भाजपा विधायक संजय सवारगी ने खगड़िया के विभिन्न क्षेत्रों में लाभुकों के बीच थैला युक्त राशन का किया वितरण …

भाजपा विधायक संजय सवारगी ने खगड़िया के विभिन्न क्षेत्रों में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्य योजना के लाभुकों के बीच थैला युक्त राशन का किया वितरण …

खगड़िया/ कोशी एक्सप्रेस/ आज भाजपा खगड़िया के तत्वाधान में प्रदेश द्वारा आयोजित सेवा और समर्पण अभियान के तहत प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के लाभुको के बीच थैला वितरण का कार्यक्रम गोगरी, जमालपुर, परमानदपुर और खगड़िया वार्ड न.10 में मुख्य आयोजन सहित जिलेभर में 71 स्थानों पर संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित सेवा और समर्पण अभियान के राज्य प्रमुख और दरभंगा सदर के लोकप्रिय विधायक संजय सरावगी ने उपस्थित लाभुको और भाजपा कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी जी के अवतरण दिवस 17 सितंबर से लगातार भाजपा कार्यकर्ता सेवा कार्य में लगे हैं। श्री सरावगी ने पिछले सात वर्षों से प्रधानमंत्री जी द्वारा जन कल्याण में किए गए कार्यों का लेखा जोखा सार्वजनिक करते हुए भाजपा कार्यकर्ताओ से आह्वान किया की इन सारी बातों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य करें। वही भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता और कार्यक्रम प्रभारी संजय खंडेलिया ने कहा इस अभियान की कड़ी में शृंखलावर कार्यक्रम करने की सूची में खगड़िया संपूर्ण बिहार में अव्वल रहेगा ऐसा वे विश्वास दिलाते हैं। गोगरी में कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष राजेश पंडित ने जबकि संचालन वरिष्ठ भाजपा नेता विनोद झा ने किया।कार्यक्रम प्रभारी अरुण शर्मा उर्फ लड्डू शर्मा ने आगत अतिथियों का स्वागत किया। इस कार्यक्रम में जिला मीडिया प्रभारी मनीष कुमार राय सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे। वही परमानंदपुर में खगड़िया ग्रामीण मंडल अध्यक्ष सुनील साह के अध्यक्षता में और जिला मंत्री पवन राय एवं के संचालन में संपन्न हुआ। दूसरी ओर वार्ड न.10 अवस्थित मंगलम हाल में जिलाध्यक्ष सुनील कुमार की अध्यक्षता में और जिला महामंत्री रवि सिंह राजपूत के सफल संचालन में भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ प्रमोद कुमार साह द्वारा किया गया था। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष दीपक सिंह, जिला मंत्री कुलदीप आनंद, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष बंदना कुमारी, नगर अध्यक्ष अश्वनी कुमार चौधरी, जिला मीडिया प्रभारी मनीष कुमार राय, ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष रंजन राज, मंडल अध्यक्ष सुनील शाह, अलौली मंडल अध्यक्ष गौरव राज वरिष्ठ भाजपा नेता विष्णु बजाज ,नगर महामंत्री नीरज सिंह राजपूत, विपुल गुप्ता, नगर मंत्री राहुल राज कुमार ,अभिनंदन कुमार ,नगर उपाध्यक्ष रितेश शर्मा युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष धीरज सरकार, युवा मोर्चा नगर उपाध्यक्ष सौरभ राज, युवा मोर्चा महामंत्री कन्हैया राय सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे l

नोटं- प्रसारित समाचार की  जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से  प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक

Live Share Market

Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/u602110807/domains/koshiexpressnews.com/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/classes/class-tielabs-filters.php on line 346

Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/u602110807/domains/koshiexpressnews.com/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/media-functions.php on line 75

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/u602110807/domains/koshiexpressnews.com/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/classes/class-tielabs-filters.php on line 346

Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/u602110807/domains/koshiexpressnews.com/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/classes/class-tielabs-filters.php on line 346

Related Articles

Back to top button
Close
Close