राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ खगड़िया ने मुंगेर जिले के टीकारामपुर में बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंच राहत सामग्री किया वितरित… बाढ़ आपदा के दुखी लोगों की सहायता करना हमारा नैतिक धर्म है- डा. विवेकानंद

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ खगड़िया ने मुंगेर जिले के टीकारामपुर में बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंच राहत सामग्री किया वितरित… बाढ़ आपदा के दुखी लोगों की सहायता करना हमारा नैतिक धर्म है- डा. विवेकानंद… राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ खगड़िया ने मुंगेर जिले के टीकारामपुर में बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंच राहत सामग्री किया वितरित... बाढ़ आपदा के दुखी लोगों की सहायता करना हमारा नैतिक धर्म है- डा. विवेकानंदखगड़िया/कोशी एक्सप्रेस/ आज राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ खगड़िया द्वारा मुंगेर जिले के टीका रामपुर गांव के देवन टोला में बाढ़ पीड़ितों के लिए चिकित्सा एवं राशन सहायता शिविर आयोजित किया गया।
डा. विवेकानंद ने बताया कि खगरिया मुख्यालय से महज 5 किलोमीटर दूर एक टोला है जिसकी लगभग 5 सौ की आबादी है और यह जिला तकनीकी रूप से मुगंेर में है जिसके कारण खगड़िया जिला प्रशासन द्वारा उन्हें बाढ़ राहत सामग्री नहीं दी जाती है और मुंगेर जिला प्रशासन द्वारा लगातार नजरअंदाज किया जाता रहा है। जब इस तथ्य की जानकारी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यालय को मिली तो स्वयंसेवकों ने फैसला किया जहां सरकार एवं अन्य संस्थाएं राहत कार्य नहीं पहुंचा रही है, वहां तक राहत पहुंचाने का कार्य स्वयंसेवक करेंगे।
डा. विवेकानंद ने बताया कि आज संघ द्वारा बाढ़ पीड़ितों के बीच जाकर लगभग 5 क्विंटल चावल, 1 क्विंटल दाल, 2 क्विंटल आलू, 50 केजी नमक, 100 बंडल माचिस, मोमबत्ती लगभग 100 बाढ़ पीड़ित परिवारों में बांटा गया ।
सेवा के इस अवसर पर संघ के कई पदाधिकारी जिसमें संघ के अनुषांगिक क्षेत्र के प्रांतीय अधिकारी रामविलास सिंह , संघ के जिला पदाधिकारी भवेश, सुधाकर चक्रवर्ती , स्वयंसेवक मोहित किशन , चंदन कुमार , नीलेश,भवेश, जिला व्यवस्था प्रमुख, सुधाकर चक्रवर्ती सह जिला कार्यवाह, बृजेश कुमार सिंह, नगर कार्यवाह, प्रशांत कुमार जिला मीडिया प्रभारी विश्व हिंदू परिषद, विलास चंद्र सिंह प्रांत कुटुंब प्रबोधन प्रमुख विश्व हिंदू परिषद, नीतीश , चंद्रनगर स्वयंसेवक एवं अन्य कई स्वयंसेवक मौजूद थे
इस अवसर पर जिला सह संघचालक डॉक्टर विवेकानंद ने कहा संपूर्ण जिले में यदि कोई बाढ़ पीड़ित सरकारी सहायता एवं अन्य स्वयंसेवी संस्था की सहायता से वंचित हो तो उसकी सूचना संघ कार्यालय को दी जाए, स्वयंसेवक हर हाल में वहां तक राहत पहुंचायेगी।

  • नोटं- प्रसारित समाचार की  जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा  विज्ञापनों की  प्रामाणिकता से  प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
  • पुरुषोत्तम के साथ बिहार के वरिष्ठ पत्रकार मधुर ने सांसद घोटाले का खुलासा किया… 👉 क्लिक कर देखें पूरी खबर
    https://youtu.be/HhQnY7V3vh0

 

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close