शिवराज यादव बने खगड़िया लोजपा जिलाध्यक्ष… खगड़िया की पीड़ित जनता को शिवराज पर भरोसा है- चिराग पासवान

शिवराज यादव बने खगड़िया लोजपा जिलाध्यक्ष… खगड़िया की पीड़ित जनता को शिवराज पर भरोसा है- चिराग पासवान… शिवराज यादव बने खगड़िया लोजपा जिलाध्यक्ष...खगड़िया/कोशी एक्सप्रेस/ तमाम अटकलों को विराम देते हुए लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सांसद चिराग पासवान के निर्देश पर पटना स्थित कृष्णापुरी लोजपा कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी ने 26 अगस्त 2021 को खगड़िया जिलाध्यक्ष पद पर शिवराज यादव को मनोनीत पत्र जारी किया।
इस अवसर पर सांसद चिराग पासवान सहित लोजपा संसदीय बोर्ड अध्यक्ष हुलास पांडे, बिहार प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी लोजपा के प्रधान महासचिव संजय पासवान, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अंसारी, संजय सिंह, लोजपा संगठन सचिव ने संयुक्त रुप से नवमनोनीत लोजपा जिलाध्यक्ष शिवराज यादव को मनोनीत पत्र सौंपते हुए पार्टी की विचारधारा को जनजन तक पहुंचाने का दायित्व सौंपा।
मालूम हो कि नवमनोनीत जिला लोजपा अध्यक्ष शिवराज यादव का जीवन दलित, पिछड़े और शोषित-पी़िड़त जनता की सेवा में समर्पित रहा है। खगड़िया के लोगों को इनसे बहुत सारी उम्मीदें हैं।
शिवराज ने कहा कि वे माननीय स्व. रामविलास पासवान जी के पद्चिन्हों पर निष्पक्षता और निर्भीकतापूर्वक चलकर समाज की सेवा करते रहेंगे और मा. चिराग पासवान के आर्दर्शों को सरजमीं पर साकार करेंगे।
बधाई देने वाले में रतन पासवान, गौतम पासवान, रंजन कुमार, रविंद्र पासवान, राकेश सिंह, मन्टुन पासवान , अविनाश पासबान, सजीम रजवी, गुरुदेव पासबान, सरून पासवान, दिनेश पासवान, जयनारायण सिंह, सुनील चंद्रवंशी ,रामप्रीत गुप्ता, वीरेंद्र पासवान सहित अन्य लोग शामिल हैं।

  • नोटं- प्रसारित समाचार की  जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा  विज्ञापनों की  प्रामाणिकता से  प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
  • पुरुषोत्तम के साथ बिहार के वरिष्ठ पत्रकार मधुर ने सांसद घोटाले का खुलासा किया… 👉 क्लिक कर देखें पूरी खबर
    https://youtu.be/HhQnY7V3vh0

 

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close