खगड़िया: विशेष सदस्यता अभियान शिविर में आस्था और विश्वास के साथ लक्ष्य के अनुरूप लगभग दो लाख लोग राजद में हुए शामिल: मनोहर यादव…

खगड़िया: विशेष सदस्यता अभियान शिविर में आस्था और विश्वास के साथ लक्ष्य के अनुरूप लगभग दो लाख लोग राजद में हुए शामिल: मनोहर यादव…खगड़िया: विशेष सदस्यता अभियान शिविर में आस्था और विश्वास के साथ लक्ष्य के अनुरूप लोग राजद में हुए शामिल: मनोहर यादव

खगड़िया/कोशी एक्सप्रेस/आज 05.07.2022 को राजद के 26 वें स्थापना दिवस के अवसर पर विशेष सदस्यता अभियान का आयोजन नगर परिषद खगड़िया के सभी वार्डों में शिविर लगाकर किया गया।
राजेंद्र चौक पर विशेष सदस्यता अभियान का उदघाटन खगड़िया जिला के सदस्यता अभियान के प्रभारी अरविन्द सहनी राजद विधायक रामवृक्ष सदा पूर्व नगर सभापति सह राजद एम एल सी प्रत्याशी मनोहर कुमार यादव एवं जिला अध्यक्ष कुमार रंजन पप्पू ने किया।खगड़िया: विशेष सदस्यता अभियान शिविर में आस्था और विश्वास के साथ लक्ष्य के अनुरूप लगभग दो लाख लोग राजद में हुए शामिल: मनोहर यादव...
खगड़िया जिला के सदस्यता प्रभारी अरविन्द सहनी ने कहा कि राष्ट्रीय जनता दल का आज 26 वर्ष पूरा हो गया है।प्रदेश नेतृत्व के आदेश पर आज पूरे बिहार में विशेष सदस्यता अभियान चलाया गया है। पूरे बिहार में सदस्यता को जो लक्ष्य रखा गया था वह पूरा हो गया है।राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के प्रति लोगों का आस्था है कि राजद ही एक ऐसी पार्टी है जो बिहार के छात्रों युवाओं और गरीब शोषित दलित पीड़ित की आवाज है।
राजद विधायक रामवृक्ष सदा ने कहा कि राजद के स्थापना दिवस के अवसर पर खगड़िया में विशेष सदस्यता अभियान का आयोजन किया गया है इस सदस्यता अभियान में खगड़िया के आम आवाम स्वयं शिविर में आकर राजद के प्रति आस्था व्यक्त करते हुए सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं। बिहार के लोगों को यह लगने लगा है कि राष्ट्रीय जनता दल ही है जो बिहार को इस बेरोजगारी महंगाई और अफ़सरशाही से मुक्ति दिला सकता है इसलिए बिहार की जनता का नेता प्रतिपक्ष पर भरोसा जताते हुए राष्ट्रीय जनता दल का सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं।
पूर्व नगर सभापति मनोहर कुमार यादव ने कहा कि खगड़िया जिला में सदस्यता अभियान का शुरुआत किया उसी समय से राजद की सदस्यता लेना के लिए काफी उत्साहित हैं। खगड़िया जिला में दो लाख लोगों को सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया था उस लक्ष्य के करीब है। खगड़िया के मजदूर गरीब छात्र और युवा बढ़ चढ़कर सदस्यता अभियान में भाग लिये और वे खुद सदस्य बने और लोगों को भी सदस्य बनने के लिए प्रेरित कर सदस्य बनाया। हमलोग नगर सहित सभी पंचायतों में सदस्यता अभियान चलाकर लोगों को राजद सदस्य बनाया साथ ही साथ राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के विचारधारा को जन जन तक पहुँचाया।लालू प्रसाद यादव ही हैं जो दबे कुचले दलित शोषित पीड़ित को समाज के मुख्यधारा से जोड़ने का काम किया। बिहार के सभी लोगों को सामान्य शिक्षा देने का काम किया। आज के इस गरीब विरोधी सरकार से लोग ऊब चुकी है बिहार के गरीब जनता परेशान है किसी भी कार्यालय में बिना नजराना को कोई काम नहीं होता है।अफ़सरशाही हावी है सरकार के सांसद विधायक सत्ता सुख में लगे हुए हैं आमजन से कोई सरोकार नहीं रह गया है। बिहार की जनता ने निर्णय ले लिया है कि इस गरीब विरोधी सरकार को उखाड़ फेंकना है और बिहार का मुख्यमंत्री नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को बनाना है।
राजद जिलाध्यक्ष कुमार रंजन पप्पू ने कहा कि पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर नगर परिषद क्षेत्र के सभी वार्डों में सस्यता अभियान चलाया जा रहा है। नगर परिषद क्षेत्र मेंविशेष सदस्यता अभियान में पूर्व वार्ड पार्षद पप्पू यादव,वार्ड पार्षद रणवीर कुमार,चंद्रशेखर कुमार ,छात्र नेता रौशन कुमार ,राजद नेता बिनोद कुमार उर्फ गुग्गु यादव,मो नसीम उर्फ लंबू ,कुंजबिहारी पासवान ,युवा राजद जिलाध्यक्ष उदय यादव,पूर्व मुखिया सुजय यादव को अलग अलग वार्ड का प्रभारी बनाकर सदस्यता कराया जा रहा है।
सदस्यता अभियान शिविर के उद्घाटन में मुख्यरूप से आपदा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रमोद यादव, प्रदेश महासचिव जितेंद्र कुमार राजा चौधरी, विधि सेल के जिलाध्यक्ष दिनेश यादव, राजद नेता नंदलाल मंडल,नीरज यादव सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

नोटं- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक

 

 

 

 

 

 

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close