![](https://koshiexpressnews.com/wp-content/uploads/2022/05/IMG_20220501_221339-780x405.jpg)
मर्डर: 80 वर्षीय किसान जगदीश यादव की निर्मम हत्या …मृतक के पुत्र ने मानसी थाना की लापरवाही पर आक्रोश किया व्यक्त…
मर्डर: 80 वर्षीय किसान जगदीश यादव की निर्मम हत्या …मृतक के पुत्र ने मानसी थाना की लापरवाही पर आक्रोश किया व्यक्त…
खगड़िया/ कोशी एक्सप्रेस/ प्राप्त सूचनानुसार आज 1 मई 2022 को अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस पर स्थानीय मानसी थाना अंतर्गत चकहुसैनी में 80 वर्षीय जगदीश यादव और उनके पुत्र लक्ष्मण यादव, ललित यादव, विलास यादव तथा परिजनों पर दबंगों ने हरवे हथियार लेकर जानलेवा हमला बोल दिया। जिसके उपरांत जगदीश यादव की मौत सदर अस्पताल खगरिया में हो गई। मृतक के घायल पुत्रों ने बताया की आज समय 11 बजकर तीस मिनट पर आरोपी योगेंद्र यादव पे. चमरू यादव, अरविंद यादव, अमरजीत यादव ( पिता योगेंद्र यादव) तथा योगेंद्र यादव का नाती सन्नी यादव ( पिता बुलबुल यादव), दो महिलाओं सहित अन्य पांच अज्ञात लोगों ने उनके पिता जगदीश यादव तथा उपस्थित परिजनों पर जानलेवा हमला बोल दिया। इसके बाद बुरी तरह घायल अवस्था में वे सभी लोग स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, जहां से उन्हें सदर अस्पताल खगड़िया रेफर कर दिया गया।लेकिन बुरी तरह घायल जगदीश यादव को बचाया नहीं जा सका।
बताया गया है कि मृतक जगदीश यादव के परिजन किशोर यादव ने थाना अध्यक्ष मानसी को घटना के पूर्व आवेदन देकर लिखा है कि मृतक जगदीश यादव ने विगत दिनों मानसी के सीओ को जमीन मापी हेतु आवेदन भी दिया था और झगड़े की आशंका जताते हुए सुरक्षा की मांग की थी।
लेकिन सरकारी अमीन उपलब्ध नहीं होने की वजह से मापी कार्य रुका हुआ था। इस दौरान मृतक जगदीश यादव के पड़ोसी योगेंद्र यादव ने जबरन उक्त जमीन पर फूस की झोपड़ी बनाकर जबरन कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा था, इस वजह से परिजनों ने विरोध किया कि सरकारी अमीन से मापी करा कर विवाद समाप्त करने की जरूरत है लेकिन नामजद दबंगों ने कानून को चुनौती देते हुए मृतक जगदीश यादव और उनके परिजनों पर जानलेवा हमला करने का दुस्साहस किया।
मृतक के पुत्रों ने रोते हुए कहा कि मानसी थाना की लापरवाही से इतनी बड़ी घटना हो गई और यदि अब उनके परिवार को सुरक्षा अविलंब नहीं उपलब्ध कराई जा सके तो हमला व हत्याओं का सिलसिला जारी रहेगा।
इस घटना की सूचना मिलते ही चित्रगुप्त नगर थाना अध्यक्ष संजीव कुमार ने फौरन सदर अस्पताल पहुंचकर मृतक के घायल पुत्रों का फर्द बयान रिकॉर्ड किया और अपराधियों के विरुद्ध कार्यवाही करने का आश्वासन भी दिया। थाना अध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि मृतक की बॉडी को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए व अन्य कानूनी कार्यवाही के लिए भेज दिया।
नोटं- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक