
मां कात्यायनी की धरती पर बिहार के भविष्य व लोकप्रिय नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का हुआ जोरदार स्वागत, कार्यकर्ताओं को दिया टास्क, संगठन मजबूती और भावी कार्यक्रम सामाजिक न्याय परिचर्चा को सफल बनाने पर जोर : मनोहर यादव
मां कात्यायनी की धरती पर बिहार के भविष्य व लोकप्रिय नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का हुआ जोरदार स्वागत, कार्यकर्ताओं को दिया टास्क, संगठन मजबूती और भावी कार्यक्रम सामाजिक न्याय परिचर्चा को सफल बनाने पर जोर : मनोहर यादव
खगड़िया/ कौशी एक्सप्रेस/ आज शुक्रवार को नेता प्रतिपक्ष सह पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव के पूर्णिया से पटना जाने के दौरान राजद कार्यालय खगड़िया के सामने एन एच 31 पर पूर्व एमएलसी प्रत्याशी सह राजद जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में राजद कार्यकर्ताओं के जोरदार स्वागत किया।
पूर्व एमएलसी प्रत्याशी सह राजद जिलाध्यक्ष मनोहर कुमार यादव ने पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया।राजद के कार्यकर्ता अपने नेता के स्वागत में काफी उत्स दिख रहे थे। पूरे जोश खरोश से नारा लगाकर स्वागत में एन एच 31 पर झंडा लेकर खड़े थे।
नेता प्रतिपक्ष सह पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव ने राजद जिलाध्यक्ष मनोहर कुमार यादव से खगड़िया के संगठन के बारे में पूछा और कहा कि खगड़िया जिला में 11 मई 14 मई तक होने वाले सामाजिक न्याय परिचर्चा के तैयारी हो गईं है। तेजस्वी प्रसाद यादव ने कहा कि सामाजिक न्याय परिचर्चा कार्यक्रम को बढ़िया से कराना है राजद जिलाध्यक्ष मनोहर कुमार यादव ने कहा कि सामाजिक न्याय परिचर्चा की तैयारी कर ली गई है। सामाजिक न्याय परिचर्चा कार्यक्रम के लिए विधानसभा वार संचालन समिति का गठन कर लिया गया है।
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव के स्वागत में जिला मीडिया प्रभारी रणवीर कुमार, युवा जिलाध्यक्ष उदय यादव,पंचायतीराज प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष राजकिशोरराज, नगर निकाय प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष विजय यादव,जिला प्रवक्ता चंद्रशेखर कुमार, राजद नेता रोहित साह, मनोज पासवान, मो०नसीम, रणवीर सहनी, आमिर खान, अजीत तिवारी, लालो यादव,जितेंद्र श्रीवास्तव, गौरव कुमार,करण कुमार सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।
नोट – प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक