खगड़िया: जदयू खेल प्रकोष्ठ कार्यकत्ताओं व शुभचिंतको ने केक काटकर धूमधाम से अपने प्रिय नेता राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह का जन्मदिन मनाया- प्रभाकर चौधरी ‘मन्टून’/ जिलाध्यक्ष

 

खगड़िया: जदयू खेल प्रकोष्ठ कार्यकत्ताओं व शुभचिंतको ने केक काटकर धूमधाम से अपने प्रिय नेता राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह का जन्मदिन मनायाप्रभाकर चौधरी ‘मन्टून’/ जिलाध्यक्ष

खगड़िया/कोशी एक्सप्रेस/ बुधवार 30 दिसंबर 2020 को राज्य सभा सांसद व जदयू के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह के 63वें ज्न्मोत्वसव के अवसर पर पूरे प्रदेश में जदयू नेताओं व कार्यत्ताओं ने हर्षोंउल्लास के साथ केक काटकर खुशियां मनाई है।
इधर खगड़िया में जदयू खेल प्रकोष्ठ अध्यक्ष प्रभाकर चौधरी ‘मन्टून’ के नेतृत्व में स्थानीय मां राधा भवानी मैरेज हाॅल में कार्यकत्ताओं व शुभचिंतको ने केक काटकर धूमधाम से अपने प्रिय नेता राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह का जन्मदिन मनाया और राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर मनोनयन होने पर उन्हें शुभकामनाएं देते हुए लंबी उम्र की सभी लोगों ने ईश्वर से कामना की है।
प्रभाकर चैधरी ने इस अवसर पर कहा कि माननीय राज्य सभा सांसद रामचंद्र प्रसाद सिंह के नेतृत्व में पार्टी का चौमुखी विकास होगा और राष्ट्रीय पटल पर राष्ट्रीय दल के रूप में पार्टी को मान्यता दिलाने में इनकी अहम भूमिका होगी। रामचंद्र प्रसाद सिंह को जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने के लिए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रति उन्होंने धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया है। उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष के प्रति विश्वास जताते हुए कहा कि माननीय रामचंद्र प्रसाद सिंह बेदाग सेवानिवृत्त प्रशासनिक पदाधिकारी के साथ-साथ एक कुशल संगठन कर्ता भी हैं। जिसका अनुभव एवं कुशल नेतृत्व जदयू पार्टी को विस्तार करने में मिलेगा। विगत दिनों पार्टी के विभिन्न दायित्वों का इन्होंने सफलतापूर्वक निर्वहन भी किया है।
इस अवसर पर बधाई एवं शुभकामनाएं देने वालों में जदयू के खेल प्रकोष्ट जिलाध्यक्ष प्रभाकर चौधरी ‘मन्टून’, उपाध्यक्ष विजय सिंन्हा, जिला महासचिव सिंकन्दरजी, रितेश, धनश्याम कुमार, प्रमोद रजक, डा. दिवाकर, संजीव कुमार,मनीष, आशीष कुमार सिंह, सुमन कुमार वर्मा, नकुल कुमार सिंह, रविन्द्र कुमार, सुनील कुमार व अन्य लोग शामिल थे।

———————————————————————-

 

नोटं- प्रसारित समाचार से सहमत होना या ना होना हमारी जिम्मेवारी नहीं है- संपादक

 

 

 

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close