मनोहर कु. यादव के सहयोग से खगड़िया व बेगूसराय की धरती पर राजद पार्टी का संगठन मजबूत होगा: नगीना यादव
मनोहर कु. यादव के सहयोग से खगड़िया-बेगूसराय की धरती पर राजद पार्टी का संगठन मजबूत होगा: नगीना यादव… खगड़िया/कोशी एक्सप्रेस/ विगत मंगलवार को स्थानीय लोकप्रिय व राजद नेता मनोहर कुमार यादव ने अपने राजद कार्यालय में कहा कि चुनाव आयोग द्वारा जारी अधिसूचना के आलोक में बिहार में त्रिस्तरीय चुनाव 2021 की तिथि निर्धारित के साथ आचार संहिता भी प्रदेश में लागू है। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर प्रखंडों में आम लोगों व राजनीति से सरोकार रखने वाले लोगों की सक्रियता बढ़ गई है। भले ही पंचायत का चुनाव राजनीतिक आधार पर नहीं हो रहा है, इसके बावजूद भी विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता अपने समर्थकों को मैदान में उतारने की कवायद शुरू कर दिए हैं। हालांकि, यह सारा काम अभी पर्दे के पीछे से हो रहा है।
उन्होंने कहा कि पांच साल के बाद गांव की सरकार के लिए शुरू हुए महासंग्राम में जिला परिषद, मुखिया, सरपंच, पंचायत समिति सदस्य वार्ड सदस्य और वार्ड सदस्य के लिए अभ्यर्थियों की खोज जारी है। जिला व प्रखंड क्षेत्रों में चरण वाइज पंचायत चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गई है। पंचायत चुनाव में कुछ राजनीतिक दल विशेष के दावेदारों की सक्रियता बढ़ गई है। फिलहाल ग्रामीण इलाकों में दलीय निष्ठा और गुटबाजी के साथ चुनाव लड़ने और एक दूसरे पद से सहमति बनाने का भी खेल चल रहा है। विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता अपने खास समर्थकों पर सहमति बनाने का प्रयास पर्दे के पीछे से कर रहे हैं।
वहीं खगड़िया नगर परिषद के पूर्व नगर सभापति सह राजद नेता मनोहर कुमार यादव ने प्रेस को बताया कि खगड़िया-बेगूसराय सहित प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में सभी पदों पर वे स्वच्छ छवि वाले लोगों का आत्म विश्वास जगाने का प्रयास करेंगे। मनोहर यादव ने कहा कि इस बार त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में समर्पित व संघर्षशील कार्यकर्ता जिला परिषद, मुखिया, सरपंच, पंचायत समिति सदस्य वार्ड सदस्य और वार्ड सदस्य के रुप में चुनाव लड़ेंगे और जनता जर्नादन का आर्शीवाद प्राप्त कर ज्यादा से ज्यादा संख्या में जीत हासिल करेंगे।
वहीं राजद प्रदेश नेता नगीना यादव उर्फ मुखियाजी ने कहा कि मनोहर यादव के राजद पार्टी में शामिल होने से आम लोगों के दिलों में विश्वास कायम हुआ है। इनके नेतृत्व में सतत प्रयास से खासकर खगड़िया और बेगूसराय के धरती पर राजद का झंडा बुंलद होगा।
वार्तालाप के इस महत्त्वपूर्ण अवसर पर आपदा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रमोद यादव, नगर पार्षद सह राजद नेता चंद्रशेखर कुमार, दीपक चंद्रवंशी, राजद नेता चंदन सिंह,सुनील चैरसिया, सुमित कुमार,रामदेव यादव,वंशीधर पासवान,रामबहादुर सदा, शकलदीप यादव,संजय मालाकार,मंटू साह, चंदन पासवान,अजीत यादव, बबलू सहनी,युवा राजद नगर अध्यक्ष विक्की आर्या सहित दर्जनों नेता उपस्थित थे।
