खगड़िया: नवपदस्थापित सदर एसडीओ अमित अनुराग से शिष्टाचार मुलाकात कर JDU नेताओं ने दीं शुभकामनाएं …

खगड़िया: नव पदस्थापित सदर एसडीओ अमित अनुराग से शिष्टाचार मुलाकात कर JDU नेताओं ने दीं शुभकामनाएंखगड़िया: नव पदस्थापित सदर एसडीओ अमित अनुराग से शिष्टाचार मुलाकात कर JDU नेताओं ने दीं शुभकामनाएं ...

खगड़िया/ कोशी एक्सप्रेस/ विगत दिनों बिहार के प्रशासनिक सेवा के 17 अधिकारियों का तबादला कर दिया गया था। सरकार की ओर से इसकी अधिसूचना भी जारी कर दी गई थी।
मालूम हो कि राजगीर के अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी अमित अनुराग को खगड़िया सदर अनुमंडल पदाधिकारी पद का दायित्व सौंपा गया है। वहीं खगड़िया सदर एसडीओ धर्मेंद्र कुमार को औरंगाबाद सदर का अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी बनाया गया।
खगड़िया जिले की परंपरा रही है कि नव पदस्थापित अधिकारियों का स्वागत तहे दिल किया जाता है और उनसे जनता जनार्दन की समस्याओं का निष्पादन विधि सम्मत करने की अपील की जाती है।खगड़िया: नव पदस्थापित सदर एसडीओ अमित अनुराग से शिष्टाचार मुलाकात कर JDU नेताओं ने दीं शुभकामनाएं ...
आज 11 मार्च 2022 को जदयू जिलाध्यक्ष बबलू मंडल सहित जिला प्रवक्ता अरविन्द मोहन,पूर्व कोषाध्यक्ष संदीप केडिया,जिला महासचिव उमेश सिंह पटेल,रामबिलास महतो,मानसी प्रखंड अध्यक्ष राजनीति सिंह,बिपिन कुमार सिंह व अन्य गणमान्य नेताओं एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने नवपदस्थापित सदर अनुमंडल पदाधिकारी अमित अनुराग से शिष्टाचार मुलाकात करते हुए उन्हें बुके देते हुए अपनी शुभकामनाएं दी।

जिलाध्यक्ष बबलू मंडल ने कहा कि सदर अनुमंडल पदाधिकारी के कंधों पर प्रशासनिक कार्यों का दायित्व अत्यंत कठिन होता है, खासकर लॉ एंड ऑर्डर तथा सरकार द्वारा निर्देशित कार्यों की निष्पक्ष जांच पड़ताल करते हुए आम जनों को न्याय प्रदान करने की भूमिका भी ऐसे अधिकारियों को निभाने की जिम्मेवारी होती है।

नोटं- प्रसारित समाचार की  जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से  प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close