खगड़िया: मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना तहत रहीमपुर में सदर विधायक ने 37 लाख 35 हजार 4 सौ की लागत से बनने वाली विभिन्न योजनाओं का किया उद्घाटन… बिहार में विकास की रफ्तार ज्यादा धारदार बनाने के लिए जनता जनार्दन का आर्शीवाद चाहिएं-पूनम देवी यादव/MLA

खगड़िया: मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना तहत रहीमपुर में सदर विधायक ने 37 लाख 35 हजार 4 सौ की लागत से बनने वाली विभिन्न योजनाओं का किया उद्घाटन…
बिहार में विकास की रफ्तार ज्यादा धारदार बनाने के लिए जनता जनार्दन का आर्शीवाद चाहिएं-पूनम देवी यादव/MLA.. खगड़िया/कोशी एक्सप्रेस/ शुक्रवार 18 सितम्बर 2020 को मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना तहत खगड़िया सदर प्रखण्ड के रहीमपुर उतरी पंचायत अंतर्गत 13 लाख 44 हजार की लागत से रहीमपुर पंचखुट्टी वार्ड नं 11 में मदन सिंह के घर से जयनारायण चैधरी के घर तक पीसीसी सड़क एवं शेष भाग में प्रधानमंत्री सड़क किनारे नाला निर्माण कार्य, 11 लाख 34 हजार की लागत से अवध विहारी संस्कृत महाविद्यालय , रहीमपुर खेल मैंदान के उत्तरी भाग में चहारदीवारी निर्माण कार्य, 9 लाख 3 हजार की लागत से अवध विहारी संस्कृत उच्च विद्यालय, रहीमपुर में हॉल, शौचालय व बरामदा सहित कमरे का निर्माण कार्य तथा 3 लाख 54 हजार 4 सौ की लागत से रहीमपुर उतरी पंचायत अंतर्गत हीं वार्ड नंबर 14 महादलित टोला में चबूतरा निर्माण कार्य का उद्घाटन गुरूवार को सदर जदयू विधायक पूनम देवी यादव ने किया।
मौके पर उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि इस पंचवर्षीय में रहीमपुर उतरी पंचायत में 54 लाख से अधिक की राशि से विकास कार्य किया गया है। अलावे बाढ़,ठंढ़, आगजनी आदि आपदाओं की घड़ी में सेवा सहायता के लिए तत्पर रहे हैं। उन्हांेन कहा कि सम्मान के साथ खगड़िया विधान सभा क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों में सड़क, पुल पुलिया, शिक्षा, चिकित्सा, पेयजल, बिजली, सिंचाई इत्यादि सर्वांगीण विकास किया। जब विकास का कारवां बढ़ चला है तो मंजिल पाकर हीं दम लिया जाएगा। रणवीर-पूनम विकास के मायने में आजतक किसी से समझौता नहीं किया और ना करेंगे।
उन्होंने कहा कि हमारी सरकार और हमारे नेता नीतीश कुमार जी दलितों, महादलितों, पिछड़ों, अल्पसंख्यकों,गरीब सवर्णों, छात्रों, किसानों, महिलाओं के कल्याण के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाऐं चला रखी हैं। सभी वर्गों के लोग सरकार के योजना से लाभान्वित हो रहे हैं। विधायक ने बिहार में विकास का रफ्तार और तेज हो इसके लिए नीतीश कुमार के हाथों को मजबूत करने की अपील ग्रामिणों से की। संस्कृत विद्यालय परिवार की ओर से विधायक पूनम देवी यादव को शॉल भेंट कर एवं माला पहना कर भव्य स्वागत व सम्मान किया गया।
उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता अवध विहारी संस्कृत उच्च विद्यालय, रहीमपुर के प्राचार्य डॉ नागेन्द्र नाथ झा ने की।
इस अवसर पर मन्टून चैधरी, पूर्व पंसस मनीष कुमार चैधरी,मिथुन कुमार दास,श्रवण राम,अर्जुन राम,डिम्पल चैधरी,आदित्य शर्मा, विनोद राम,मधु दास,शिक्षक राजीव रंजन, श्यामदेव झा,संस्कृत विद्यालय के पूर्व प्राचार्य राजेन्द्र कुमार राजेश,मनोज कुमार, कृष्ण रवि दास,मणिकांत सिंह, महेश दास,आर्यन, विकास कुमार सिंह व रामचन्द्र दास आदि दर्जनों ग्रामीण उपस्थित थे।

 

नोटं- प्रसारित समाचार से सहमत होना या ना होना हमारी जिम्मेवारी नहीं है- संपादक

 

 

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/u602110807/domains/koshiexpressnews.com/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/classes/class-tielabs-filters.php on line 346

Related Articles

Back to top button
Close
Close