खगड़िया :  26 जनवरी 2021 को समाजवादी नेता राम बहादुर आजाद की पुण्यतिथि पर उनकी प्रतिमा का होगा अनावरण- सीता कुमारी/ नगर सभापति

 खगड़िया :  26 जनवरी 2021 को समाजवादी नेता राम बहादुर आजाद की पुण्यतिथि पर उनकी प्रतिमा का होगा अनावरण- सीता कुमारी/ नगर सभापति

खगड़िया/कोशी एक्सप्रेस/ प्राप्त सूचनानुसार प्रखर समाजवादी चिंतक एवं खगड़िया के पूर्व विधायक राम बहादुर आजाद की प्रतिमा का अनावरण गणतंत्र दिवस के मौके पर 26 जनवरी को योगिराज रामनाथ अघोरी पार्क, बलुहाई में किया जाएगा।
बताया गया है कि 26 जनवरी के पावन अवसर पर नगर सभापति सीता कुमारी के करकमलों द्वारा यांेगीराज डा. रामनाथ अघोरी पार्क का उद्घाटन किया जाना हैं। वहीं इस अवसर पर महान समाजवादी नेता सह पूर्व विधायक स्व. रामबहादुर आजादजी की प्रतिमा का अनावरण भी होगा। नगर पार्षदबबीता देवी व प्रतिनिधि कुंज बिहारी पासवान ने बताया कि इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सदर विधायक छत्रपति यादव, पूर्व नगर सभापति मनोहर कुमार यादव, उपसभापति सुनील कुमार पटेल सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहेंगे।
मालूम हो कि नगर परिषद खगड़िया द्वारा आहूत कार्यक्रम की सारी तैयारी पूरी कर ली गयी है। इस संबंध में नगर परिषद के पूर्व सभापति मनोहर यादव एवं सभापति सीता देवी ने बताया कि राम बहादुर आजाद समाजवाद के प्रणेता थे और उन्होंने सादा जीवन उच्च विचार के मंत्र का ताउम्र पालन किया। राम मनोहर लोहिया और जय प्रकाश नारायण के वे काफी करीब रहे और पूरा जीवन समाजवाद की सोच को आगे बढ़ाया। सभापति एवं पूर्व सभापति ने आगे बताया कि पूर्व विधायक राम बहादुर आजाद ने खगड़िया के विकास के लिए कई कार्यों को किया एवं जिले के विकास के लिए हमेशा कटिबद्ध रहे। खगड़िया के सड़कों का विकास, नगरपालिका में अफसरशाही को समाप्त कर लोकतांत्रिक व्यवस्था को बहाल करना प्रमुख है। मनोहर यादव एवं सीता देवी ने आगे बताया कि समाजवादी नेता राम बहादुर आजाद के विचार आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा स्रोत बना रहे इसलिए उनकी मूर्ति का निर्माण और अनावरण किया जा रहा है। वार्ड पार्षद रणवीर ने बताया कि कार्यक्रम की सारी तैयारी पूरी कर ली गयी है। उल्लेखनीय है कि पूर्व विधायक राम बहादुर आजाद का निधन 26 जनवरी 2019 को हो गया था।

———————————————————————-

 

नोटं- प्रसारित समाचार से सहमत होना या ना होना हमारी जिम्मेवारी नहीं है- संपादक

 

 

 

 

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close