाओं का फीडबैक भी लेंगे। उन्होंने बताया कि अलौली प्रखंड के रामपुर अलौली गढ़ घाट स्थित बागमती नदी पर पुल निर्माण होना है। जिसका मुख्यमंत्री जी स्थलीय निरीक्षण भी करेंगे। इस बाबत तैयारी जोड़ों पर है। इस नदी पर पुल को लेकर मेरे तथा स्थानीय जदयू के नेता अजय मंडल सहित कई प्रतिनिधियों ने प्रयासरत रहे हैं। अंततः हम लोगों का प्रयास रंग लाया, जो अब अलौली गढ़ घाट पर पुल बनना तय है। पुल बन जाने से फरकीया वासियों का चिर परिचित सपना साकार होगा। आवागमन की सुविधा की सुनिश्चितता बहाल होगी और इस फरकिया के आमजन सीधे मुख्यालय से जुड़ जाएंगे। जिला अध्यक्ष ने कहा कि सीएम की प्रगति यात्रा खगड़िया वासियों के लिए स्वर्णिम काल होगा। प्रगति यात्रा की तैयारी को लेकर जिला प्रशासन रात-दिन एक किए हुए हैं।
वहीं जदयू के जिला महासचिव सह बखरी विधानसभा प्रभारी अजय मंडल ने कहा कि हमने रामपुर अलौली गढ़ घाट स्थित बागमती नदी पर पुल निर्माण को लेकर कई बार मुख्यमंत्री जी से मिलकर पत्र दिए हैं। विभागीय प्रधान सचिव को पत्र लिखे हैं। आज उनके नेतृत्व में इस घाट पर पुल निर्माण के लिए रास्ता साफ हो गया है। उन्होंने कहा कि प्रगति यात्रा के क्रम में जब मुख्यमंत्री अलौली गढ़ घाट निरीक्षण के दौरान आएंगे तब अलौली के जदयू कार्यकर्ताओं के द्वारा उनका ऐतिहासिक स्वागत किया जाएगा, जिसकी तैयारी जोर-शोर से चल रही है।
प्रेस वार्ता के मौके पर जदयू के जिला प्रवक्ता आचार्य राकेश पासवान शास्त्री, भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष कंचन पटेल, जदयू के जिला उपाध्यक्ष उमेश सिंह पटेल, रामविलास महतो, जदयू के जिला महासचिव राजीव रंजन, दिलीप कुमार पोद्दार, जदयू तकनीकी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष विनय सिंह रोशन, राजवर्धन कुशवाहा,धर्म सिंह सुभाष कुमार यादव, गोपाल सदा, भोला यादव, नरेश कुमार एवं राजीव कुमार ठाकुर सहित दर्जनों पार्टी के साथी मौजूद रहे।
- नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*यहाँ क्लिक करके हमारे मोबाईल एप को जरूर डाउनलोड करें** 👇
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.mytesta.koshiexpress
*यहाँ क्लिक करके हमारे मोबाईल एप को जरूर डाउनलोड करें** 👇
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.mytesta.koshiexpress