खगड़िया: माननीय सांसद आर.सी.पी. सिंह के जदयू राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर विराजमान होने से पार्टी को अनेक सफलताएं हासिल होंगी… जदयू कार्यकत्ताओं का मनोबल बढ़ा है- राजेश कु. सिंह/ प्रदेश उपाध्यक्ष, सहकारिता प्रकोष्ठ

 

खगड़िया: माननीय सांसद आर.सी.पी. सिंह के जदयू राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर विराजमान होने से पार्टी को अनेक सफलताएं हासिल होंगी जदयू कार्यकत्ताओं का मनोबल बढ़ा है- राजेश कु. सिंह/ प्रदेश उपाध्यक्ष, सहकारिता प्रकोष्ठ

खगड़िया/कोशी एक्सप्रेस/ विगत दिनों पटना स्थित कर्पूरी सभागार में जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में जदयू के राज्यसभा सांसद रामचंद्र प्रसाद सिंह को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर पूरे प्रदेश में जदयू नेताओं व कार्यकत्ताओं के बीच खुशी की लहर पसर गई। राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर मनोनयन होने पर भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी सहित अनेक नेतओं ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।
खगड़िया निवासी जदयू के सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने प्रेस को बताया कि माननीय आरसीपी सिंह भारतीय प्रशासनिक सेवा में एक अत्यंन्त दूरदर्शी और कत्तव्र्यनिष्ठ पदाधिकारी रहते हुए अपनी सेवाएं वर्षों तक सरकार को दे चुके हैं। उन्होंने वीआरएस लेकर जदयू के राजनीतिक परिवेश में अपना एक प्रशंसनीय उदाहरण प्रस्तुत किया है। उनकी अमूल्य और सराहनीय सेवाओं को देखते हुए माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमारजी ने माननीय आरसीपी सिंह के मजबूत कंधों पर पार्टी का कार्यभार राष्ट्रीय अध्यक्ष के सम्मानित पद पर चयनित कर सौंप दिया है। माननीय नीतीश कुमार जी की इस दूरदर्शिता का परिणाम आनेवाले दिनों में सार्थक होगा। शुभकामना देते हुए राजेश सिंह ने कहा कि आरसीपी बाबू हम लोगों के अभिभावक तुल्य भी हैं। उन्होंने कहा कि आरसीपी बाबू ने सदैव पार्टी हित में काम किया है। उन्होंने कहा कि आरसीपी बाबू के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने से पार्टी को नई उपलब्धि मिलेगी। साथ ही उनके मार्गदर्शन से पार्टी नित नई ऊंचाइयों को चूमेगी। आरसीपी बाबू सदैव पार्टी के छोटे-बड़े कार्यकर्ताओं को एक नजर से देखते हैं। उनकी नजर में पार्टी का सभी कार्यकर्ता एक समान है।

———————————————————————-

 

नोटं- प्रसारित समाचार से सहमत होना या ना होना हमारी जिम्मेवारी नहीं है- संपादक

 

 

 

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close