Proud Of Bihar : शुभम ने UPSC एग्जाम में सर्वोच्च रैंक लाकर बिहार को किया गौरवान्वित…बधाई हो – जयंती पटेल/जेडीयू नेत्री

Proud Of Bihar : शुभम ने UPSC एग्जाम में सर्वोच्च रैंक लाकर बिहार को किया गौरवान्वित…बधाई हो – जयंती पटेल/जेडीयू नेत्री.. Proud Of Bihar : शुभम ने UPSC एग्जाम में सर्वोच्च रैंक लाकर बिहार को किया गौरवान्वित...बधाई हो - जयंती पटेल/जेडीयू नेत्रीखगड़िया/कोशी एक्सप्रेस/ बिहार का यूपीएससी में दबदबा फिर से एक बार कायम रहा । बिहार का सिविल सेवा का जबर्दस्त क्रेज है। UPSC के टॉप 10 में से 3 अभ्यर्थी बिहार से ही हैं। कटिहार के शुभम कुमार को पहला स्थान हासिल हुआ। परीक्षा में कुल 761 उम्मीदवार पास हुए हैं, जिनमें 545 लड़के और 216 लड़कियां हैं। वहीं जमुई के रहनेवाले प्रवीण कुमार ने यूपीएससी परीक्षा में सातवां स्थान हासिल किया है। समस्तीपुर के सत्यम कुमार गांधी ने ऑल इंडिया में 10वां रैंक हासिल किया।
मालूम हो कि इस खबर बाद बिहारवासियों में खुशी की लहर पसर चुकी है। इधर जदयू समाज सुधार वाहिनी प्रकोष्ठ की प्रदेश उपाध्यक्ष जयंती देवी व सामाजिक कार्यकर्ता सुमन पटेल सहित जिले के अन्य लोगों ने शुभम के सर्वोच्च रैंक लाने पर खुशी का इजहार किया है। जयंती देवी ने शुभम कुमार सहित प्रवीण कुमार तथा सत्यम कुमार गांधी की सफलता पर कहा कि बिहार वासियों के लिए यह गौरव का क्षण है. ग्रामीण परिवेश से निकलकर शुभम ने यूपीएससी में टॉप किया है, यह गर्व की बात है। जदयू नेत्री जयंती देवी ने बताया कि इससे पहले वर्ष 2000 में आलोक झा टाॅपर हुए थे। वहीं वर्ष 1997 में गया निवासी सुनील कुमार वर्णवाल ने शीर्ष स्थान प्राप्त कर गौरवान्ति किया था। वहीँ 1987 में आमिर सुबहानी टाॅप किये थे जो वर्तमान  में बिहार के विकास आयुक्त पद पर आसीन हैं। आगे जयंती देवी जानकारी देते हुए बताया कि आमिर सुबहानी जी का खगड़िया जिले से भी उनका नाता रहा है क्योंक वे बैंक में पीओ पद पर कार्यरत थे। Proud Of Bihar : शुभम ने UPSC एग्जाम में सर्वोच्च रैंक लाकर बिहार को किया गौरवान्वित...बधाई हो - जयंती पटेल/जेडीयू नेत्रीसुमन पटेल ने कहा कि सिविल प्रारंभिक परीक्षा में शुभम कुमार ने टाॅप कर पूरे प्रदेश का नाम रौशन किया है। इस सफलता के साथ बिहार का यूपीएससी में दबदबा फिर से एक बार कायम रहा । यह हम बिहार वासियों के लिए गौरव की बात है।
विदित हो कि आईएस  की परीक्षा में ऑल इंडिया टॉप करने वाले शुभम फिलहाल इंडियन डिफेंस अकाउंट सर्विस में ट्रेनिंग कर रहे हैं। पूर्णिया से शुरुआती पढ़ाई करने वालेupsc  टॉपर शुभम कुमार ने बोकारो से 12वीं की पढ़ाई पूरी करने के बाद बॉम्बे आईआईटी से सिविल इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन की है। शुभम के पिता बैंक कैशियर की नौकरी करते हैं।
जमुई के रहनेवाले प्रवीण कुमार ने यूपीएससी परीक्षा में सातवां स्थान हासिल किया है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार में खुशी का माहौल है। प्रवीण ने 2017 में आईआईटी कानपुर से बीटेक किया था। उसके बाद इंजीनियरिंग सर्विस की तैयारी की और 2019 में तीसरी रैंक हासिल की। फिर एक साल का गैप सिविल सर्विस एग्जाम के लिए लिया था। प्रवीण ने कहा कि उन्होंने कोई कोचिंग ज्वाइन नहीं किया। हालांकि, कई कोचिंग संस्थान के नोट्स लिए थे, लेकिन पढ़ाई खुद से की।
समस्तीपुर के सत्यम कुमार गांधी ने ऑल इंडिया में 10वां रैंक हासिल किया। परिणाम के बारे में खबर सुनते ही उनके पैतृक गांव पूसा के दिघड़ा में जश्न का माहौल है। सत्यम को बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। सत्यम गांधी ने राजनीति शास्त्र विषय से ग्रेजुएशन किया है। सत्यम के पिता अखिलेश कुमार डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय में वरीय तकनीकी सहायक हैं। माता मंजू कुमारी गृहिणी हैं। सत्यम ने पूसा केंद्रीय विद्यालय से 12वीं तक की पढ़ाई की। आगे की पढ़ाई उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से की। सत्यम ने पहले ही प्रयास में यूपीएससी की परीक्षा पास की है।

 नोटं- प्रसारित समाचार की  जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से  प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक

Live Share Market

Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/u602110807/domains/koshiexpressnews.com/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/classes/class-tielabs-filters.php on line 346

Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/u602110807/domains/koshiexpressnews.com/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/media-functions.php on line 75

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/u602110807/domains/koshiexpressnews.com/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/classes/class-tielabs-filters.php on line 346

Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/u602110807/domains/koshiexpressnews.com/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/classes/class-tielabs-filters.php on line 346

Related Articles

Back to top button
Close
Close