जिले के गणमान्य लोगों ने अपना नाम उजागर नहीं करने की शर्त पर बताया कि खगड़िया की धरती का संधर्षशील युवा राजद नेता व पूर्व नप सभापति मनोहर कुमार यादव की प्रतिभा, कर्तब्यनिष्ठा और वर्षों की सेवा को देखते हुए राजद आलाकमान द्वारा एमएलसी बनने का अवसर प्रदान किया जा सकता है क्योंकि मनोहर यादव ने खगड़िया शहर की जर्रजर्र विकास योजनाओं को अतिसुंदर और सराहनीय रुप में साकार करने का अथक प्रयास किया है। यदि इन्हें एक मौका मिलता है तो निःसंदेह क्षेत्र की जनता की आवाज विधानसभा पंहुचेगी और हर गली व मुहल्ले में विकास की रोशनी पसर जायेगी ।
विदित हो कि गत वर्ष प्रेस एसोसिएशन ऑफ बिहार के अध्यक्ष सह वरिष्ठ पत्रकार आर.एम.पी. मधुर ने श्री मनोहर कुमार यादव को उनकी उत्कृष्ठ व प्रशंसनीय सेवाओं के लिए सम्मानपत्र प्रदान कर आर्शीवाद दिया था।
75 वर्षीय वरिष्ठ पत्रकार आर.एम.पी. मधुर (खगडि़या निवासी) ने बताया है कि प्रेस. एसो. ऑफ बिहार एवं अन्य गैर-राजनीतिक संस्थाओं द्वारा वर्ष 1978 से ही सभी विधाओं की विभूतियों को उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सम्मानपत्र प्रदान किये जाते रहे हैं।
अबतक सम्मानपत्र ग्रहण करनेवाली हस्तियों में तत्कालीन प्रधानमंत्री चन्द्रशेखर, तत्कालीन महामहिम राष्ट्रपति स्व. के आर नारायणन, स्व. अब्दुल एपीजे कलाम, तत्कालीन मुख्यमंत्री स्व. कर्पूरी ठाकुर, स्व. सत्येन्द्र नारायाण सिन्हा, स्व. जाजॅ फर्नांडिंश के नाम शामिल हैं।
इसके अलावे भारतीय प्रशासनिक सेवा, भा. पुलिस सेवा, बिहार प्रशासनिक सेवा, कारा, निबंधन एवं अन्य सेवाओं के लोगों को सम्मानपत्र प्रदान किये जा चुके हैं. साहित्य सेवा के लिए स्व0 महादेवी वर्मा, स्व. हरिवंश राय बच्चन, स्व. जानकी वल्लभ शास्त्री सहित पत्रकारिता जगत के आर.के करंजिया (बिल्ट्ज), स्व. राजेन्द्र माथुर(नवभारत टाइम्स, नई दिल्ली), स्व. रघुवीर सहाय (संपादक, दिनमान), एवं अन्य विभूतियों को उनके जीवनकाल में ही अध्यक्ष सह वरिष्ठ पत्रकार आर.एम.पी. मधुर ने सम्मानपत्र प्रदान करने का अद्भुत प्रयास साकार किया था।
मालूम हो कि वर्ष 2019 में मुंगेर प्रक्षेत्र के डीआईजी श्री मनु महाराज, भागलपुर डीआईजी श्री विकास वैभव, खगडि़या के एसपी श्रीमती मीनू कुमारी, एवं डीएम श्री अनिरुद्ध प्रसाद को उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सम्मानपत्र दिये जा चुके हैं।
प्रेस एसो. के संस्थापक अध्यक्ष सह वरिष्ठ पत्रकार श्री मधुर उम्र के 75वें पड़ाव पर भी लोगों की समस्याओें के लिए उच्च न्यायालय तक जाकर न्याय दिलाने का साहस रखते हैं।
नोटं- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक