चौथम: रोहियार पंचायत के वंचित बाढ़ पीड़ित ग्रामीणों को जीआर राशि नहीं मिलने का मामला मंत्री तक पहुंचा…

मंत्री नीरज कुमार बबलू ने विधि सम्मत् कार्रवाई का आश्वासन दिया- अशोक कु. यादव

चौथम: रोहियार पंचायत के वंचित बाढ़ पीड़ित ग्रामीणों को जीआर राशि नहीं मिलने का मामला मंत्री तक पहुंचा...
मंत्री नीरज कुमार बबलू ने विधि सम्मत् कार्रवाई का आश्वासन दिया- अशोक कु. यादव… रोहियार पंचायत के वंचित बाढ़ पीड़ित ग्रामीणों को जीआरा राशि नहीं मिलने का मामला मंत्री तक पहुंचा.खगड़िया/कोशी एक्सप्रेस/ प्राप्त सूचनानुसार चौथम प्रखंन्डन्तर्गत रोहियार पंचायत के छः वाडों को बाढ़ सहायता राशि (जीआर राशि) से वंचित रखने का मामला स्थानीय ग्रामीणों ने उठाया है।
इस संदर्भ में स्थानीय रोहियार निवासी अधिवक्ता सह सामाजिक कार्यकर्ता अशोक कुमार यादव ने बिहार सरकार के मंत्री नीरज कुमार बबलू को अवगत कराते हुए विधि सम्मत् कार्रवाई की गुहार लगाई है। रोहियार पंचायत के वंचित बाढ़ पीड़ित ग्रामीणों को जीआरा राशि नहीं मिलने का मामला मंत्री तक पहुंचा.
बताया गया है कि चैथम प्रखण्ड के चार पंचायत बुच्चा, सरसबा, ठूठीमोहनपुर एबं रोहियार पंचायत पूर्णरूपेण बाढ़ से प्रभावित हैं लेकिन रोहियार पंचायत में कुल चैदह वार्ड है जिसमें मात्र आठ वार्ड को जी आर राशि अंचलाधिकारी के अनुशंसा के आधार पर दी जा रही है ।
वहीं पत्र में अधिवक्ता अशोक यादन आरोप लगाया है कि शेष छः वार्ड में क्रमशः नौ, दस, ग्यारह, बारह, तेरह एवं चौदह में जी आर राशि नहीं मिली है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि यह सबंधित अंचलाधिकारी एवं कर्मचारी के गलत जाँच रिपोर्ट के कारण बाढ़ पीड़ित गरीब ग्रामीणों को सहायता रािश से वंचित रखना एक साजिश है। रोहियार के उक्त छः वार्ड के बाढ़ प्रभावित गरीबों, पिछड़ो,ं दलितों के साथ अन्याय है ।
अशोक कुमार यादव ने कहा कि मंत्री महोदय ने इस मामले पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि पीड़ित लोगों को समुचित लाभ प्रदान किया जायेगा और संबंधित अधिकारियों के अनुचित कार्यों की जांच कराई जायेगी।रोहियार पंचायत के वंचित बाढ़ पीड़ित ग्रामीणों को जीआरा राशि नहीं मिलने का मामला मंत्री तक पहुंचा.
विदित हो कि खगड़िया सदर की पूर्व विधायक पूनम देवी यादव ने भी विगत 16 सितंबर 2021 को पत्र लिखकर एसडीओ खगड़िया से अनुरोध किया है कि रोहियार पंचायत के वंचित ग्रामीणों को जीआर राशि उपलब्ध कराई जाए।

नोटं- प्रसारित समाचार की  जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा  विज्ञापनों की  प्रामाणिकता से  प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक

 

 

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close