खगड़िया: गांधी जयंती के अवकाश में भी जिला परिषद कार्यालय में हुई महत्वपूर्ण बैठक… जिप अध्यक्ष कृष्णा कुमारी यादव ने DDC श्रेयाश्री के साथ की बैठक… आंतरिक संसाधनों से आय बढ़ाने के उपायों पर हुआ विचार – विमर्श…

खगड़िया: गांधी जयंती के अवकाश में भी जिला परिषद कार्यालय में हुई महत्वपूर्ण बैठक… जिप अध्यक्ष कृष्णा कुमारी यादव ने DDC श्रेयाश्री के साथ की बैठक… आंतरिक संसाधनों से आय बढ़ाने के उपायों पर हुआ विचार – विमर्श…

खगड़िया/कौशी एक्सप्रेस। शुक्रवार 2 अक्टूबर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर जिला परिषद कार्यालय में उनके तैलीय चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया गया। इसके बाद अवकाश के दिन भी जिला परिषद की कार्यप्रणाली और विकास से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों को लेकर बैठक आयोजित की गई। जिला परिषद अध्यक्ष सह अध्यक्ष, जिला परिषद संघ बिहार कृष्णा कुमारी यादव ने सोशल मीडिया पर बैठक की तस्वीर साझा करते हुए बताया कि जिला परिषद कार्यालय में उपविकास आयुक्त (DDC) सह मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी (CEO), जिला परिषद श्रेयाश्री (IAS) के साथ महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक में मुख्य रूप से जिला परिषद के आंतरिक संसाधनों के विस्तार एवं आय में वृद्धि के उपायों पर गहन चर्चा की गई। जिला परिषद के अधीन उपलब्ध संपत्तियों, दुकानों, जमीनों एवं अन्य परिसंपत्तियों से होने वाले राजस्व को बढ़ाने की दिशा में विशेष जोर दिया गया।

इस दौरान बकाया राशि की वसूली, लीज एवं किराया की समीक्षा तथा उपलब्ध परिसंपत्तियों के बेहतर उपयोग के साथ नए व्यापारिक एवं व्यावसायिक अवसर विकसित करने की रूपरेखा पर भी विचार-विमर्श किया गया। बैठक में इस बात पर जोर दिया गया कि जिला परिषद की आंतरिक आय में वृद्धि होने से ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे के विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए परिषद की वित्तीय आत्मनिर्भरता और मजबूत होगी। जिला परिषद अध्यक्ष कृष्णा कुमारी यादव ने कहा कि जिला परिषद के संसाधनों का बेहतर उपयोग करते हुए आय के नए स्रोत विकसित करने तथा जनहित से जुड़े विकास कार्यों को गति देने की दिशा में निरंतर प्रयास किया जा रहा है। अवकाश के दिन हुई यह बैठक जिला परिषद के आंतरिक संसाधनों को मजबूत कर विकास कार्यों को नई गति देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखी जा रही है।

विधिक अस्वीकरण (Disclaimer):
कौशी एक्सप्रेस समाचार पत्र/पोर्टल में प्रकाशित अथवा प्रसारित समाचार, विज्ञप्ति, लेख एवं सूचनाएँ संबंधित संस्थान, संगठन, व्यक्ति अथवा अधिकृत प्रतिनिधि द्वारा उपलब्ध कराई गई प्रेस विज्ञप्ति, दस्तावेज़ अथवा जानकारी के आधार पर प्रकाशित/प्रसारित की जाती हैं। उक्त सामग्री में वर्णित तथ्यों, दावों, कथनों एवं विचारों की सत्यता, वैधता एवं संपूर्ण उत्तरदायित्व संबंधित प्रेषक का होगा। संपादक, प्रकाशक अथवा संस्थान किसी भी प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष कानूनी दायित्व हेतु उत्तरदायी नहीं होंगे। आवश्यकतानुसार संपादक/प्रकाशक को संशोधन, संक्षेपण, निरस्तीकरण अथवा प्रकाशन अस्वीकार करने का पूर्ण अधिकार सुरक्षित रहेगा।
नोट: इस प्रकाशन/प्रसारण से उत्पन्न किसी भी विवाद अथवा कानूनी कार्यवाही हेतु क्षेत्राधिकार केवल खगड़िया व्यवहार न्यायालय तथा पटना उच्च न्यायालय को ही मान्य होगा।

नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*

 

 

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close