राजीव कुमार को मिली राजद आपदा प्रकोष्ठ में नगर अध्यक्ष की कमान… पार्टी के पुराने एवं समर्पित कार्यकर्ता हैं, संगठन को नई ताकत मिलेगी: मनोहर यादव

राजीव कुमार को मिली राजद आपदा प्रकोष्ठ में
नगर अध्यक्ष की कमान… पार्टी के पुराने एवं समर्पित कार्यकर्ता हैं, संगठन को नई ताकत मिलेगी: मनोहर यादव
राजीव कुमार को मिली राजद आपदा प्रकोष्ठ में नगर अध्यक्ष की कमान... पार्टी के पुराने एवं समर्पित कार्यकर्ता हैं, संगठन को नई ताकत मिलेगी: मनोहर यादवखगड़िया/कोशी एक्सप्रेस/ आज रविवार 14 अगस्त 2022 को कृष्णापुरी बलुआही स्थित राजद कार्यालय में पूर्व नगर सभापति सह पूर्व राजद एम एल सी प्रत्याशी मनोहर कुमार यादव एवं राजद आपदा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रमोद यादव के उपस्थिति में राजद आपदा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष जितेंद्र कुमार उर्फ राजा चौधरी ने राजीव कुमार को आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ राष्ट्रीय जनता दल का नगर अध्यक्ष मनोनीत किया।
पूर्व नगर सभापति मनोहर कुमार यादव ने कहा कि बिहार में राष्ट्रीय जनता दल के प्रति आमजन का आस्था बढ़ा है। बिहार में आमजन स्वयं राजद के सदस्यता अभियान में भाग लिये और अधिक संख्या में राजद का सदस्य बने। इस बार राजद सदस्यता अभियान में बिहार में नंबर एक पर है।राजद ने एक करोड़ सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा था लक्ष्य से अधिक एक करोड़ पाँच लाख सन्तानवे हजार सदस्य बने हैं।लक्ष्य से सात लाख अधिक हो गई है।अनठानवें लाख चौसठ हजार दो सौ तीन बिहार में सदस्य बने हैं शेष झारखंड सहित अन्य राज्य में सदस्य बने हैं। हमलोग राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के विचार धारा को जन जन तक पहुचाने का काम कर रहे हैं इसी का प्रभाव है कि बिहार अधिक संख्या में लोग राजद का सदस्य बने हैं। रास्ट्रीय जनता दल गरीब मजदूर ,किसान दलित शोषित कमजोर लोगों का पार्टी है।बिहार में महागठबंधन की नई सरकार बनी है इससे बिहार के आमजन में खुशी है कि यह सरकार गरीब लोगों के हक और अधिकार के लिए काम करेगी।राजीव कुमार को मिली राजद आपदा प्रकोष्ठ में नगर अध्यक्ष की कमान... पार्टी के पुराने एवं समर्पित कार्यकर्ता हैं, संगठन को नई ताकत मिलेगी: मनोहर यादव
राजद आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष जितेंद्र कुमार उर्फ राजा चौधरी ने कहा कि खगड़िया जिला में रास्ट्रीय जनता दल को मजबूत कर रहे हैं। आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ का जिला एवं प्रखंड स्तर पर गठन कर मनोयन कर दिया गया है।आज राजीव कुमार को नगर अध्यक्ष मनोनीत किया हूँ।राजीव कुमार के नगर अध्यक्ष बनने से नगर में राजद मजबूत होगी। सदस्यता अभियान में भी आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ ने अधिक संख्या में सदस्य बनाया है।
मौके पर नगर पार्षद रणवीर कुमार, राजद नेता चंदन सिंह, मनीष चौधरी,सुमित कुमार,अजीत तिवारी, सर्वजीत पांडे,छात्र राजद नेता रौशन कुमार,जितेंद्र श्रीवास्तव आदि मौजूद थे।

नोटं- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक

 

 

 

 

 

 

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close