
सीएम नीतीश कुमार परबत्ता पहुंचकर स्व. बिन्दु सिंह के तैलीय चित्र पर श्रद्धांजलि अर्पित की…
खगड़िया: सीएम नीतीश कुमार परबत्ता पहुंचकर स्व. बिन्दु सिंह के तैलीय चित्र पर श्रद्धांजलि अर्पित की…
खगड़िया-परबत्ता/कोशी एक्सप्रेस/ आज शनिवार 4 सितम्बर 2021 को बिहार के सीएम नीतीश कुमार परबत्ता पधारकर पूर्व मंत्री आरएन सिंह की धर्मपत्नी व परबत्ता विधायक डा. संजीव की माता स्व. बिन्दु सिंह के तैलीय चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए भावभीनी श्रद्धाजंलि अर्पित की। वहीं आज की श्रद्धाजंलि सभा में जल संसाधन मंत्री संजय झा, ललन शर्राफ भी शामिल थे।
मालूम हो कि इससे पूर्व पंचायती राज मंत्री सम्राट चौधरी, शिक्षा मंत्री विजय चौधरी ने भी पुष्प अर्पित कर शोकाकुल परिवार से मिलकर उन्हें सांत्वना दी। वहीं मुख्यमंत्री सहित सभी मंत्रियों ने स्वर्ण दुर्गा देवी का भी दर्शन किया।
विदित हो कि विगत 25 अगस्त को पूर्व मंत्री आरएन सिंह की धर्मपत्नी का निधन पटना स्थित आवास पर हुआ था। लेकिन उनके पार्थिव शरीर का दाह संस्कार परबत्ता स्थित अगुवानी घाट, गंगा तट पर हुआ।
बताया गया है कि आज 4 सितम्बर 2021 को एकादशा व कल 5 सितम्बर को श्राद्धक्रम, श्रद्धाजंलि सभा एवं ब्रहमभोज का आयोजन है।
स्व बिन्दु सिंह के शोकाकुल परिजनों में दो पुत्र राजीव कुमार, डा. संजीव कुमार, दामाद विरेन्द्र प्रसाद सिंह, राजीव कुमार, अनुपम कुमार चन्दन, वेद प्रकाश, पौत्र डा. निखिल कुमार, अमन कुमार, यशनिल सिंह सहित शुभचिंतकों ने उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।
श्रद्धांजलि सभा में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पहुंचकर शोक संतप्त परिजनों को धैर्य रखने की सांत्वना देते हुए कहा कि स्व. बिन्दु सिंह एक अत्यंत धर्मपरायण महिला थीं। उन्होंने अपने बाल बच्चों के परवरिश में कोई कसर नहीं छोड़ी। मुख्यमंत्री ने पूर्व मंत्री आरएन सिंह के साथ दुख की इस घड़ी में कुछ क्षण व्यतीत किये।
नीतीश कुमार के आगमन को लेकर खगड़िया जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन मुस्तैदी के साथ सुरक्षा का पुख्ता इंतेजाम करते हुए दिखे। वहीं श्रद्धांजलि सभा में बिहार के विभिन्न राजनीतिक दलों के लोग सहित जिले के अन्य शुभचिंतक शामिल होकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
- नोटं- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
- पुरुषोत्तम के साथ बिहार के वरिष्ठ पत्रकार मधुर ने सांसद घोटाले का खुलासा किया… 👉 क्लिक कर देखें पूरी खबर
https://youtu.be/HhQnY7V3vh0