खगड़िया: मतदाता सूची में पंजीकरण हेतु चलाए गए विशेष अभियान शक्ति में बेहतर कार्य करने वाले पदाधिकारी व कर्मी हुए सम्मानित … जागरुकता अभियान तहत आम लोगो को EVM /VVPATसे परिचित कराने व प्रशिक्षण अभियान जारी रहेगा- आलोक रंजन घोष/ डीएम

 खगड़िया: मतदाता सूची में पंजीकरण हेतु चलाए गए विशेष अभियान शक्ति में बेहतर कार्य करने वाले पदाधिकारी व कर्मी हुए सम्मानित …
जागरुकता अभियान तहत आम लोगो को EVM /VVPATसे परिचित कराने व प्रशिक्षण अभियान जारी रहेगा- आलोक रंजन घोष/ डीएम
खगड़िया/कोशी एक्सप्रेस/ रविवार 20 सितम्बर 2020 को जिला सभागार में महिलाओं को मतदाता सूची में पंजीकरण हेतु चलाए गए विशेष अभियान शक्ति में बेहतर कार्य करने वाले पदाधिकारियों व कर्मियों को जिला निर्वाचन पदाधिकारी आलोक रंजन घोष ने सम्मानित किया ।
मालूम हो कि बेलदौर विधानसभा क्षेत्र के ERO राहुल कुमार तथा उनकी टीम को इस विशेष अभियान में सबसे बेहतर कार्य करने के लिए सम्मानित किया गया।
गौरतलब है कि इस अभियान को इस माह दिनांक 1 सितंबर से 10 सितंबर तक चलाया गया है जिसमे अब तक 21515 योग्य महिलाओं के नाम सूची में जोड़े जा चुके हैं। जहाँ बेलदौर विधानसभा क्षेत्र में सबसे ज्यादा 6336 महिलाओं के पंजीकरण हुआ। वहीं अलौली विधानसभा क्षेत्र में 5517,खगड़िया में 4353,परबत्ता में 5309 महिलाओं का पंजीकरण हुआ।
इसके फलस्वरूप सभी विधानसभा क्षेत्रों में लिंगानुपात में वृद्धि के बाद खगड़िया में मतदाता सूची में लिंगानुपात 886 से बढ़ कर वर्तमान में 917 हो गया है। इस अभियान में सर्वाधिक लिंगानुपात में वृद्धि अलौली विधानसभा क्षेत्र में हुई जहाँ लिंगानुपात 903 से बढ़ कर 945 हुआ है।अलौली विधानसभा क्षेत्र के ERO – सह – अनुमंडल अधिकारी खगड़िया धर्मेंद्र कुमार को इसके लिए स्टार ERO से सम्मानित किया गया। अलौली प्रखंड विकास पदाधिकारी को स्टार AERO से सम्मानित किया गया। अलौली के BLO सर्वानंद सिंह को सबसे ज्यादा महिलाओं की फॉर्म भरवाने के लिए स्टार BLO से सम्मानित किया गया।
जिलाधिकारी ने कार्यक्रम के दौरान सभी को शुभकामनाएं दीं तथा आगे और बेहतर कार्य करने को कहा।
जिलाधिकारी द्वारा इस दौरान बताया गया कि दिनांक 21 सितंबर से जिले में बेसहारा, निःशक्त,विधवा तथा वृद्ध महिलाओं के मतदाता सूची में पंजीकरण हेतु तीन दिवसीय विशेष अभियान चलाया जाएगा। साथ ही अन्य सभी लोगो के लिए मतदाता सूची में पंजीकरण का अभियान लगातार चलता रहेगा ।
वैसे हर योग्य व्यक्ति जो 18 वर्ष या उससे उपर है यदि उनका नाम मतदाता सूची में नही है तो फॉर्म 6 के माध्यम से आवेदन कर सकते है। nvsp पोर्टल के द्वारा भी पंजीकरण हेतु आवेदन किया जा सकता है। साथ ही किसी प्रकार की जानकारी 1950 पर कॉल कर प्राप्त की जा सकती है।
स्वीप कोषांग द्वारा लगातार जिले में मतदाताओं को जागरूक
करने के लिए आई सी डी एस व जीविका के सहयोग से व्यापक रूप से मतदाता जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है।
साथ ही जिले के अहर्ता प्राप्त 18 वर्ष व उससे ऊपर की आयु के सभी नागरिक का शत प्रतिशत नाम मतदाता सूची में हो इसके लिए विशेष अभियान जिले में चलाया जा रहा है। मतदाता जारूकता रथ के साथ सम्बद्ध मास्टर ट्रेनर जिले के विभिन्न प्रखंडो में जा कर लगातार आम लोगो को EVM /VVPAT से परिचित करा रहे है। इसके लिए लगातार प्रशिक्षण व प्रचार प्रसार कार्यक्रम चलाया जा रहा है।

 

नोटं- प्रसारित समाचार से सहमत होना या ना होना हमारी जिम्मेवारी नहीं है- संपादक

 

 

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close