खगड़िया:  बछौता ग्राम पंचायत भवन में गांधी व लाल बहादुर शास्त्री जयंती मनाया गया… देशवासियों को ऐसी महान् विभूतियों को नमन करते हुए गर्व महसूस होता है- सुनील कुमार/ मुखिया

खगड़िया:  बछौता ग्राम पंचायत भवन में गांधी व लाल बहादुर शास्त्री जयंती मनाया गया… देशवासियों को ऐसी महान् विभूतियों को नमन करते हुए गर्व महसूस होता है- सुनील कुमार/ मुखिया… खगड़िया/कोशी एक्सप्रेस/ आज 2 अक्टूबर 2020 को गांधी जयंती व लाल बहादुर शास्त्री जयंती पूरा देश मना रहा है।
प्राप्त सूचनानुसार बछौता ग्राम पंचायत भवन में स्थानीय मुखिया सुनील कुमार, रंजना देवी व गणेशी सदा (उपमुखिया), निर्मल कुमार आजाद, मनोज कुमार, पप्पू सिंह, चित्तरंजन सिंह, चंदन साह, भिखारी महतो, विक्रम राम, रंजीत कुंवर, कुमारी मीनू, सरस्वती कुमारी, मिरनाल, रोजगार सेवक, चांदनी कुमारी, जीविका दीदी, मनरेगा सलाहकार सहित अन्य गणमान्य लोगों ने गांधी व लाल बहादुर शास्त्री के तैलीय चित्र पर पुष्प अर्पित कर देानों महान् पुरुष को नमन किया।
बताया गया है कि इस अवसर पर मुखिया सुनील कुमार ने आमसभा आयोजित कर स्वच्छ भारत मिशन साकार करने तथा आगामी विधानसभा चुनाव में मतदाताओं को निर्भीक होकर अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने का संदेश दिया।
इस अवसर पर सामाजिक नेत्री रंजना देवी ने बापू के आदर्शों पर बोलते हुए कहा कि बापू का दर्शन पूरी दुनिया के लिए आज भी प्रासंगिक है, सत्य अहिंसा से बढ़कर पूरे संसार में दूसरी कोई आईडिओलाॅजी नहीं है। वहीं मुखिया सुनील कुमार ने कहा कि आज 2 अक्टूबर को भारत के दूसरे प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री जी का भी जयंती है, सम्पूर्ण भारत में स्व. शास्त्री की सादगी, शालीनता और अदम्य साहस की प्रशंसा की जाती है। स्व. शास्त्री ने महज 18 महीने के शासनकाल में पाकिस्तानी मंसूबों को चकनाचूर कर एक नया दतिहास लिखा था। देशवासियों को ऐसी महान् विभूतियों को नमन करते हुए गर्व महसूस करना चाहिए।

नोटं- प्रसारित समाचार से सहमत होना या ना होना हमारी जिम्मेवारी नहीं है- संपादक

 

 

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close