स्व.अशोक साहनी की प्रथम पुण्यतिथि पर सभी दलों के नेताओं ने दी श्रद्धांजलि…

स्वर्गीय अशोक साहनी की प्रथम पुण्यतिथि पर सभी दलों के नेताओं ने दी श्रद्धांजलि…*स्व0 अशोक सहनी की प्रथम पुण्यतिथि पर लोगों ने अर्पित किया श्रद्धासुमन* *यदि अगला चुनाव जीता तो बलुआही चौक पर अशोक सहनी की भव्य प्रतिमा स्थापित किया जाएगा:पूर्व नगर सभापति मनोहर यादव* *स्व0सहनी के पुण्य कार्य हमसबों को सदैव प्ररेणा देते रहेंगे:बब्लू कुमार मंडल* खगड़िया, 30 मई 2022 शहर के बलुआही स्थित योगीराज डॉ0 रामनाथ अघोरी पार्क में मत्स्यजीवी सहयोग समिति के पूर्व मंत्री व जदयू नेता स्व0 अशोक सहनी उर्फ मुन्ना सहनी की प्रथम पुण्यतिथि मनायी गई जिसकी अध्यक्षता सामाजिक कार्यकर्ता धर्मवीर सहनी ने की।जबकि मंच संचालन दलित युवा संग्राम परिषद् के प्रदेश अध्यक्ष व जदयू नेता आचार्य राकेश पासवान शास्त्री ने किया ।आगत अतिथियों के द्वारा स्वर्गीय अशोक सहनी के तैल चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया गया। इस कार्यक्रम में पूर्व नगर सभापति मनोहर कुमार यादव ने स्व0 सहनी को समाज के लिए जलता हुआ चिराग की संज्ञा से विभूषित करते हुए कहा कि अपराधियों ने उस चिराग की लौ को बुझा दिया।वे आज हमारे बीच भले ही नहीं हैं पर उनके द्वारा किये गये ओजस्वीपूर्ण कार्य सदैव स्मरणीय रहेगा।श्री यादव ने श्री शास्त्री के अनुरोध पर आश्वासन देते हुए कहा कि यदि अगला चुनाव जीता तो निश्चित ही बलुआही चौक पर अशोक सहनी जी की प्रतिमा स्थापितकिया जाएगा। जदयू के जिलाध्यक्ष बबलू मंडल ने कहा कि अशोक सहनी जी अपने समाज की सेवा के साथ साथ जदयू के समर्पित व सच्चे सिपाही थे।आज उनकी कमी खल रही है।उनके पुण्य कार्य हमसबों को सदैव प्ररेणा देते रहेंगे। मंच संचालन कर रहे आचार्य राकेश पासवान शास्त्री ने कहा कि समाज सेवा के बल पर स्वर्गीय सहनी कम उम्र में ही अपना व्यक्तित्व का झंडा बुलंद कर बहुत बड़ी सीख देकर हमलोगों के बीच से चले गए,परन्तु उनके कृतित्व एवं व्यक्तित्व आज भी जिन्दा है।उनके अरमानों को मंजिल तक पहुंचाने का हमलोग संकल्प लें यही उनके लिए सच्ची श्रद्धांजलि होगी। उन्होंने पूर्व नगर सभापति मनोहर यादव से बलुआही चौक को सहनी चौक करने और स्व0 अशोक सहनी की प्रतिमा स्थापित कराने का अनुरोध किया। इस अवसर पर जदयू के जिला उपाध्यक्ष पंकज पटेल, महासचिव उमेश सिंह पटेल, रामविलाश महतों, जिला सचिव अनुज शर्मा, संजय सिंह कुशवाहा,योगेंद्र मंडल,, शंकर मंडल, धर्मवीर सहनी,उपेन्द्र प्रसाद सहनी, कुंज बिहारी पासवान, सुजीत सहनी,हेमंत कुमार, डब्लू सिंह, राजेश सहनी,समाजसेवी रोहित कुमार, राजकिशोर चौधरी, अक्षय कुमार,विश्वजीत कुमार, अमित कुमार, अरविन्द सहनी, मिथलेश सहनी, शिक्षक सुजीत कुमार सुमन,समाजसेवी करण कुमार, कपिल सहनी, भानू सहनी,शिला देवी, प्रमिला देवी, वविता देवी, साबो देवी एवं गायत्री देवी सहित सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित थे; जो दो मिनट का मौन धारण कर उनके आत्मा की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना किया।खगड़िया/कोशी एक्सप्रेस/ आज 30 मई 2022 को शहर के बलुआही स्थित योगीराज डॉ0 रामनाथ अघोरी पार्क में मत्स्यजीवी सहयोग समिति के पूर्व मंत्री व जदयू नेता स्व0 अशोक सहनी उर्फ मुन्ना सहनी की प्रथम पुण्यतिथि मनायी गई जिसकी अध्यक्षता सामाजिक कार्यकर्ता धर्मवीर सहनी ने की।जबकि मंच संचालन दलित युवा संग्राम परिषद् के प्रदेश अध्यक्ष व जदयू नेता आचार्य राकेश पासवान शास्त्री ने किया ।आगत अतिथियों के द्वारा स्वर्गीय अशोक सहनी के तैल चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया गया।

