खगड़िया: चौथी पुण्यतिथि: स्व. श्रीकांत लाभ के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर पीडीएस दुकानदारों ने दी श्रद्धांजलि…स्व .लाभ जी के पावन संकल्प को साकार करने की जरुरत है-नवीन सिन्हा/नगर अध्यक्ष

खगड़िया: चौथी पुण्यतिथि: स्व श्रीकांत लाभ के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर पीडीएस दुकानदारों ने दी श्रद्धांजलि…स्व .लाभ जी के पावन संकल्प को साकार करने की जरुरत है-नवीन सिन्हा/नगर अध्यक्ष.. खगड़िया/कोशी एक्सप्रेस/ रविवार 30 अगस्त 2020 को स्थानीय कचहरी रोड स्थित जन वितरण प्रणाली विक्रेता संघ कार्यालय में संघ के अध्यक्ष रामेश्वर चौधरी की अध्यक्षता में स्व0 श्रीकांत लाभ की चौथी पुण्यतिथि धूमधाम से मनाई गई।
उक्त  पुण्यतिथि के मैाके पर संघ के जिलामहामंत्री मनोज कुमार सिंह, जिला संरक्षक सुशील कुमार बागे, नगर अध्यक्ष नवीन कुमार सिन्हा, सुनील कुमार सिंह, अशोक पासवान, मानसी प्रखंड अध्यक्ष अरविन्द कुमार सिंह, चैथम प्रखंड अध्यक्ष उमाकांत यादव, गोगरी प्रखंड मंत्री ईश्वर साह, परबत्ता प्रखंड अध्यक्ष सुधाकर सिंह, रंजहत सिंह, शुलेन्द्र पासवान सहित अन्य जनवितरण प्रणाली विक्रेता उपस्थित होकर स्व0 श्रीकांत लाभ जी के तैलीय चित्र पर श्रद्धा के दो फूल अर्पित कर नमन किया। वहीं पीडीएस दुकानदारों द्वारा उनके तैलचित्र पर माल्यार्पण किया गया।
अध्यक्ष रामेश्वर चौधरी ने अपने संबोधन में कहा कि स्व. लाभ जी ने पीडीएस दुकानदारों को हक दिलाने और सम्मान की लड़ाई लड़ी और दुकानदारों को सम्मान दिलवाने का साहस किया।
वहीं नगर अध्यक्ष नवीन सिन्हा ने कहा कि वर्षो पहले अपने जीवन काल में स्व. श्रीकांत लाभ ने जो सपना देखा था , आज हमलोगों को स्व लाभ जी के पावन संकल्प को साकार करने की जरुरत है। अब पीडीएस दुकानदारों को किसी भी कीमत पर शोषण होने नहीं देंगे। उक्त अवसर पर मौजूद सभी पीडीएस दुकानदारों ने सर्वसम्मति से अपनी सहमति जताई।

 

नोटं- प्रसारित समाचार से सहमत होना या ना होना हमारी जिम्मेवारी नहीं है- संपादक

 

 

 

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close