27 अगस्त 2025 , खगड़िया के इतिहास में स्वर्णिम दिन… श्याम लाल चंद्रशेखर मेडिकल कॉलेज को NMC मान्यता…लंबे संघर्ष और प्रयासों के बाद खगड़िया को मिला यह तोहफ़ा आने वाली पीढ़ियों के लिए मील का पत्थर साबित होगा – ई. धर्मेंद्र 

27 अगस्त 2025 , खगड़िया के इतिहास में स्वर्णिम दिन… श्याम लाल चंद्रशेखर मेडिकल कॉलेज को NMC मान्यता…लंबे संघर्ष और प्रयासों के बाद खगड़िया को मिला यह तोहफ़ा आने वाली पीढ़ियों के लिए मील का पत्थर साबित होगा ई. धर्मेंद्र 

खगड़िया/ कौशी एक्सप्रेस/ 27 अगस्त 2025 का दिन खगड़िया के इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज हो गया। लंबे संघर्ष और प्रतीक्षा के बाद खगड़िया जिले को वह ऐतिहासिक सौगात मिली, जिसका सपना यहाँ की जनता वर्षों से देख रही थी। श्याम लाल चंद्रशेखर मेडिकल कॉलेज को राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (NMC) से औपचारिक मान्यता प्राप्त हो गई है। इस उपलब्धि के साथ खगड़िया अब स्वास्थ्य शिक्षा और चिकित्सा सेवाओं के क्षेत्र में एक नए युग में प्रवेश कर चुका है। जिले के छात्रों को डॉक्टर बनने के लिए अब बाहर नहीं जाना पड़ेगा और स्थानीय स्तर पर गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएँ भी उपलब्ध होंगी।

रविवार 31 अगस्त को आयोजित प्रेस वार्ता में इंजीनियर धर्मेंद्र कुमार और डॉ. रीना रूबी भारती* ने इस ऐतिहासिक पल पर डॉ. विवेकानंद के दो दशक लंबे संघर्षों को रेखांकित किया। उन्होंने बताया कि किस प्रकार डॉ. विवेकानंद ने ऐशो-आराम की जिंदगी को त्याग कर खगड़िया में मेडिकल कॉलेज के सपने को साकार करने के लिए अपना तन-मन-धन सब कुछ समर्पित कर दिया।

इंजीनियर धर्मेंद्र कुमार ने यह भी बताया कि इस सपने को पूरा करने में श्याम लाल मैनेजिंग ट्रस्टी स्व. सुरेश प्रसाद सहित कई अन्य महानुभावों का योगदान रहा है। उन्होंने उन सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सफलता पूरे खगड़िया की साझी जीत है।
प्रेसवार्ता के दौरान उपस्थित मीडियाकर्मियों को 2005 से अब तक डॉ. विवेकानंद और उनकी निःस्वार्थ सेवा भावना से जुड़ी टीम द्वारा किए गए अनगिनत स्वास्थ्य सेवा कार्यों का परिचय भी कराया गया। एलईडी स्क्रीन पर दिखाए गए दृश्यों में यह साफ झलक रहा था कि कैसे इस टीम ने जिले के विभिन्न स्थानों पर जाकर भूखे-प्यासे और बीमार लोगों की सेवा की। आज उसी समर्पण का परिणाम है कि खगड़िया मेडिकल शिक्षा और स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में नई पहचान बना रहा है। विदित हो कि शहीद प्रभु नारायण अस्पताल के माध्यम से विगत कई वर्षों से पीड़ित लोगों का इलाज किया जा रहा है और हजारों लोगों की जान बचाई गई है। यह अस्पताल खगड़िया की जनता के लिए जीवनरेखा साबित हुआ है। मान्यता मिलने के साथ ही अब श्याम लाल चंद्रशेखर मेडिकल कॉलेज में MBBS की पढ़ाई शुरू होगी। पहले ही सत्र से छात्रों को प्रवेश का अवसर मिलेगा और एक अत्याधुनिक अस्पताल भी संचालित होगा, जिससे कोशी-सीमांचल और खगड़िया के लाखों लोगों को इलाज के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। जनप्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों ने इस क्षण को खगड़िया की विजय बताया और कहा कि यह केवल एक मेडिकल कॉलेज की मान्यता नहीं है, बल्कि खगड़िया के सपनों, संघर्ष और उम्मीदों की साकार परिणति है।
इस अवसर पर विवेक उमराव, डॉक्टर सत्यम,मीडिया प्रभारी अमरीश कुमार, प्रफुल्ल चंद्र घोष, समाजसेवी कारे लाल सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे और इस ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बने।
मालूम हो कि एक वर्ष पूर्व जिले से प्रकाशित कौशी एक्सप्रेस साप्ताहिक समाचारपत्र के विशेषांक में श्याम लाल चंद्रशेखर मेडिकल कॉलेज की विस्तृत जानकारी साझा करने का प्रयास किया गया था। आज वही सपना साकार होकर खगड़िया को गौरव प्रदान कर रहा है।
निस्संदेह, 27 अगस्त 2025 को खगड़िया ने अपनी विकास यात्रा में एक स्वर्णिम अध्याय जोड़ दिया है।

नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*

 

 

 

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close