खगड़िया: चुनाव 2020: अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर आगामी 3 नवंबर 2020 को मतदान में अधिकांश वृद्धजनों को शामिल होने के लिए अभियान चला… आंगनबाड़ी पर्यवेक्षिकाओं व जीविका दीदीओं ने घर-घर पहुंचकर लोगों को किया जागरुक…

खगड़िया: चुनाव 2020: अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर आगामी 3 नवंबर 2020 को मतदान में अधिकांश वृद्धजनों को शामिल होने के लिए अभियान चला… आंगनबाड़ी पर्यवेक्षिकाओं व जीविका दीदीओं ने घर-घर पहुंचकर लोगों को किया जागरुक…

खगड़िया/कोशी एक्सप्रेस/ जिले में 03 नवंबर 2020 को होने वाले मतदान में मतदाताओं की भागीदारी अधिक से अधिक सुनिश्चित कराने के लिए मतदाता जागरूकता गतिविधियां अब तेज होने लगी है। इस क्रम में आज 01 अक्टूबर को होने वाले अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर आंगनबाड़ी पर्यवेक्षिकाओं द्वारा 80 साल से ऊपर के मतदाताओं के घर घर जा कर मतदान करने हेतु प्रेरित किया गया। बुनियाद केंद्र खगड़िया के तत्वावधान में भी इस अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इसके साथ ही जीविका खगड़िया द्वारा लगातार स्वीप गतिविधि का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज खगड़िया के मारर में शपथ कार्यक्रम आयोजन किया गया। साथ ही जीविका के संकुल संघ द्वारा क्लस्टर फैसिलिटेटर को 3 नवंबर को मतदान करने की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में बताया गया कि मतदान करना सबकी जिम्मेवारी है। अपने-अपने जिम्मेवारी को समझते हुए अधिक से अधिक मतदान हो, उस पर ध्यान देने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि जिन इलाकों में मतदान का प्रतिशत कम रहता है ।वहां इसमें बढ़ोतरी लाने के लिए जीविका दीदियां द्वारा जमीनी स्तर पर काम करने में जुटी हैं। ग्रामीण महिलाओं को मतदान का महत्व बताकर उन्हें अधिक से अधिक मतदान के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इस दौरान दीदियों ने 03 नवंबर को सभी मतदाताओं को मतदान करना अपना कर्तव्य समझें। साथ ही साथ मतदान में महिलाओं की भागीदारी अधिक हो इसपर विशेष चर्चा की गई।
इसके साथ ही आंगनबाड़ी पर्यवेक्षिकाओं द्वारा भी अपने माता पिता व परिवार के सदस्यों को पत्र लिख कर व उनके लिए मास्क बना कर मतदान करने का आवाह्न किया जा रहा है।
टोला सेवकों द्वारा भी दीवार लेखन कर मतदाता जागरूकता का प्रचार किया जा रहा है।
इसी क्रम में जिला शिक्षा पदाधिकारी द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान के तहत स्कूली बच्चों के बीच विभिन्न ऑनलाइन प्रतियोगिताए भी करवायी गयी है।

नोटं- प्रसारित समाचार से सहमत होना या ना होना हमारी जिम्मेवारी नहीं है- संपादक

 

 

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close