सामाजिक न्याय और समानता के प्रखर प्रहरी थे डॉ. राम मनोहर लोहिया : अनुराधा कुमारी कुशवाहा…खगड़िया जिला जदयू कार्यालय में श्रद्धापूर्वक मनाई गई डॉ. लोहिया की पुण्यतिथि…नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अर्पित की श्रद्धांजलि

सामाजिक न्याय और समानता के प्रखर प्रहरी थे डॉ. राम मनोहर लोहिया : अनुराधा कुमारी कुशवाहा…खगड़िया जिला जदयू कार्यालय में श्रद्धापूर्वक मनाई गई डॉ. लोहिया की पुण्यतिथि…नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अर्पित की श्रद्धांजलि

खगड़िया/ कौशी एक्सप्रेस/ आज सोमवार, 12 अक्टूबर को जिला जनता दल (यू) कार्यालय, खगड़िया में सोमवार को प्रखर समाजवादी चिंतक, विचारक एवं महान जननेता डॉ. राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर जदयू जिलाध्यक्ष श्रीमती अनुराधा कुमारी कुशवाहा ने डॉ. लोहिया के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में पार्टी के नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भी उनके विचारों एवं संघर्षों को याद करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष अनुराधा कुमारी कुशवाहा ने कहा कि डॉ. राम मनोहर लोहिया ने अपना संपूर्ण जीवन सामाजिक न्याय, समानता और शोषित-वंचित वर्गों के अधिकारों की रक्षा के लिए समर्पित कर दिया था। वे समाजवाद के प्रखर विचारक और अन्याय के विरुद्ध संघर्ष करने वाले महान जननेता थे। उनके विचारों ने भारतीय राजनीति और सामाजिक व्यवस्था को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

उन्होंने कहा कि डॉ. लोहिया ने जातिगत भेदभाव, आर्थिक विषमता और सामाजिक असमानता के विरुद्ध मजबूती से आवाज उठाई। उनका मानना था कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति को समान अवसर, सम्मान और अधिकार मिलना चाहिए। उनके विचार आज भी सामाजिक न्याय की स्थापना और समतामूलक समाज के निर्माण के लिए प्रासंगिक हैं।

जिलाध्यक्ष ने कहा कि डॉ. लोहिया के आदर्शों को अपनाकर समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक न्याय और विकास का लाभ पहुंचाने का प्रयास किया जाना चाहिए। उनके विचारों से प्रेरणा लेकर सामाजिक भेदभाव को समाप्त करने और समानता पर आधारित समाज के निर्माण की दिशा में निरंतर कार्य करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष राजकुमार फोगला, दीपक सिन्हा, प्रभाकर चौधरी, मो. फिरदौस आलम, निर्मला कुमारी, जिला प्रवक्ता संजय कुमार जायसवाल, नगर अध्यक्ष प्रभात शर्मा, जिला महासचिव मो. रुस्तम अली, पप्पू देव सहित जदयू के कई नेता, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने डॉ. राम मनोहर लोहिया के योगदान को याद करते हुए उनके समाजवादी विचारों और सामाजिक न्याय के सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प व्यक्त किया।

विधिक अस्वीकरण (Disclaimer):
कौशी एक्सप्रेस समाचार पत्र/पोर्टल में प्रकाशित अथवा प्रसारित समाचार, विज्ञप्ति, लेख एवं सूचनाएँ संबंधित संस्थान, संगठन, व्यक्ति अथवा अधिकृत प्रतिनिधि द्वारा उपलब्ध कराई गई प्रेस विज्ञप्ति, दस्तावेज़ अथवा जानकारी के आधार पर प्रकाशित/प्रसारित की जाती हैं। उक्त सामग्री में वर्णित तथ्यों, दावों, कथनों एवं विचारों की सत्यता, वैधता एवं संपूर्ण उत्तरदायित्व संबंधित प्रेषक का होगा। संपादक, प्रकाशक अथवा संस्थान किसी भी प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष कानूनी दायित्व हेतु उत्तरदायी नहीं होंगे। आवश्यकतानुसार संपादक/प्रकाशक को संशोधन, संक्षेपण, निरस्तीकरण अथवा प्रकाशन अस्वीकार करने का पूर्ण अधिकार सुरक्षित रहेगा।
नोट: इस प्रकाशन/प्रसारण से उत्पन्न किसी भी विवाद अथवा कानूनी कार्यवाही हेतु क्षेत्राधिकार केवल खगड़िया व्यवहार न्यायालय तथा पटना उच्च न्यायालय को ही मान्य होगा।

नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*

 

 

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close