खगड़िया: PM नरेन्द्र मोदी की “मन की बात” सहित ‘‘सेवा ही संगठन’’ कार्यक्रम में वर्चुअल वीडियो के माध्यम से जुड़ेंगे मंत्री सम्राट चौधरी… संजय खंडेलिया

खगड़िया: PM नरेन्द्र मोदी की “मन की बात” सहित ‘‘सेवा ही संगठन’’ कार्यक्रम में वर्चुअल वीडियो के माध्यम से जुड़ेंगे मंत्री सम्राट चौधरी… संजय खंडेलिया…खगड़िया/ कोशी एक्सप्रेस/ भाजपा ओ बी सी मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता संजय खंडेलिया ने बताया कि 30 मई को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘मन की बात कार्यक्रम’ के साथ भाजपा के राष्ट्रीय अभियान ‘‘सेवा ही संगठन’’ कार्यक्रम सभी प्रखंडों में आयोजित होगा। इस कार्यक्रम में माननीय पंचायती राज मंत्री सम्राट चैधरी को शुभारंभ करना था, लेकिन लांकडाउन में सरकारी निर्देश के आलोक में अब वर्चुअल वीडियो के माध्यम से सम्राट चैधरी विभिन्न कार्यक्रमों में जुड़ेंगे। सभी जिला के पदाधिकारीगण,मंडल अध्यक्ष मंच मोर्चा के अध्यक्ष एवं बूथ अध्यक्ष तक अपने अपने गांव में अपने कस्बे में नगर में मास्क,सेनिटाइजर,साबुन,डेटॉल,हंडवाश, सुखा राशन,फूड पैकेट्स,सहित अन्य आवश्यक सामग्रियों का वितरण करेंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील कुमार लगातार सभी भाजपा कार्यकर्ताओं के संपर्क में बने हुए है। भाजपा ओ बी सी मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता संजय खंडेलिया ने बताया की भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा ग्रामीणों को कोरोना से वचाव के उपायों, भेक्सिनेशन, जांच एवं अन्य बिषयों की जानकारी एवं जागरूकता अभियान के बारे में बताया जाएगा तथा प्रघानमंत्री कीे मन की बात कार्यक्रम को आपदा से निपटने के उपाय तथा समाजिक जिम्मेदारी के बारे में भी सुनेंगे। सभी कार्यक्रम की रूपरेखा सुनिश्चित की जा रही है।
श्री खंडेलिया ने यह भी बताया कि वे स्वयं भी लोकतंत्र के चौथे स्तंभ मीडिया की खबरों को जन जन तक पहुंचाने वाले कर्मयोगियो के बीच सेनिटाइजर, मास्क, फेसशील्ड इत्यादि का वितरण करेंगे । वहीं पूर्व जिलाध्यक्ष रवीश चंद्र के नेतृत्व में वंचित और असहाय लोगों के बीच मास्क,साबुन,सेनिटाइजर,बरसाती आदि का वितरण किया जाएगा।प्रदेश प्रवक्ता ने कहा की भाजपा का एक एक कार्यकर्ता अपने उपलब्ध संसाधन से लैस होकर आम जनता के लिए मुस्तैद है और माननीय प्रधानमंत्री जी के सात साल के बेमिसाल कार्यों के प्रति यही हमारा सम्मान है।

नोटं- प्रसारित समाचार की  जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा  विज्ञापनों की  प्रामाणिकता से  प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक

 

 

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close