इस कार्यक्रम में पूर्व नगर सभापति मनोहर कुमार यादव ने स्व0 सहनी को समाज के लिए जलता हुआ चिराग की संज्ञा से विभूषित करते हुए कहा कि अपराधियों ने उस चिराग की लौ को बुझा दिया।वे आज हमारे बीच भले ही नहीं हैं पर उनके द्वारा किये गये ओजस्वीपूर्ण कार्य सदैव स्मरणीय रहेगा।श्री यादव ने श्री शास्त्री के अनुरोध पर आश्वासन देते हुए कहा कि यदि अगला चुनाव जीता तो निश्चित ही बलुआही चौक पर अशोक सहनी जी की प्रतिमा स्थापितकिया जाएगा।
जदयू के जिलाध्यक्ष बबलू मंडल ने कहा कि अशोक सहनी जी अपने समाज की सेवा के साथ साथ जदयू के समर्पित व सच्चे सिपाही थे।आज उनकी कमी खल रही है।उनके पुण्य कार्य हमसबों को सदैव प्ररेणा देते रहेंगे।
मंच संचालन कर रहे आचार्य राकेश पासवान शास्त्री ने कहा कि समाज सेवा के बल पर स्वर्गीय सहनी कम उम्र में ही अपना व्यक्तित्व का झंडा बुलंद कर बहुत बड़ी सीख देकर हमलोगों के बीच से चले गए,परन्तु उनके कृतित्व एवं व्यक्तित्व आज भी जिन्दा है।उनके अरमानों को मंजिल तक पहुंचाने का हमलोग संकल्प लें यही उनके लिए सच्ची श्रद्धांजलि होगी। उन्होंने पूर्व नगर सभापति मनोहर यादव से बलुआही चौक को सहनी चौक करने और स्व0 अशोक सहनी की प्रतिमा स्थापित कराने का अनुरोध किया।
इस अवसर पर जदयू के जिला उपाध्यक्ष पंकज पटेल, महासचिव उमेश सिंह पटेल, रामविलाश महतों, जिला सचिव अनुज शर्मा, संजय सिंह कुशवाहा,योगेंद्र मंडल,, शंकर मंडल, धर्मवीर सहनी,उपेन्द्र प्रसाद सहनी, कुंज बिहारी पासवान, सुजीत सहनी,हेमंत कुमार, डब्लू सिंह, राजेश सहनी,समाजसेवी रोहित कुमार, राजकिशोर चौधरी, अक्षय कुमार,विश्वजीत कुमार, अमित कुमार, अरविन्द सहनी, मिथलेश सहनी, शिक्षक सुजीत कुमार सुमन,समाजसेवी करण कुमार, कपिल सहनी, भानू सहनी,शिला देवी, प्रमिला देवी, वविता देवी, साबो देवी एवं गायत्री देवी सहित सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित थे; जो दो मिनट का मौन धारण कर उनके आत्मा की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना किया।

नोटं- प्रसारित समाचार की  जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक

 

 

 

 

 

 

 

 

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close