विजय कु सिन्हा को विधानमंडल दल व सम्राट चौधरी को विधान परिषद दल का नेता चुने जाने पर खगड़िया भाजपा नेताओं में हर्ष का माहौल : संजय खंडेलिया.. नगर सभापति प्रत्याशी मीना गुप्ता खंडेलिया ने बीजेपी के शीर्ष नेताओं का किया आभार व्यक्त…

विजय कु सिन्हा को विधानमंडल दल व सम्राट चौधरी को विधान परिषद दल का नेता चुने जाने पर खगड़िया भाजपा नेताओं में हर्ष का माहौल : संजय खंडेलिया.. नगर सभापति प्रत्याशी मीना गुप्ता खंडेलिया ने बीजेपी के शीर्ष नेताओं का किया आभार व्यक्त…विजय कु सिन्हा को विधानमंडल दल व सम्राट चौधरी को विधान परिषद दल का नेता चुने जाने पर खगड़िया भाजपा नेताओं में हर्ष का माहौल : संजय खंडेलिया.. नगर सभापति प्रत्याशी मीना गुप्ता खंडेलिया ने बीजेपी के शीर्ष नेताओं का किया आभार व्यक्त...

खगड़िया/कोशी एक्सप्रेस/ बिहार विधान सभा के पूर्व स्पीकर विजय सिन्हा को नेता प्रतिपक्ष तथा सम्राट चौधरी को बिहार विधान परिषद दल का नेता होने पर खगड़िया भाजपा नेताओं में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। मालूम हो कि विधानसभा के अध्यक्ष पद से गत बुधवार को विजय कुमार सिन्हा ने इस्तीफा दे दिया था। भारतीय जनता पार्टी ने विजय सिन्हा को अपने विधानमंडल दल का नेता बनाया है, विजय सिन्हा ही विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष भी होंगे। दूसरी तरफ दूसरी तरफ पूर्व पंचायत राज मंत्री सम्राट चौधरी बिहार विधान परिषद में भाजपा विधान परिषद दल के नेता होंगे । प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल ने पत्र के माध्यम से इस फैसले से बिहार विधान सभा को भी अवगत करा दिया है विधानसभा अध्यक्ष को भेजे पत्र में संजय जायसवाल ने कहा कि 23 अगस्त को शाम 5:00 बजे पार्टी कार्यालय में हुई बैठक में सर्वसम्मति से विजय कुमार सिन्हा को भाजपा विधानमंडल दल का नेता चुना गया है । विजय कुमार सिन्हा को विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष की मान्यता देने का आग्रह किया था।भारतीय जनता पार्टी के विधानमंडल दल की बीजेपी प्रदेश मुख्यालय में हुई एक अहम बैठक में जहा एक और पूर्व मंत्री सह बिहार विधान परिषद के सदस्य सम्राट चौधरी को बिहार विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष नियुक्त किया गया,वही दूसरी और पूर्व मंत्री और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष विजय सिन्हा को बिहार विधान सभा में नेता प्रतिपक्ष नियुक्त किया गया।विजय कु सिन्हा को विधानमंडल दल व सम्राट चौधरी को विधान परिषद दल का नेता चुने जाने पर खगड़िया भाजपा नेताओं में हर्ष का माहौल : संजय खंडेलिया.. नगर सभापति प्रत्याशी मीना गुप्ता खंडेलिया ने बीजेपी के शीर्ष नेताओं का किया आभार व्यक्त...
वहीं बीजेपी ओबीसी मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता ने अपनी खुशी का इजहार करते हुए कहा कि भाजपा के राजनीती में दोनो ही नेताओं का खगड़िया से गहरा सम्बन्ध रहा है और आज तक कायम है।
खंडेलिया ने कहा कि श्री सम्राट चौधरी जी का खगड़िया से पिछले 26 वर्षो का गहरा रिश्ता तो रहा ही है साथ ही साथ खगड़िया ही उनकी राजनैतिक कर्मभूमि भी रही है। खगड़िया के राजनैतिक सामाजिक कार्यकर्ताओ से उनके सम्बन्ध आत्मीय रहे। उन्होंने व्यक्तिगत संबंधों को कभी दल की सीमा से रेखांकित नहीं किया। जो भी जब भी उनसे जुड़ा तो वो उन्ही का होकर रह गया। ऐसे में जब भाजपा केंद्रीय नेतृत्व और प्रदेश नेतृत्व ने इस विपरीत परिस्थिति में जबकी श्री नितीश कुमार जनादेश से विश्वसघात करके भाजपा को और बिहार की जनता को ठगने का काम किये है तब बिहार भाजपा के मिशन 2024 और 2025 को फतह करने की अगुआई केंद्रीय नेतृत्व ने प्रदेश अध्यक्ष और उनके नेता सम्राट चौधरी तथा विजय सिन्हा को सौंपी है। दोनो नवनियुक्त नेता प्रतिपक्ष को शुभकामनाएं देते हुए भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश प्रवक्त्ता संजय खंडेलिया कहते है नेतृत्व और विधानमंडल के माननीय सदस्यों द्वारा लिया गया यह निर्णय दलहित और कार्यकर्ताओ के उत्साहवर्धन के लिए अत्यंत आवश्यक था। दोनो भाजपा नेताओं के नेता प्रतिपक्ष नियुक्त होने से बिहार भर के भाजपाइयों में उत्साह का माहौल है।
खगड़िया भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील कुमार, रालोजपा जिलाध्यक्ष मो मासूम, भाजपा नेता सह सांसद प्रतिनिधि बाबूलाल शौर्य, जिला महामंत्री रवि सिंह राजपूत, जिला उपाध्यक्ष अश्वनी सिंह, जिला मंत्री कुलदीप आनंद,जिला प्रवक्त्ता मनीष चौधरी, नगर अध्यक्ष अश्वनी चौधरी, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष सुनील कुमार साह, सन्हौली मंडल अध्यक्ष रुपेश कुमार सिंह, अलौली मंडल अध्यक्ष गौरव राज, हरीपुर मंडल अध्यक्ष उदय भास्कर, चौथम मंडल अध्यक्ष मनोज भारती, भाजपा नेता राजकमल दिवाकर, धीरज सरकार, राहुल राज, सौरभ राज, ऋषि सिंह, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष वंदना कुमारी,किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष हीरा जी, भाजपा नेता धर्मवीर जायसवाल, प्रमोद कुमार शाह, राजेश अग्रवाल, विष्णु बजाज सहित सैकड़ो नेता और कार्यकर्ता इस निर्णय से प्रफुल्लित नजर आये और उन्होंने अपने दोनो माननीय नेता को शुभकामनाएं देते हुए बधाई दी।  विजय कु सिन्हा को विधानमंडल दल व सम्राट चौधरी को विधान परिषद दल का नेता चुने जाने पर खगड़िया भाजपा नेताओं में हर्ष का माहौल : संजय खंडेलिया.. नगर सभापति प्रत्याशी मीना गुप्ता खंडेलिया ने बीजेपी के शीर्ष नेताओं का किया आभार व्यक्त...
भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश प्रवक्त्ता मीना गुप्ता खंडेलिया ने कहा की पार्टी के इस निर्णय से ना केवल खगड़िया में खुशी का माहौल है बल्कि पूरे प्रदेश के बीजेपी नेता और कार्यकर्ता उत्साहित है। उन्होंने बीजेपी के शीर्ष नेताओं का आभार व्यक्त किया।

 

नोटं- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक

 

 

 

 

 

 

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close